Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिहार न्यूज़

मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यालय जलालगढ़ मैं कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित की!

संवाददाता :-इन्देश्वरी परिहार  पूर्णिया बिहार जिले के जिले के जलालगढ़ कार्यालय में दिनांक 14.02.25 को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन द्वारा पुलवामा दिवस के मौके पर 40 वीर शहीद को पुष्प अपिॅत कर केंडील जलाकर श्रध्दांजलि दी गई जिसमे संगठन के धीरज कुमार प्रदेश सचिव बिहार आरटीआईप्रकोष्ठ, मुकेश कुमार प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ,मिथलेश कुमार प्रखंडअध्यक्ष,प्रवीण कुमार प्रशासनिक प्रकोष्ठ,अमीत कुमार चौधरी ,एवं तमाम संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्राद्ध कर्म में पूर्व मंत्री सह कसबा विधायक अफाक आलम साहब पहुंच कर किए पुष्प अर्पित।

संवाददाता:-इन्देश्वरी परिहार। बरहरा/पूर्णिया /जिले के बरहरा प्रखंड के ठाड़ी पंचायत के बालु टोला ग्राम गाँव में बुधवार की रात शिक्षक सुबोध सिंह की स्व0 माता सती देवी की श्राद्ध कर्म मनाई गई। कार्यक्रम उनके आवास बालु टोला ग्राम पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में आयोजित की गई। मौके पर दिवंगत माता के पुत्र सुबोध सिंह, दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष लाल मोहन सिंह व प्रभास सिंह के अलावा अन्य परिजन सहित समाजसेवी , प्रबुद्धजनों ने स्व0 शांति देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई। मौके पर पशुपालन एवं मत्स्य पूर्व मंत्री सह वर्तमान कसवा विधायक मो अफाक आलम एवं रुपोली विधायक शंकर सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव चंदन कुमार उर्फ राजू सिंह, समाजसेवी कसवा विधायक के भाई मो सालिक, के नगर विधायक प्रतिनिधि इन्देश्वरी परिहार उर्फ डा अशोक कुमार घोरदौल पंचायत के पूर्व मुखिया मो ऐयूब, वार्ड सदस्य इमरान, समिति पति मोहम्मद तबरेज पूर्व मंत्री जी के साथ थे। मंत्री अफाक साहब ने कहा की माता पिता से बड़ा धन कोई नहीं होता है। साथ...

चंम्पानगर थाना पुलिस ने दो धंधेबाज को छापामारी के दौरान एक को कोडिन कफ सीरप के साथ दूसरे को देसी चुलाई शराब मामले में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

ब्यूरो पूर्णिया/रविवार को चम्पानगर थाना पुलिस ने चम्पानगर थाना में ही अलग अलग दो स्थान पर विशेष छापेमारी अभियान के तहत गुप्त सूचना पर एक कोडिंग युक्त कफ सीरप के धंधेबाज को कफ सीरप के साथ तथा दुसरे को देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति कोडिंग युक्त कफ सीरप के धंधेबाज नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या- 9 स्थित चम्पानगर बाजार निवासी स्व0 रामजनम सिंह का 40 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार जो मूर्तिकार है।वही दुसरा देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार महिला पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर बेलदारी संथाली टोला निवासी बाबूलाल बास्की की पत्नी फूलमनी मूर्मू है। चंम्पानगर थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की उमेश कुमार के घर से 30 बोतल कफ सीरप बरामद किया गया है जो जमीन के अंदर अलग-अलग जगह पर छुपा कर रखा हुआ था जिसे जमीन से खोदकर निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया की फूलमनी मूर्मू के घर से 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया है। बताया की आवश्यक कार्रवाई करने के बाद सोमवार को दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत पूर्णिया भेज दिया गया है। 

आज 60.30 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग के नगर प्रखंड क्षेत्र जनता ने किया।

