Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फिल्मी दुनिया

रियल टाइटैनिक के जिस दरवाजे ने बचाई थी फिल्म टाइटैनिक में रोज डॉसन की जान उसकी नीलामी हुई 5.99 करोड़ में

क्लाइमैक्स में इसी दरवाजे ने बचाई थी रोज डॉसन की जान, रियल टाइटैनिक का हिस्सा था हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' रिलीज के 26 साल बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक डॉसन और केट विंसलेट ने रोज डॉसन नाम का लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में यूज किए गए दरवाजे की हुई नीलामी फिल्म के अंत में RMS टाइटैनिक डूब जाने के बाद रोज एक लकड़ी के दरवाजे की मदद से अपनी जान बचाती है। हाल ही में फिल्म में इस्तेमाल किए गए इस दरवाजे की नीलामी हुई और यह $718,750 यानी कि तकरीबन 5 करोड़ 99 लाख रुपए में बेचा गया। द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक नीलामी के दौरान कई फैंस ने सोचा कि यह सिर्फ लकड़ी का एक पैनल है। हालांकि, हेरिटेज ऑक्शन्स ट्रेजर्स ने यह जानकारी दी कि यह रियल टाइटैनिक के फर्स्ट क्लास लाउंज एंट्रेंस गेट के ठीक ऊपर मौजूद रहे डोर फ्रेम का हिस्सा है। 1 करोड़ में बिकी रोज की ड्रेस  इसके अलावा इवेंट में उस शिफॉन ड्रेस की भी नीलामी हुई जिसे फिल्म में रोज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस केट विंसलेट ने पहना था। यह $1...

46 की हुईं रानी मुखर्जी, पहला स्क्रीन टेस्ट देख मां ने प्रोड्यूसर से कहा- मेरी बेटी को फिल्म में मत लेना

गुलाम, कुछ कुछ होता है, हर दिल जो प्यार करेगा, ब्लैक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं रानी मुखर्जी आज 46 साल की हो चकी हैं। 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनके पिता राम मुखर्जी एक जाने-माने प्रोड्यूसर थे और मां कृष्णा मुखर्जी एक सिंगर। फिल्में रानी की रगों में बसती थीं। बचपन में रानी, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, आमिर खान की फैन हुआ करती थीं। एक बार तो रानी स्कूल बंक कर आमिर खान का ऑटोग्राफ लेने उनकी फिल्म के सेट पर भी पहुंची थीं। किसे पता था कि वही रानी आमिर खान के साथ फिल्म कर स्टारडम हासिल करेंगी। ये बात भी सच है कि रानी कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन जब पिता की बाइपास सर्जरी के बाद कमाई बंद हुई, तो उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और मां के कहने पर फिल्मों में आ गईं। हालांकि, ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। जब उन्होंने पहला स्क्रीन टेस्ट दिया, तो वो इतना खराब था कि मां ने प्रोड्यूसर से कहा था- मेरी बेटी को कास्ट मत करना। पैदा होते ही एक्सचेंज हो गई थीं रानी, मां ने आंखों से पहचाना बदला हुआ बच्चा 21 मार्च 1978 को रानी म...

59 साल के हुए आमिर, अमरीश पुरी से खाई सेट पर डांट, उनके परफेक्शन का जानें राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज 59 साल के हो चुके हैं। महज 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाले आमिर ने 30 सालों के एक्टिंग करियर में 48 फिल्में की हैं, जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही हैं। साल 2016 में रिलीज हुई आमिर की फिल्म दंगल आज भी भारत और हिंदी भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं भारत की टॉप 10 फिल्मों में आमिर की 3 फिल्में शामिल हैं, जो एक रिकॉर्ड है। हालांकि, ये मुकाम हासिल करना उनके लिए आसान नहीं रहा। आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म प्रोड्यूसर थे, जिन्हें बैक-टु-बैक फ्लॉप फिल्मों के चलते तंगहाली का सामना करना पड़ा था। यही वजह थी कि वो नहीं चाहते थे कि बेटा उनकी तरह फिल्मों में आए, लेकिन पिता से बगावत कर जब आमिर ने फिल्मों में जगह बनाई तो बदहाल हिंदी सिनेमा को मॉडर्न लव स्टोरी से नई उड़ान मिली। आमिर ने अपने परफेक्शन से इंडस्ट्री में नई पहचान बनाई। कभी खुद फिल्म प्रमोशन के लिए सड़कों पर घूम-घूमकर पोस्टर चिपकाए, तो कभी एक सीन के लिए 12 दिनों तक नहाना ही छोड़ दिया। 14 मार्च 1965 को बॉम्बे (अब मुंबई) में...

