सुंदरता उम्र के बंधन से परे, जीत के लिए हौसला काफी ब्यूनस आयर्स. अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में रहने वाली वकील-पत्रकार एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं के इतिहास में पहली बार किसी बुजुर्ग महिला ने खिताब जीता है। एलेजांद्रा ने इन प्रतियोगिताओं की इस प्रचलित धारणा को तोड़ दिया कि सुंदरता के मापदंड सिर्फ युवाओं तक सीमित हैं। एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने प्रतियोगिता में 34 युवा सुंदरियों को पछाड़ा। ताज पहनने के बाद उन्होंने कहा, 'ब्यूटी कॉन्टेस्ट में नई इबारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हूं। हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जहां महिलाएं सिर्फ शारीरिक सुंदरता तक सीमित नहीं हैं। मैं सभी महिलाओं से कहना चाहती हूं कि सुंदरता की कोई उम्र नहीं होती। हौसले से हम बाधाओं को तोड़ सकते हैं।' पहले अर्जेंटीना में इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 साल की महिलाएं हिस्सा ले सकती थीं। पिछले साल वहां के मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने 1958 से लागू उम्र की सीमा हटा दी थी। महिला सशक्...
MENU - मेनूबार
MENU - मेनूबार
rashtriyatahalka.online is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk.online राष्ट्रीय तहलका डॉट ऑनलाइन