Skip to main content

एयरक्राफ्ट का गेट टूटा, अलास्का एयरलाइंस के प्लेन से पैसेंजर का iPhone गिरा एक खरोंच तक नहीं आई

पोर्टलैंड/ अमेरिका में 5 जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट का गेट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर टूट गया था। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। एयरक्राफ्ट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

अब एक शख्स ने दावा किया है कि उसे बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के इस प्लेन से गिरा एक iPhone मिला है और यह बिल्कुल ठीक है। इसकी स्क्रीन पर खरोंच तक नहीं आई। इस फोन के मालिक का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पोर्टलैंड के रहने वाले सीन बेट्स ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

कैसे मिला iPhone

5 अगस्त को पोर्टलैंड में एयरक्राफ्ट का गेट टूटने की घटना हुई थी। उस वक्त यह बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज एयरक्राफ्ट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था। माना जा रहा है कि जब इस प्लेन का गेट टूटा तो कई सीट विंडोज भी डैमेज हुईं और इसी वक्त किसी पैसेंजर का iPhone गिरा। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का अनाउंसमेंट किया। चंद मिनट बाद इसने सेफ लैंडिंग की।

इसके बाद अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTCB) को घटना की जांच करने को कहा गया। NTCB ने पोर्टलैंड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के नाम एक अपील जारी की। कहा- इस विमान से दरवाजे के अलावा भी कुछ सामान गिरा था। अगर किसी को यह मटेरियल मिलता है, तो हमें जरूर बताएं ताकि जांच में मदद मिल सके।

इसके बाद 7 जनवरी को पोर्टलैंड के ही रहने वाले सीन बेट्स ने NTCB से संपर्क किया और बताया कि उन्हें सड़क के किनारे एक iPhone मिला है। लगता है कि यह अलास्का एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट से गिरा है।

बेट्स ने फोन मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। कहा- यह iPhone एयरप्लेन मोड में है। आधा चार्ज है। इतना ही नहीं, इसकी स्क्रीन पर बैगेज क्लेम का मैसेज भी नजर आ रहा है। यह क्लेम अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर ASA1282 के लिए है। कितनी बड़ी बात है कि 16 हजार फीट से गिरने के बाद भी यह फोन परफेक्ट वर्किंग मोड में है।

NTSB को इस इलाके में इसी प्लेन से गिरा यह दूसरा फोन मिला है। ‘पीपुल मैगजीन’ से बातचीत में जांच एजेंसी के अफसर ने माना कि यह आईफोन अलास्का एयरलाइंस की उसी फ्लाइट से गिरा था, जिसका गेट हवा में टूट गया था। अफसर ने कहा- अमूमन ऐसा होता नहीं है कि 16 हजार फीट की ऊंचाई से गिरी कोई चीज सही-सलामत मिल सके।

फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन के सीईओ डॉक्टर हसन शाहिदी के मुताबिक अब जांच एजेंसी को इसके मालिक का पता लगाना चाहिए। जांच चल रही है।

फ्लाइट में क्या हुआ था

5 जनवरी को अमेरिका में अलास्का एयरलाइन का एक विमान पोर्टलैंड शहर के हवाई अड्डे से उड़ान भरता है। बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के इस प्लेन में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। चंद मिनट बाद जैसे ही विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, उसका एक दरवाजा टूट गया। प्लेन में एयर प्रेशर इतना घट गया कि लोगों को लगा उनके कान के पर्दे ही फट जाएंगे। विमान को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतारा गया।

इस घटना के 24 घंटे के भीतर एक तरफ अमेरिका ने 737-9 मैक्स सीरीज के 171 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई। वहीं, भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन कंपनियों को अपने बेड़े में शामिल इसी सीरीज के बोइंग 737-8 मैक्स प्लेन के इमरजेंसी एग्जिट डोर के सिक्योरिटी चेक के आदेश दे दिए।

पहला हादसा: साल- 2018, तारीख- 29 अक्टूबर, देश- इंडोनेशिया

सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर बोइंग- 737 के मैक्स 8 विमान ने इंडोनेशिया के सोएकरानो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसे 7 बजकर 20 मिनट पर इंडोनेशिया के ही एक छोटे से शहर पंगकाल पिनांग जाना था। पर ऐसा नहीं हुआ। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान के क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और वापस जकार्ता लौटने की परमिशन मांगी।

इस वक्त प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इसके बाद प्लेन ने न तो इमरजेंसी अलर्ट जारी किया और न ही वापस लौटा। 6 बजकर 32 मिनट पर प्लेन से संपर्क टूट चुका था। प्लेन उड़ान भरने के 11 मिनट के भीतर ही तेजी से जावा समुद्र में जा गिरा। इस हादसे में 189 लोग मारे गए।

पांच महीने बाद हुआ दूसरा हादसा: साल-2019, तारीख- 10 मार्च देश- इथियोपिया

घड़ी में सुबह के 6 बजकर 38 मिनट हुए थे। इथियोपिया के अदीस अबाबा शहर में मौसम बिल्कुल साफ था। तभी बोले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इथियोपिया एयरलाइन की फ्लाइट 302 केन्या की राजधानी नैरोबी के लिए उड़ान भरती है। टेक ऑफ करने के एक मिनट बाद कैप्टन के आदेश पर फर्स्ट ऑफिसर कंट्रोल टावर में फ्लाइट कंट्रोल प्रॉब्लम की जानकारी देता है।

उड़ान भरने के 2 मिनट बाद प्लेन अचानक हवा में आगे की तरफ झुक जाता है। प्लेन हवा में कभी ऊपर कभी नीचे की तरफ हिचकोले खाने लगता है। 3 मिनट के बाद पायलट फर्स्ट ऑफिसर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लौटने की परमिशन मांगने को कहता है।

इसके तुरंत बाद विमान से संपर्क टूट जाता है। विमान 700 मील प्रति घंटा की रफ्तार से नीचे गिरता है और क्रैश हो जाता है। इंडोनेशिया की तरह ही ये विमान भी बोइंग कंपनी की 737 सीरीज का मैक्स 8 जेट था। इसमें 149 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

विमान कितनी तेजी से नीचे आया इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इससे जमीन पर 90 फीट चौड़ा और 120 फीट लंबा गड्ढा हो गया। मलबा जमीन के 30 फीट अंदर तक घुस गया है और इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

  • पहले इन 4 वजहों से मशहूर थे 737 मैक्स सीरीज के विमान ​​​
  • 737 मैक्स सीरीज के विमानों का इंजन काफी बड़ा होता है।
  • इसके पंखों की डिजाइनिंग के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इंधन कम खर्च होता है।
  • इंजन शोर भी कम करता है और वातावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गैसों का उत्सर्जन भी कम होता है।
  • यात्रियों के लिए भी यह सुविधाजनक है। यात्रा के वक्त ज्यादा झटके महसूस नहीं होते हैं।
  • 31 जनवरी, 2019 तक 350 विमान दुनिया भर में इस्तेमाल हो रहे थे। कंपनी को 4,661 विमानों के ऑर्डर मिल चुके थे।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...