ब्यूरो/केनगर/पूर्णिया /जिले के प्रखंड क्षेत्र के नगर के 14 एवं नगर पंचायत चम्पानगर के कोहवारा समेत 15 पैक्सों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 36 हजार 6 सौ 94 मतदाताओं के लिए प्रखंड में कुल 60 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन सभी मतदान केंद्रों पर  सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। सभी मतदान केंद्र पर महिला एवं पुरुष बल की तैनाती की गई थी। साथ ही प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशिष कुमार, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार, केनगर थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता, चम्पानगर थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी सहित पुलिस बल सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। मतदान की समाप्ति तक 60  प्रतिशत मतदान हुआ।15 सीट पर पैक्स अध्यक्ष के 48 प्रत्याशी का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशिष कुमार ने बताया कि केनगर प्रखंड के नगर पंचायत चम्पानगर, पोठिया रामपुर, बिठनौली पूरब, परोरा, बनभाग चूनापुर, झुन्नी इस्तम्बरार, गणेशपुर, गोकुलपुर आदि पैक्स में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों...

केनगर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण रुप में पूर्ण हुई।

ब्यूरो/पूर्णिया /जिले के केनगर प्रखंड मुख्यालय के 14 और नगर पंचायत चम्पानगर के कोहवारा समेत 15 पैक्सों के 60 बूथों पर  मतदान समाप्ति के उपरांत सभी सेक्टर एवं अन्य पदाधिकारी संग्रहण दल द्वारा संग्रहित मतपेटियों के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित वज्र गृह के लिए रवाना हो गये।  प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 28 नवंबर गुरूवार को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चक्रवार मतगणना कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती के आरंभ से लेकर समाप्ति तक की अवधि में प्रखंड मुख्यालय के सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र में सामान्य जनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना अभिकर्ता प्रत्याशी को अपने साथ केवल एक गणक अभिकर्ता के साथ प्रवेश मिलेगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चक्र  में कोहवारा एवं गणेशपुर, द्वितीय चक्र में गणेशपुर एवं गोकुलपुर तथा गोआसी, तीसरे चक्र में  गोआसी एवं गंगेली, चौथे चक्र में परोरा एवं झुन्नी इस्तंबरार, पांचवें चक्र में पोठिया रामपुर एवं बनभाग चूनापुर, छठे चक्र में बिठनौली पूरब एवं बेला- रिकाबगंज, सातव...

के नगर पंचायत के 17 पंचायत में जगनी,काझा एवं बिठनौली पंचायत को छोड़कर कल होगी पैक्स का चुनाव।

ब्यूरो/ पूर्णिया/पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिये दुसरे चरण में केनगर प्रखंड के 17 पंचायत में जगनी,काझा और बिठनौली पश्चिम पंचायत के पैक्स को छोड़कर 14 पैक्स तथा नगर पंचायत चम्पानगर के एक कोहवारा पैक्स सहित कुल 15 पंचायत के पैक्स में 27 नवम्बर 2024 को चुनाव कराया जायेगा। इसके लिये केनगर प्रखंड से 26 नवम्बर को प्रथम, द्वितीय और तृतीय कुल 1 सौ 80 मतदान कर्मियों को 60 पीठासीन पदाधिकारी के साथ 1 सौ 20 मतपेटी और बैलेट पेपर एवं वोटर लिस्ट समेत अन्य चुनाव सामग्री देकर कुल 60 आबंटित बूथों के लिये रवाना कर दिया गया है। पैक्स चुनाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सभी बूथों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। बूथों पर बेसिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है ताकि मतदान कर्मियों से लेकर मतदाताओं को कोई दिक्कत न हो। सुबह 7 से संध्या 4.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। उक्त जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशीष कुमार ने दी। बताया की होने वाले पैक्स चुनाव में कुल-36 हजार 6 सौ 94 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ...

आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यालय का उद्घाटन जलालगढ़ में हुआ।

। ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के जलालगढ़ में राष्ट्रीय मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता संगठन भारत का आज दिनांक 17/11/24 को रवि विराज काम्प्लेक्स नियर स्टेशन रोड जलालगढ़ पूर्णिया में उद्धाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रहे प्रदेश सचिव आरटीआई प्रकोष्ठ धीरज कुमार मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश कार्यालय भागलपुर से सुमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय महासचिव सलाहकार समिति विभूतिसिंह प्रदेशअध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ संजीव कुमार प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष विधी प्रकोष्ठ संदीप कुमार संजीव कुमार, जिलाध्यक्ष आरटीआई प्रकोष्ठ वही मधेपुरा सहरसा से मनोज कुमार यादव ,सुमित कुमार ,रंजीता कुमारी महिला जिलाध्यक्ष, सरवन कुमार  जलालगढ़ से पूर्व प्रमुख सदानंद झा मुखिया प्रतिनिघि राज कुमार दास वर्तमान उप प्रमुख सुनील मंडल प्रवीण कुमार भोला साह, दीपक कुमार, संतोष पोद्दार, राजकिशोर मिश्रा, रंजीत कुमार, शासन प्रशासन एवं तमाम पदाधिकारी ने शिरकत किया।इस कार्यालय के उद्घाटन को लेकर यहां के ग्रामीणों में भी व्याप्त खुशी देखने को मिला।