दवाइयों के रिएक्शन से दंगल गर्ल की मौत

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से सुहानी का दिल्ली के AIIMS में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं। कुछ दिन पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं, उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी रिएक्शन के चलते शुक्रवार शाम उनका दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया। शनिवार को सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं।' सुहानी के निधन की खबर सुनकर फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है। नितेश ने कहा, 'सुहानी का निधन बिल्कुल शॉकिंग और हार्ट ब...

खूंखार विलेन प्राण की 104वीं बर्थ एनिवर्सरी, बच्चों का नाम प्राण रखना बंद कर दिया था लोगों ने

बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन प्राण की 104वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 7 दशक के एक्टिंग करियर में उन्होंने ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं कि लोग उन्हें रियल लाइफ में भी विलेन समझने लगे थे। 362 फिल्मों का हिस्सा रहे प्राण को पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के जैसे सम्मान से नवाजा गया था। उन्होंने लाहौर सिनेमा से एक्टिंग की शुरुआत की थी। खूंखार विलेन के रोल में उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। वो जब करियर के टाॅप पर थे, तभी विभाजन के दंगों ने उनके करियर पर विराम लगा दिया। इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जीरो से शुरुआत करनी पड़ी।  पान की गुमटी पर पहली फिल्म का ऑफर मिला प्राण सिगरेट के बेहद शौकीन थे। वो 12 साल की उम्र से ही सिगरेट पीने लगे थे। एक दिन लाहौर में जब वो सिगरेट पीने पान की दुकान पर गए तो वहां उन्हें स्क्रिप्ट राइटर वली मोहम्मद वली मिले। वली मोहम्मद उनको घूरने लगे। उन्होंने प्राण से कहा- मैं एक फिल्म बना रहा हूं, उसका एक किरदार बिल्कुल तुम्हारे जैसा ही है। इसके बाद उन्होंने कागज पर अपना पता लिखकर प्राण को दिया और अगले दिन ऑफिस आकर मिलने को कहा, मगर प्राण ने वली मोहम्मद...

67 साल में अनिल कपूर फिल्म ‘फाइटर’ जोरदार स्टंट करते दिखे, मुंबई के अलावा लंदन और दुबई में हैं करोड़ों के बंगले,

हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह के रोल में अनिल कपूर फिर स्टंट करते नजर आए। 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म में अनिल कपूर का लुक काफी चर्चा में है। हाल ही में आई फिल्म एनिमल में भी उनके किरदार को सराहा गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक 67 साल के अनिल कपूर ने फिल्म फाइटर के लिए करीब 7 करोड़ रुपए लिए हैं। रील लाइफ की तरह अनिल कपूर रियल लाइफ भी काफी लग्जरी है। लंदन और दुबई में उनके घर हैं। उनके पास प्राइवेट जेट है। आठ लग्जरी कारें हैं। आज लग्जरी लाइफ में बात 134 करोड़ रुपए नेटवर्थ वाले अनिल कपूर की... अनिल कपूर का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट है। उन्होंने 2000 में इसे 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनका ये बंगला 4 मंजिला है, जो 7000 स्क्वायर फीट के एरिया में है। इसमें लिविंग रूम, जिम, बड़ा सा डायनिंग एरिया और मिनी थिएटर के साथ स्विमिंग पूल मौजूद है। लंबे समय से अनिल इस घर में रह रहे हैं। अनिल कपूर के घर में कैथोलिक पेंटिंग, जिसे वेस्टर्न लुक दिया गया है। फोर्ब्स के अनुसार, अनिल कपूर के घर में पेंटिंग्स, राउंड शेप की आकर्षक डाइनिंग टेबल और अट्रैक्टिव वेस्टर्न च...

