Skip to main content

60 साल की महिला बनी मिस यूनिवर्स 25 साल वाले महिलाओं को पछाड़कर

सुंदरता उम्र के बंधन से परे, जीत के लिए हौसला काफी


ब्यूनस आयर्स. अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में रहने वाली वकील-पत्रकार एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं के इतिहास में पहली बार किसी बुजुर्ग महिला ने खिताब जीता है। एलेजांद्रा ने इन प्रतियोगिताओं की इस प्रचलित धारणा को तोड़ दिया कि सुंदरता के मापदंड सिर्फ युवाओं तक सीमित हैं।

एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने प्रतियोगिता में 34 युवा सुंदरियों को पछाड़ा। ताज पहनने के बाद उन्होंने कहा, 'ब्यूटी कॉन्टेस्ट में नई इबारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हूं। हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जहां महिलाएं सिर्फ शारीरिक सुंदरता तक सीमित नहीं हैं। मैं सभी महिलाओं से कहना चाहती हूं कि सुंदरता की कोई उम्र नहीं होती। हौसले से हम बाधाओं को तोड़ सकते हैं।' पहले अर्जेंटीना में इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 साल की महिलाएं हिस्सा ले सकती थीं। पिछले साल वहां के मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने 1958 से लागू उम्र की सीमा हटा दी थी।

महिला सशक्तीकरण की कोई सीमा नहीं

रोड्रिग्ज अब 25 मई को मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनका मुकाबला 18 से 40 साल की सुंदरियों से होगा। अगर उन्होंने यह प्रतियोगिता जीती तो सितंबर में मैक्सिको में होने वाली मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में वह अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने मजाक में कहा, शायद मेरी कामयाबी के पीछे मेरा एकल होना भी है। मैं दिखाना चाहती हूं कि महिला सशक्तीकरण की कोई सीमा नहीं है।

परिपक्व महिलाओं के लिए खुले द्वार

तलाकशुदा रोड्रिग्ज की जीत से सौंदर्य प्रतियोगिताओं में परिपक्व महिलाओं के लिए दरवाजे खुल गए हैं। रोड्रिग्ज के मुताबिक उनकी फिटनेस का राज कसरत और स्वस्थ भोजन है। वह सप्ताह में तीन बार वर्कआउट के साथ समय-समय पर उपवास करती हैं। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने और मंच कौशल पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जजों ने मेरे आत्मविश्वास और जुनून पर ज्यादा गौर किया होगा।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...