इन दाल-पराठे के पूर्व CM मोतीलाल वोरा भी थे मुरीदः आंच और मसालों में छिपा टेस्ट का राज; कई ढाबों पर देखकर सीखी रेसिपी बुजुर्ग कहते हैं 'दाल-रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ'... लेकिन अगर दाल के साथ रोटी की जगह पराठे मिल जाएं तो.. वो भी जस भैया के हाथ के... तो मजा डबल हो जाता है। ये हम नहीं कह रहे हैं, यह कहना है, जस भैया के भोजनालय पर दाल-पराठा खाने आए ग्राहकों का। खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर-खंडवा हाईवे पर इंदिरा मार्केट में कुलदीप भोजनालय है। यह भोजनालय संचालक जसपाल सिंह भाटिया उर्फ जस भैया के नाम से पहचाना जाता है। हाईवे से गुजरने वाले लोग ढूंढते हुए यहां आते हैं। 54 साल पुराने छोटे से भोजनालय में आम से लेकर खास तक चाव से दाल-पराठे का लुत्फ उठाते मिल जाएंगे। इतना ही नहीं मप्र के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा, वरिष्ठ नेता बृजमोहन मिश्रा भी जस भैया के दाल पराठे के मुरीद थे। वहीं, प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी भंवरीलाल मिठाईवाला के संचालक तो इनके नियमित ग्राहक हैं। 85 साल के जस भैया के दाल पराठे के मुरीद केवल इंदौर, खंडवा, उज्जैन, बुरहानपुर क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले म...
MENU - मेनूबार
MENU - मेनूबार
rashtriyatahalka.online is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk.online राष्ट्रीय तहलका डॉट ऑनलाइन