जैकी श्रॉफ को मूंगफली बेचते हुए बस स्टैंड पर मिला एक्टिंग करने का काम, कहते हैं सुकून की नींद चॉल में ही आती है

जग्गू दादा उर्फ जैकी श्रॉफ आज 67 साल के हो चुके हैं। मुंबई की तीन बत्ती चॉल में जन्मे जैकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। गरीबी का वो आलम था कि एक 10 बाय 10 के कमरे में 4 लोग गुजारा करते थे और कमाई का जरिया था मूंगफली बेचना और सड़कों पर पोस्टर चिपकाना। जैकी कभी थिएटर के बाहर मूंगफली बेचते थे, कभी फिल्मों के पोस्टर चिपकाते थे। एक दिन बस स्टैंड पर एक आदमी ने इन्हें देखा और कहा मॉडलिंग करोगे क्या? जैकी ने सवाल के बदले सवाल पूछा- पैसे दोगे क्या? इन दो सवालों में हुई बातचीत ने चॉल के मामूली लड़के को बॉलीवुड का स्टार बना दिया। फिल्मों में आने के बाद भी जैकी ने अपना ठिकाना नहीं बदला। सेट पर जाने के लिए भी वो चॉल के बाथरूम में घंटों लाइन में खड़े रहते थे, जहां 30 लोगों के बीच सिर्फ 3 ही बाथरूम थे। बड़े-बड़े प्रोड्यूसर चॉल, तो कभी बाथरूम के बाहर खड़े उनका इंतजार करते थे। जैकी कहते हैं कि उन्हें सुकून की नींद चॉल में ही आती है। जैकी को इंडस्ट्री का सबसे डाउन टु अर्थ एक्टर कहना गलत नहीं होगा। जहां जाते हैं हाथ में पौधा होता है, चाहे कोई नामी अवॉर्ड फंक्शन हो, या राम मंदिर का उद्घाटन। कभी पुरान...

अखिलेंद्र मिश्र स्टेज पर सफाई करते हुए बने एक्टर, फिल्म देखने पर होती थी पिटाई

मुंबई/ अखिलेंद्र मिश्र का स्ट्रगल भी बाकी स्टार्स से अलग रहा। उन्हें मुंबई जैसे शहर में भूखा तो नहीं रहना पड़ा। मगर, थिएटर से लेकर फिल्मों में खुद की पहचान बनाने के जद्दोजहद ने उनके जज्बे को कई बार तोड़ना चाहा। इसके बावजूद वो कभी रुके नहीं। बचपन के दिन उन्होंने कहा, ‘मेरा जन्म बिहार के सिवान जिले के छोटे से गांव में हुआ था। हर बच्चे की तरह मेरा बचपन भी बहुत खूबसूरत बीता। हम कुल दस भाई-बहन थे। पिता जी केंद्र सरकार के कस्टम एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग एक जगह से दूसरे जगह होती रहती थी। ऐसे में भाई-बहनों की पढ़ाई भी अलग-अलग स्कूल में हुई। जब पिता जी की पोस्टिंग महुआ में हुई तो मेरी उम्र स्कूल जाने की हो गई थी। एडमिशन के लिए उन्होंने जान-पहचान के लोगों से पता किया। उनमें से किसी ने गुरदेव जी के गुरुकुल के बारे में बताया। उनकी बात मान पिता जी ने एडमिशन वहीं करा दिया और इस तरह मैं गुरदेव के सानिध्य में आ गया। रोज सुबह मैं और कुछ बच्चे गुरुकुल पहुंच जाते। फिर झाड़ू-पोंछा लगाने के बाद हम गुरदेव को उठाते थे, क्योंकि उनको लकवा मार गया था। फिर उनका नित्य-क्रिया कराने के बाद ह...