नगर प्रखंड के चिरैया रहिका गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत।

ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चंपानगर में संगठनिक मजबूती को लेकर बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का चिरैया रहिका में जोरदार और भाव स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन के नगर प्रखंड के चिरैया रहिका चौक पर किया गया। जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, शंकर झा आजाद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) जितेंद्र नाथ (राष्ट्रीय अध्यक्ष) हिमांशु पटेल (प्रदेश अध्यक्ष युवा लोक प्रकोष्ठ) संतोष कुशवाहा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव राम वसंत चौधरी पटेल अंगद कुशवाहा अशोक वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार भवेश कुशवाहा विद्यानंद मेहता प्रेम प्रकाश मंडल सोनी कुमारी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के नेतृत्व में इस आयोजन को सफल बनाया गया। उपस्थित ग्रामीण और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और नारों के साथ उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उत्साह पूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की व...

चंम्पानगर में छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने किया स्थल का किया निरीक्षण।

नगर पंचायत चंपानगर में कुल 11छठ घाट पर 21सहायक दंडाधिकारी,7 पुलिस पदाधिकारी के 44 शस्त्र पुलिस बल प्रतिनियुक्ति संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार चंम्पानगर /पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चंपानगर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारीयों का अधिकारियों ने लिया जायजा।इसको लेकर वीडियो आशीष कुमार सीओ दिवाकर कुमार तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मनिशा कुमारी एवं चम्पानगर थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी सभी छठ पूजा घाट का संयुक्त रूप से गंगासागर पोखर, ड्योढ़ी पोखर, चरैया रहिका कारीकोशी घाट,मलिनिया कारी कोशी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वीडियो आशीष कुमार ने छठ पूजा के अवसर पर इन क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था जैसे घाट सफाई, चैंजिंग रूम लांच टावर, मेडिकल टीम, गस्ती दल, भीड़ तंत्र, सुरक्षा एसडीआरएफ की व्यवस्था के मद्देनजर कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी भी बताई कि ये सारी व्यवस्था होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चंपानगर के लिए छठ पूजा घाट पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर राशि उपलब्ध कराया गया है।जिसका शत प्रतिशत सही उपयोग करने की बा...

लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर स्वच्छता कर्मी द्वारा चलाया जा रहा है अभियान।

ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के पंचायत जगनी में रविवार को लोकआस्था के महान पर्व छठ को लेकर स्वछताकर्मी द्वारा सौराहा सार्वजनिक छठ घाट की सफाई किया गया छठ व्रतियों एवं ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए साफ सफाई कार्य को लेकर व गहरे पानी छठ घाट स्थल के आगे में बास की बारकेडिंग मंगल ऋषि मुखिया द्वारा किया जा रहा है। जससे छोटे बच्चे आगे नही जाए डूबने की घटना से बचाया जा सके सफाई कार्य मौजूद किशोर कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक जगनी ने सभी छठ घाट पर सफाई व्यवस्था को लेकर देख रेख किया जा रहा है। जिसमें सफाई कर्मी अनिल मालिक रीना मल्लिक ब्रमदेव मल्लीक एवं अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।

भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गुप्त सूचना के आधार पर धर-दबोचा।

ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 3 बजे गुप्त सूचना  के आधार पर चम्पानगर थाना पुलिस ने सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के ही चनका पंचायत के संतनगर चनका नहर पर से 42 लीटर  विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही पुलिस ने शराब कारोबारी से एक हौंडा बाइक बीआर 11 एसी-9674 एवं एक हीरो ग्लेमर बाइक बीआर 11 ए वाई-5181 रजिस्ट्रेशन न0 की दो बाइक तथा एक ओपो स्क्रीन टच मोबाइल शराब कारोबारी से बरामद कर जप्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की गिरफ्तार एक शराब कारोबारी नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या- 8 स्थित नर्सरी टोला चम्पानगर गाँव निवासी रीतयानंद शर्मा का 27 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार है जो वर्तमान में अररिया जिले के बौंसी बसेटी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या- 12 स्थित फरकिया गाँव में रहता है। बताया की शराब कारोबारी से 750 एम एल के 18 पीस ब्लाण्डर प्राइज ब्रांड का एवं 750 एम एल के 38 पीस इम्पीरियल ब्लू सहित ब्रांड के 42 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की आवश्यक कार्रवाई...

साइबर क्राइम को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा  शेखपुरा सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस उच्च विद्यालय राम रायपुर के सभा कक्ष में बिहार साइबर सुरक्षा और संरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया। बताते चले कि आए हुए दिन लगातार साइबर क्राइम अलग-अलग तरीके से लोगों से ठगी की जा रही है।जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं को जागरूक किया गया। आए हुए दिन लगातार स्कूली छात्राओं को टारगेट किया जा रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूली लड़कियों को टारगेट किया जा रहा। छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्कूल जाने के क्रम में छेड़खानी का कोई प्रयास करता है तो स्थानीय थाना को और अपने परिवार को जानकारी दीजिए। इस दौरान साइबर थाना ज्योति कश्यप, मास्टर ट्रेनर डॉक्टर सुनीता सिन्हा, शिक्षिका रीना रानी शाहा ,सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार, धीरज कुमार, मास्टर ट्रेनर प्रिंस कुमार, आदित्य सागर, आयुष कुमार लोग शामिल हुए। बाइट: मास्टर ट्रेनर डॉ सुनीता सिन्हा  बाइट: रीना रानी शाहा शिक्षिका

चंम्पानगर मैला में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ मां शेरावाली की जय गुंजती जयकारों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में किया गया।

ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के केनगर प्रखंड क्षेत्र में 10 अलग अलग स्थानों पर एवं नगर पंचायत चम्पानगर के जिले के प्रसिद्ध चम्पानगर मेला में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ मां शेरा वाली की जय गूंजती जयकारों के बीच शांति पूर्ण माहौल में किया गया।वही केनगर थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में केनगर बीडीओ आशीष कुमार व थानाध्यक्ष नवदीप कुमार के नेतृत्व में तैनात शशस्त्र पुलिस बलों द्वारा गश्त लगाकर सुरक्षा प्रदान किया गया।चम्पानगर दूर्गा मंदिर में हर साल की भांति अपराह्न 2:30 बजे तक देवी घडा दूर्गा मंदिर से सभी प्रतिमाओं को बाहर कर मंदिर परिसर में  दर्शनार्थ के लिए रखा गया। जहाँ करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर प्रसाद को चढाया एवं ग्रहण किया।शांति एवं सुरक्षा माहौल बनाए रखने को लेकर एसडीएम पार्थ गुप्ता,एसडीपीओ शत्रुघ्न प्र0 मंडल,केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह समेत दंडाधिकारी के रूप पुलिस के साथ चम्पानगर एवं रामनगर में पुलिस बलों के साथ गश्त लगाते रहे।वही दूसरी ओर चम्पानगर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में शामिल द...

45लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया।

ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र के गुदरी स्थान के पास पुलिस ने 10 अक्टूबर 2024 को विभिन्न ब्रांड के 45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी ने बताया गुप्त सूचना मिल रही थी कि चम्पानगर के दुर्गा पूजा मेला में अंग्रेजी शराब के धंधेबाज शराब खपाने के लिए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप चम्पानगर लाया जा रहा है। पुलिस ने चम्पानगर के सभी रास्ते में वाहन चेकिंग लगाकर चिन्हित स्थानो पर सादे लिबास में पुलिस बल को तैनात कर दिया। पुलिस की सक्रियता को देखकर अंग्रेजी शराब के धंधेबाज ने चम्पानगर - श्रीनगर रोड में गुदरी स्थान से 50 मीटर उत्तर सड़क किनारे बांस की झाडी में से 5 बोरी में बंद विदेशी शराब भरा फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब भरे बोरी को जप्त कर थाना ले आया। थानाध्यक्ष ने बताया 750 एम एल के 21 बोतल ब्लांडर प्राइज ब्रांड के विस्की  तथा स्टर्लिंग ब्रांड के विस्की 375 एम एल के 78 पीस बोतल में कुल 45 लीटर शराब बरामद किया गया है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द हीं धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में होगा।‌

