Skip to main content

पुतिन ने गिफ्ट किया नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को 4 करोड़ रुपए की लग्जरी कार

प्योंगयांग/मॉस्को/ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के करीब 4 करोड़ रुपए की लग्जरी कार गिफ्ट की है। ‘ब्लूमबर्ग’ की रिपोर्ट के मुताबिक- किम की बहन किम यो जोंग और एक आला अफसर ने सोमवार को यह गिफ्ट रिसीव किया। इसके बाद उन्होंने पुतिन के लिए तानाशाह का मैसेज भी दिया।

पुतिन का किम को यह गिफ्ट UN के रूल्स के खिलाफ है। इसकी वजह यह है कि नॉर्थ कोरिया को किसी भी तरह के लग्जरी आयटम्स देने पर रोक है। ऐसा उस पर लगी पाबंदियों की वजह से है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर भी कई तरह की पाबंदियां हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक- पुतिन और किम के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। सितंबर 2023 में जब किम रूस दौरे पर गए थे, तो उस वक्त वो पुतिन की ऑफिशियल कार की पिछली सीट पर बैठे थे। अब यही मॉडल किम को गिफ्ट किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में साफ तौर पर यह नहीं बताया गया है कि यह कार कौन सी है और इसे किस तरह नॉर्थ कोरिया पहुंचाया गया। लेकिन, सोमवार को यह प्योंगयांग पहुंचा दी गई। कोरियाई न्यूज एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है।

गिफ्ट रिसीव करते हुए किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा- दोनों देशों के बीच करीबी रिश्ते हैं और यह गिफ्ट इसका सबूत है। पिछले साल हमारे लीडर मॉस्को गए थे और वहां उन्होंने प्रेसिडेंट पुतिन के साथ एक समिट में हिस्सा लिया था।

माना जा रहा है कि पुतिन ने किम को रूस में बनी ऑरस सेनेत लिमोजिन कार गिफ्ट की है। खुद पुतिन भी यही कार इस्तेमाल करते हैं।

वैसे किम के पास इल्यूशिन IL-62 नाम का प्राइवेट प्लेन है। इसे चाम्मै-1 के नाम से भी जाना जाता है, जो नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रीय पक्षी गोशाक के नाम से प्रेरित है। हवाई यात्रा के लिए किम इसी एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं।

इस विमान का इंटीरियर काफी हद तक अमेरिका के एयर फोर्स 1 की तरह बनाया गया है। हालांकि, सुरक्षा के मामलों में वह कमजोर है। प्लेन में किम के आराम के लिए बेडरूम और मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है। मेडिकल टीम और सिक्योरिटी एजेंट्स हर दम मौजूद होते हैं।

किम के पास इल्यूशिन IL-62 नाम का प्राइवेट प्लेन है। इसे चाम्मै-1 के नाम से भी जाना जाता है, जो नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रीय पक्षी गोशाक के नाम से प्रेरित है।

 पहली लग्जरी कार कहाँ बनी 

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक- ऑरस रूस में बनी पहली लग्जरी कार है। यहां इसका इस्तेमाल सिर्फ प्रेसिडेंट और दूसरे आला अफसर करते हैं। पुतिन खुद इसका इस्तेमाल 2018 से कर रहे हैं।

किम के पास कई लग्जरी ब्रांड्स की गाड़ियां हैं। माना जाता है कि ये सभी गाड़ियां स्मगलिंग के जरिए नॉर्थ कोरिया लाई गई हैं और यह UN के रूल्स के खिलाफ है। किम 2023 के पहले 2019 में भी अपनी स्पेशल ट्रेन से मॉस्को गए थे। तब वोल्दीवोस्तोक स्टेशन के बाहर मर्सिडीज मेबेक उनके लिए तैयार खड़ी थीं। 2018 में उन्होंने अमेरिका के तब के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी। तब भी वो इसी गाड़ी में सफर कर रहे थे।