साउथ सिनेमा के खतरनाक विलेन एम.आर.राधा- प्लेट में मछली कम दी माँ ने तो घर छोड़ दिया, थिएटर कंपनी में काम किया, साउथ सुपरस्टार को मार दी थी गोली

12 जनवरी 1967 की बात है साउथ सुपरस्टार और पॉलिटीशियन MGR को साउथ सिनेमा के खतरनाक विलेन एम.आर. राधा ने 2 गोलियां मारी थीं, किसी फिल्म में नहीं बल्कि असल जिंदगी में। वजह थी एक मामूली अनबन और गुस्सा। नाराजगी इस कदर थी कि MGR को गोली मारने के बाद एम.आर. राधा ने अपनी ही कनपट्टी में गोली मार ली। खुशकिस्मती से दोनों की जान तो बच गई, लेकिन सुपरस्टार MGR का फिल्मी करियर खत्म हो गया और एम.आर. राधा को हत्या के इरादे से गोली चलाने पर जेल हुई। एम.आर. राधा, को साउथ में नादिगावेल यानी किंग ऑफ एक्टिंग कहा जाता था। ये उपाधि उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दी गई थी। साउथ के सबसे खतरनाक विलेन और कॉमेडियन एम.आर. राधा का फिल्मों में आने का सफर बेहद दिलचस्प था। करीब 7 साल के थे, जब प्लेट में कम मछली परोसे जाने पर नाराज होकर उन्होंने घर छोड़ा था। भागकर पहले थिएटर का हिस्सा बने और फिर सिनेमा का। 4 शादियों से उन्हें 11 बच्चे हैं। फिल्म नसीब अपना-अपना की हीरोइन राधिका इनकी ही बेटी हैं। लेकिन अफसोस MGR को गोली मारते ही लोग उनकी जान के पीछे पड़ गए। 4 साल जेल में बिताए और बची-खुची जिंदगी बिस्तर में। प्लेट में मछली कम ड...

फिल्म 'आशिकी' से बदल गई थी अनु अग्रवाल की जिंदगी, बनने वाली थी टॉप एक्ट्रेस, एक घटना से बनीं संन्यासिन

एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस जो 90 के दशक में सेंसेशन बन गई थी। आज इनका 55वां जन्मदिन है। फिल्म ‘आशिकी’ से इन्हें इतनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली कि इनके टॉप एक्ट्रेस बनने की भविष्यवाणी होने लगी। फिल्ममेकर्स इन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे और नोटों के बैग भरकर उनसे मिलने जाते थे, लेकिन ये सब जल्द ही एक बुरे सपने में बदल गया। अनु जिस तेजी से सक्सेस की ओर बढ़ रही थीं, उतनी ही तेजी से वो नीचे आ गईं। दरअसल, एक रोड एक्सीडेंट ने अनु के जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल दी थी। वो लंबे समय तक कोमा में रहीं, चेहरा खराब हो गया, लेकिन इसके बावजूद अनु ने हार नहीं मानी और एक नई शुरुआत की। इस दौरान उन्हें अध्यात्म से भी काफी मदद मिली। संन्यासिन की तरह जिंदगी काटी। अब अपने योग फाउंडेशन के जरिए लोगों को योग सिखा रही हैं। अनु की उतार-चढ़ाव  अनु का जन्म 11 जनवरी,1969 को हुआ था। उनकी परवरिश नई दिल्ली में हुई। अनु ने अपने स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। जब वो आठवीं क्लास में थीं तो उन्होंने एक थिएटर ग्रुप बनाया था। इसमें उन्होंने न सिर्फ प्ले में एक्टिंग की ...