Skip to main content

पांचवी शादी करेंगे 92 साल के रुपर्ट मर्डोक 67 साल की वैज्ञानिक एलेना झुकोवा से

वॉशिंगटन/ मुगल रुपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में पांचवीं बार शादी करने जा रहे हैं। मर्डोक की टीम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मर्डोक, रूस की 67 साल की वैज्ञानिक एलेना झुकोवा के साथ जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्डोक की पूर्व पत्नी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, उसी कार्यक्रम में झुकोवा और मर्डोक की मुलाकात हुई थी। दोनों कैलिफोर्निया के वाइन स्टेट में शादी करेंगे। 

फॉक्स एंड न्यूज कॉर्प्स के पूर्व चेयरमैन की यह पांचवीं शादी होगी। इससे पहले मर्डोक चार शादी और एक सगाई कर चुके हैं। 

1 पैट्रिशिया बुकर

रुपर्ट मर्डोक साल 1956 में अपनी पहली पत्नी पैट्रिशिया बुकर से मिले थे। दोनों ने 1956 में शादी की थी और दोनों की एक बेटी है। शादी के 11 साल बाद 1967 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद पैट्रिशिया बुकर के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और बुकर की 1998 में मौत हो गई थी। 

2 एना मारिया तोर्व

पेश से पत्रकार एना मारिया तोर्व, मर्डोक की दूसरी पत्नी थीं और पहली पत्नी से तलाक के कुछ दिनों बाद ही मर्डोक ने एना से शादी कर ली थी। दोनों 32 साल तक साथ रहे और साल 1999 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें 56 साल की एलिजाबेथ, 53 साल के लाचलान और 52 साल के जेम्स का नाम शामिल है। कुछ समय पहले लाचलान ने ही मर्डोक की जगह फॉक्स कॉर्प्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ये तीनों ही अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। 

3 वेंगी देंग

चीन मूल की वेंगी देंग, मर्डोक की तीसरी पत्नी थीं। एना से तलाक के कुछ महीनों बाद ही मर्डोक ने वेंगी देंग से शादी की थी। वेंगी देंग और मर्डोक की मुलाकात 1997 में हॉन्ग-कॉन्ग में हुई थी और दोनों ने न्यूयॉर्क में एक गोपनीय समारोह में शादी कर ली थी। देंग एक बिजनेसवुमन, फिल्म निर्माता और आर्ट कलेक्टर हैं। मर्डोक और देंग की दो बेटियां हैं, जिनमें 23 साल की ग्रेस और 21 साल की कोले शामिल हैं। 

4 जेरी हाल

मर्डोक ने अपनी चौथी पत्नी जेरी हाल से 2016 में शादी की थी। जेरी हॉल एक अमेरिकी मॉडल और एक्टर हैं। मर्डोक से शादी से पहले जेरी हाल मशहूर सिंगर मिक जैगर को डेट कर चुकी थीं। मर्डोक और जेरी हाल की शादी छह साल चली और 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...