2018 में ही किम ने नॉर्थ और साउथ कोरिया के बॉर्डर पर बसे एक गांव में उस वक्त के दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात की थी। इसके लिए वो ब्लैक मर्सिडीज लिमोजिन से आए थे।

किम के पास लग्जरी ट्रेन

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन सितंबर 2023 में मॉस्को गए थे। पहले की तरह किम ने नॉर्थ कोरिया से रूस का सफर अपनी लग्जरी ट्रेन से किया था। यहां उनकी मुलाकात पुतिन से हुई थी।

रूस के पूर्व मिलिट्री कमांडर कॉन्सतेनियन पुलिकोवस्की और पूर्व डिप्लोमैट जियोर्जी तोलोराया। ये दो नाम ऐसे हैं, जिन्होंने 2011 में इस ट्रेन में सफर किया। हालांकि तब से अब तक इसमें काफी बदलाव हो चुके हैं, बावजूद इसके कम से कम इसमें मौजूद तमाम-ऐश-ओ आराम की झलक तो इन लोगों के जरिए मिल ही जाती है। दोनों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस लग्जरी ट्रेन से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा की हैं।

तोलोराया के मुताबिक यह कोई आम ट्रेन नहीं, बल्कि क्रेजी ट्रेन है। इसके बारे में कुछ हम जानते हैं तो कुछ ऐसा भी है जो हमारी नॉलेज में नहीं है। उनके पिता के जमाने से यह सुविधा नॉर्थ कोरिया के तानाशाह परिवार के पास मौजूद है।

इसकी स्पीड किसी वक्त 49 किलोमीटर प्रतिघंटा हुआ करती थी। अब यह करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इंटीरियर मैरून कलर की लकड़ियों से किया गया है। इसमें कई बेडरूम, सैटेलाइट फोन और फ्लैट स्क्रीन टीवी नजर आते हैं। सिक्योरिटी के लिए 100 कमांडो रहते हैं। इन्हें किसी तरह के फोन रखने की इजाजत नहीं है।

सितंबर 2023 में किम रूस गए थे। इसके पहले 2019 में भी उन्होंने मॉस्को विजिट की थी। दोनों मौकों पर वो अपनी स्पेशल ट्रेन से रूस गए थे।

ऑर्डर देते ही खाना हाजिर

पुलिकोवस्की के मुताबिक इस ट्रेन में जबरदस्त डाइनिंग फैसिलिटीज हैं। रशियन, चाईनीज, कोरियन, जैपनीज और फ्रेंच डिशेज एक ऑर्डर पर तैयार होते हैं। इसके अलावा बेहद महंगी किस्म की शराब भी मौजूद रहती है। मुझे इस ट्रेन का एक वाकया याद है। किम के पिता के साथ मैं सफर कर रहा था। उन्हें एक रशियन डिश परोसी गई। इसे देखकर वो नाराज हो गए। शेफ को बुलाकर फटकार लगाई। कहा- ये कैसी डिश बनाई है। इसे बड़ा और बॉयल करके बनाना था। आगे से ध्यान रखना।

किम जोंग उन को स्विस चीज के साथ क्रिस्टल शैम्पेन और जर्मनी की एक खास शराब बहुत पसंद है। पुलिकोवस्की कहते हैं- ट्रेन की स्पीड कम है और सफर लंबा होता है। लिहाजा, ट्रेन में एक ग्रुप डांस के जरिए मेहमानों का मनोरंजन भी करता है।

तानाशाह परिवार को हमेशा से अपनी सिक्योरिटी का ख्याल सबसे पहले आता है। यही वजह है कि एक नहीं, बल्कि दो ट्रेन चलती हैं। जो 90 कारें हैं, वो दो ट्रेन में रखी जाती हैं, किसी एक में नहीं। इस ट्रेन के लिए 20 स्पेशल स्टेशन बनाए जा चुके हैं। अमेरिकी और साउथ कोरियाई इंटेलिजेंस एजेंसियां इस बारे में तफ्सील से जानकारी भी रखती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...