Skip to main content

मलेशिया के नए राजा बने सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर, भारतीय सेना का कर चुके हैं नेतृत्व

मलेशिया में जोहोर राज्य के सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर देश के नए राजा बन गए हैं। बुधवार को सुल्तान इस्कंदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उन्हें अगले 5 साल के लिए राजा चुना गया है। 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से मलेशिया में मलय राज्य के शासक बारी-बारी से 5 साल के कार्यकाल के लिए राजगद्दी संभालते आए हैं।

शपथ से पहले सुल्तान इस्कंदर ने प्राइवेट जेट से कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी थी, जबकि आमतौर पर वह लोगों से मिलने के लिए हर साल मोटरसाइकिल पर यात्राएं निकालते हैं। 65 साल के इस्कंदर जोहोर के शाही परिवार से आते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनके पास 47.33 लाख करोड़ की संपत्ति है।

सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर के सबसे बड़े बेटे और मलेशिया के क्राउन प्रिंस टुंकू इस्माइल भारतीय सेना में कैप्टन भी रह चुके हैं।

इसके अलावा सुल्तान के पास 300 लग्जरी कारें हैं, जिनमें से एक उन्हें एडॉल्फ हिटलर ने तोहफे में दी थी। सुल्तान के पास गोल्ड-ब्लू रंग के बोइंग 737 समेत कई प्राइवेट जेट भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुल्तान इस्कंदर के परिवार के पास एक प्राइवेट आर्मी भी है। मलेशिया के अलावा सिंगापुर में भी सुल्तान की 4 अरब डॉलर की एक जमीन, एक टायर्सॉल पार्क और बोटैनिकल गार्डन के पास भी जमीन है। सुल्तान इब्राहिम के पास रियल एस्टेट और खनन से लेकर टेलिकम्युनिकेशन और पाम तेल तक कई बिजनेस में हिस्सेदारी है। उनका आधिकारिक निवास इस्ताना बुकिट सिरीन है, जो उनकी बेशुमार दौलत का सबूत है। सुल्तान इस्कंदर के पास बाइक्स का भी एक बड़ा कलेक्शन है।

2007 में भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले पहले विदेशी बने क्राउन प्रिंस

सुल्तान इब्राहिम की पत्नी का नाम जरीथ सोफिया है। वह शाही परिवार से आती हैं। ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं सोफिया पेशे से लेखिका हैं और बच्चों के लिए कई किताबें भी लिख चुकी हैं। सुल्तान और सोफिया के पांच बेटे और एक बेटी हैं।

सुल्तान के सबसे बड़े बेटे और मलेशिया के क्राउन प्रिंस टुंकू इस्माइल भारतीय सेना में कैप्टन रह चुके हैं। सिंगापुर की न्यूज एजेंसी द स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2007 में टुंकू इस्माइल भारतीय सेना की एक यूनिट का नेतृत्व करने वाले पहले विदेशी बने थे।

ताजपोशी समारोह के लिए सुल्तान इस्कंदर ने खास डाइट का भी पालन किया था। न्यू स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, सुल्तान ताजपोशी के वक्त ज्यादा फिट दिखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने डाइटिंग की थी। इस दौरान वो बहुत सारे फल-सब्जी खाते थे और पानी की मात्रा को भी बैलेंस रखते थे। सुल्तान ने कहा था कि राजा बनने के बाद वे सिंगापुर के साथ हाई-स्पीड रेल परियोजना को फिर से चालू करने और संकट से जूझ रही फॉरेस्ट सिटी परियोजना को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं।

दिसंबर 2023 में स्ट्रेट टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुल्तान ने कहा था- मैं सरकार की कठपुतली वाला राजा नहीं बनना चाहता। संसद में 222 सांसद हैं, लेकिन बाहर 3 करोड़ जनता है। मैं सांसदों के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ हूं। मैं हमेशा सरकार का समर्थन करता रहूंगा, लेकिन अगर मुझे लगेगा कि कुछ गलत हो रहा है, तो उसका विरोध जरूर करूंगा।

प्रमुख राजनीतिक नियुक्तियों के अलावा, मलेशिया के राजा मुस्लिम-बहुल देश में इस्लाम के आधिकारिक प्रमुख और इसके सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ भी होते हैं। मलेशिया में पिछले कुछ सालों से राजनीतिक अस्थिरता है। ऐसे में यहां राजशाही का प्रभाव बढ़ा है।

मलेशिया में राजा का चुनाव कैसे होता है?

देश में हर 5 साल में राजा बदलता है। मलेशिया में 13 राज्य और 9 शाही परिवार हैं। इनके मुखिया 9 राज्यों के सुल्तान हैं, जो बारी-बारी से 5-5 साल के लिए राजा बनते हैं। मलेशिया में यूं तो राजा बनने का तरीका पहले से तय है। इसके बावजूद एक गुप्त मतदान होता है। इसमें बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता है।

हालांकि उस बैलेट पेपर पर उस सुल्तान का नाम होता है, जिसकी राजा बनने की बारी होती है। हर सुल्तान को ये बताना जरूरी होता है कि क्या नामांकित व्यक्ति राजा बनने के लिए सही है? राजा बनने के लिए उम्मीदवार को बहुमत मिलना जरूरी होता है। जब वोटिंग के नतीजे घोषित हो जाते हैं तो बैलेट पेपर्स को सुल्तानों के सामने नष्ट कर दिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...