Skip to main content

चार इंच लंबी अनोखी ‘पूंछ’ के साथ पैदा हुआ एक बच्चा

बीजिंग. चीन के हंगझाउ चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्चा चार इंच लंबी ‘पूंछ’ के साथ पैदा हुआ। उसे देखकर माता-पिता के साथ डॉक्टर भी हैरान रह गए। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटल के डॉक्टर ली का कहना है कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई बच्चा पूंछ के साथ पैदा हो। पहले हमें शक था कि शायद यह बच्चे की रीढ़ की हड्डी है, जो पूंछ जैसी लग रही है, लेकिन जब रीढ़ की हड्डी का एमआरआइ स्कैन किया गया तो पता चला कि यह कोई अतिरिक्त अंग है।

डॉक्टरों का कहना है कि जब गर्भ में कुछ अंगों का विकास काफी तेजी से होता है और प्रक्रिया रुक नहीं पाती तो ऐसी हालत पैदा होती है। रीढ़ की हड्डी चारों ओर के ऊतकों से जुड़ी होती है। जब यह रीढ़ की नली में आसानी से घूम नहीं पाती तो इस तरह के अतिरिक्त अंग बनते हैं। इससे कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसा मामला 10 लाख बच्चों में से किसी एक में सामने आता है।

चीन में 2014 में भी इस तरह का मामला सामने आया था। तब जन्म के पांच महीने बाद नुओ नुओ नाम के बच्चे की पूंछ निकल आई थी। जन्म के समय बच्चे की रीढ़ की हड्डी के बीच खाली जगह छूट गई थी। पूंछ वहीं से निकली। उसकी मां ने पूंछ निकालने का आग्रह किया, लेकिन डॉक्टरों ने इनकार करते हुए कहा कि पूंछ बच्चे के तंत्रिका तंत्र से जुड़ी हुई है। इसे निकाला गया तो गंभीर समस्या हो सकती है।

मैक्सिको में हटाई थी सर्जरी से 2.2 इंच की पूंछ

मेक्सिको के एक सरकारी अस्पताल में दो साल पहले एक बच्ची करीब 2.2 इंच की पूंछ के साथ पैदा हुई थी। पूंछ की त्वचा बालों से ढकी थी। इसमें मांसपेशियां और नसें भी थीं। पूंछ को सुई चुभाने पर बच्ची रो पड़ी थी। एक्स रे रिपोर्ट में पता चला कि पूंछ में हड्डी नहीं है। यह शरीर का अनावश्यक अंग है। पूंछ बच्ची के तंत्रिका तंत्र से नहीं जुड़ी थी, इसलिए इसे सर्जरी से हटा दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...