भ्रष्‍टाचार एक कलंक है इसमें संलिप्त सबकी बराबर की है।

भ्रष्टाचार देश में लगा दीमक है जो अंदर से देश को खोखला बना रहा है खोखला ही नहीं पूरे चट कर जाता है।यह व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना है जो यह दिखाता है व्यक्ति लोभ, असंतुष्टि, आदत और मनसा जैसे विकारों के वजह से कैसे मौके का फायदा उठा सकता है। भ्रष्टाचार वह अनैतिक आचरण है, जो व्यक्ति खुद की छोटी इच्छाओं के लिए देश को संकट में डालने में देर नहीं करता है।हमारी देश की राजनितिक प्रणाली भ्रष्टाचार में भरी है देश में भ्रष्ट नेताओं द्वारा किया गया घोटाला ही भ्रष्टाचार नहीं है अपितु एक ग्वाले द्वारा दूध में पानी मिलाना, कार्यालय में जनता से घूस लेकर काम करना, भी भ्रष्टाचार कर स्वरूप है। आजकल की विडंबना यह है कि अगर ऐसे लोग रिश्वत लेने या देने के जुर्म में पकड़े भी जाते है, तो रिश्वत देकर छूट भी जाते है। कई दुकानदार और व्यापारी सस्ते वस्तुओं को अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाते है।आजकल लोगों का लालच इतना बढ़ गया है कि यह आज हर जगह हो रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कह सकते हैं कि भ्रष्टाचार कई प्रकार का होता है चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो या प्रशासन विभाग हो या राजनीति हो हर जगह भ्रष्टाचार का रूप ...

सड़क दुर्घटना में ठोकर से घायल समाजसेवी की हुई मौत।

ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के के नगर थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर की शाम करीब 8:00 बजे के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर बड़ी नहर के समीप पूर्णिया सहरसा न 107 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए समाजसेवी 50 वर्षीय पप्पू मेहता की इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में बुधवार की देर रात मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। पत्नी शैंपू देवी पुत्री माही भाई विजय मेहता एवं पिंटू मेहता आदि परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, तथा पूर्व सांसद मृतक के घर गोकुलपुर गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। गोकुलपुर के मुखिया नीरज कुमार मेहता, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता, जदयू किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष समाज सेवी सुबोध मेहता, मंटू कुमार कुशवाहा, समाजसेवी कुंदन यादव आदि ने बताया कि 4 अक्टूबर की शाम पप्पू मेहता अपने घर गोकुलपुर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरसी बाजार की ओर जा रहे थे।

बेल तोड़कर आज दिन में खुलेगा माता पट। बेल निमंत्रण बुधवार को

बेल टूटी से पूर्व पुजा अर्चना करते पुजारी व ग्रामीण  ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के अररिया प्रखंड के महथावा बाजार में बेलन्योति के अवसर पर विभिन्न सार्वजनिक पूजा समितियों की ओर से पारंपरिक गाजे बाजे साथ यात्रा प्रारंभ किया। दर्जनों ग्रामीण श्रद्धालुओ सहित मंदिर के मुख्य पुजारी के नेतृत्व में यजमान माता के पुजा के थाल लेकर निर्धारित बेल के वृक्ष के नीचे पहुंचें। वहां विधिवत पूजन किया गया। चिन्हित कर बेल को निमंत्रण दिया गया। आज निर्धारित मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ उस चिह्नित बेल को तोड़ा जायेगा। भगवती की प्रतिमा के चक्षुदान संग मातारानी का पट खोल दिया जायेगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। प्रखंड क्षेत्र के महथावा,कदमाहा , जयनगर , सिमरबनी , भरगामा , खुटहा बैद्यनाथपुर , गम्हरिया , भरगामा बाजार,‌ सोनापुर,रघुनाथपुर, शेखपुरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में बेल आमंत्रण के साथ बेल तोड़ की प्रकिया निभाई गई। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर महथावा के मुख्य पुजारी ओवेंदु झा उर्फ हरेराम झा ने बताया पूरे विधि विधान के साथ बुधवार को बेल आमंत्रण दिया गया। जिसे आज तोड़ा जाएगा। जबकि आज माता दुर्गा को आ...

युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लाने के मामले में राजवंशी टोला के लोगों द्वारा देर रात्रि तक थाना घेर कर प्रदर्शन किया।

ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना में एक युवक को पुलिस द्बारा गिरफ्तार करने के मामले में चम्पानगर राजवंशी टोला के लोगों ने सोमवार की देर रात थाना परिसर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। घेराव प्रदर्शन में शामिल करीब अधिकतर महिला और कुछ पुरुष समेत करीब 10 दर्जन लोगों ने पुलिस हिरासत में बंद युवक को पुलिस से रिहाई की मांग पर अडे रहे। युवक को पुलिस द्बारा गिरफ्तार करने पर पुलिस को मनमानी रवैये अपनाने और युवक को बेबुनियाद आरोप के तहत फसाने का भी आरोप लगाया जा रहा था। चम्पानगर थाना परिसर को घेरा कर विरोध प्रदर्शन की शिकायत पर पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह तथा केनगर थाना पुलिस चम्पानगर थाना पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया गया। वही प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल एवं अन्य समाजिक लोगों के द्वारा समझा बुझाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को अपने अपने घर भेज दिया गया। चम्पानगर थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की गिरफ्तार कर जेल भेजा गया युवक नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या- 11 स्थित राजवंशी टोला चम्पानगर के स्व0 झडी लाल मंडल का 24 वर्षीय पुत्र राजू मंडल है। जिससे 10 लीटर देशी चुला...

पैक्स चुनाव में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को होगा।

ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के सं०स०केनगर(पूर्णियां) पैक्स चुनाव की घोषणा होते हीं केनगर प्रखंड क्षेत्र के पैक्सों में चुनावी हलचल शुरू हो गया है। खासकर पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जूट गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ हीं प्रत्याशी अभी से हीं मतदाताओं को रिझाने में लग गया है। प्रत्याशी मतदाताओं के घर घर जाकर उसे अपने पक्ष में मतदान करने का प्रयास कर रहे हैं। मतदाता भी इतने चतुर हैं कि जो भी प्रत्याशी आता है उसके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के विरुद्ध दो- चार बातें बोलकर उसे पूर्ण विश्वास दिला देता है कि हम उसी के पक्ष में मतदान करेंगे। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आशिष कुमार ने बताया चुनाव को लेकर पैक्सों द्वारा प्रपत्र एम 1 में प्रारूप मतदाता सूची जिला सहकारिता को उपलब्ध करा दिया गया है। 8 अक्टूबर को जिला सहकारिता द्वारा उक्त सूची का सत्यापन कर अथवा उक्त सूची स्वयं तैयार कर उसे निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। 9 अक्टूबर को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानो पर प्रकाशण कराएंगे। आम नोटिस का प्रकाशन, जिसमें मतदाता सूची के संबंध में दाव...

नगर पंचायत चंपानगर में दशहरा पूजा में कड़ी नजर रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

ब्यूरो/पूर्णिया /जिले के प्रखंड क्षेत्र में 10 जगह एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में 2 जगह दूर्गा पूजा के अवसर पर नवरात्र को लेकर सोमवार को केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बीडीओ आशीष कुमार  ने अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश भी दिए।बीडीओ ने कहा कि नवरात्र का पर्व शांति और सदभाव के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे।उन्होंने कहा की केनगर प्रखंड क्षेत्र में तीन अतिसंवेदनशील और सात संवेदनशील समेत कुल 10 अलग अलग स्थानो पर तथा नगर पंचायत चम्पानगर के देवी घडा दूर्गा मंदिर एवं रामनगर देवी घडा दूर्गा मंदिर में राजकीय सम्मान के साथ आयोजित होने वाले दूर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा हेतु प्रशाशनिक व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए ।कहा हर हाल में 12 अक्टूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन करवाना सुनिश्चित किया गया है।बीडीओ ने कहा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी परिस्थिति में विवादित तालाब में प्रतिमा का विसर्जन न...