Skip to main content

तानाशाह किम जोंग रो पड़े जब महिलाओं को संबोधित करते हुए ज्यादा बच्चे पैदा करने की गुहार लगाई

प्योंगयांग/ नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन मंगलवार रात देश की महिलाओं को संबोधित करते वक्त रो दिए। उन्होंने देश में गिरती जन्म दर को देखते हुए महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की गुहार लगाई। नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया कोरियन सेंट्रल टेलीविजन पर इसका वीडियो शेयर किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तानाशाह किम जोंग रो पड़े जब महिलाओं को संबोधित करते हुए ज्यादा बच्चे पैदा करने की गुहार लगाई 


11 साल में पहली बार राजधानी प्योंगयांग में हुई कॉन्फ्रेंस ऑफ मदर्स में किम के अलावा कई महिलाएं भी रोती नजर आ रही हैं। किम जोंग ने कहा- जब सभी माताएं यह समझ लेंगी कि कई बच्चों को जन्म देना देशभक्ति है तभी एक शक्तिशाली समाजवादी देश बनाने का हमारा लक्ष्य आगे बढ़ पाएगा।

  •  महिलाओं से बात करते वक्त किम जोंग रो पड़े थे।
  • ज्यादा बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं को मिलेगी सुविधाएं

तानाशाह ने समाज विरोधी व्यवहार को जड़ से उखाड़ने और उत्तर कोरिया के विकास में मदद करने के लिए माताओं को धन्यवाद भी दिया। किम ने मंगलवार को कहा कि कई बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को घर, खाना और मेडिकल फैसिलिटी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने उन माताओं के लिए सब्सिडी और इलाज में प्राथमिकता की भी बात कही जिनके ज्यादा बच्चे हैं।

किम ने कहा- जब मुझे पार्टी और राज्य के काम से निपटने में कठिनाई होती है तो मैं भी हमेशा माताओं के बारे में सोचता हूं। किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरियाई महिलाओं से सतर्क मां, आभारी पत्नियां और दयालु बहू बनने की अपील की। उन्होंने कहा- जब तक कोई मां कम्युनिस्ट नहीं बनती, उसके लिए अपने बच्चों को कम्युनिस्ट के तौर पर पालना और अपने परिवार के सदस्यों को क्रांतिकारियों में बदलना नामुमकिन है।

  • अफ्रीकी देशों की तुलना में आधी बर्थ रेट 1.6

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एक गरीब देश के तौर पर नॉर्थ कोरिया में सिर्फ 1.6 जन्म दर है, जो बेहद कम है। ये अफ्रीकी देशों की तुलना में आधी है, जबकि उनकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक एक जैसी है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में जनसंख्या को बनाए रखने के लिए बर्थ रेट 2.1 तक पहुंचनी जरूरी है। कोरोना महामारी के दौरान दुनिया भर में लगे प्रतिबंध की वजह से इस देश को काफी दिक्कतें हुईं। यहां करीब 2.50 करोड़ लोग रहते हैं, जो भुखमरी से पीड़ित हैं।

इसके अलावा देश के नागरिकों और खास तौर पर महिलाओं के खिलाफ मानवाधिकार अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक, पेट्रिआर्कल सोसाइटी होने की वजह से नॉर्थ कोरिया में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के ज्यादातर मामले दर्ज ही नहीं होते हैं।

  • लोगों के हंसने-रोने और शॉपिंग पर भी रोक लगाई थी

तानाशाह किम जोंग इससे पहले भी ऐसे कई आदेश दे चुके हैं। 2 साल पहले किम जोंग ने अपने पिता और देश के पूर्व तानाशाह किम जोंग-इल की 10वीं बरसी पर लोगों के हंसने, शॉपिंग करने और शराब पीने पर रोक लगा दी थी। प्रतिबंध के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसका परिवार जोर से रो भी नहीं सकता था।

इसी साल मार्च में किम ने बच्चों के हॉलीवुड मूवी या सीरीज देखने पर बैन लगा दिया था। उन्होंने कहा था- अगर बच्चे हॉलीवुड मूवी या सीरीज देखते हैं तो उन्हें और उनके माता-पिता को जेल हो सकती है। इतना ही नहीं, उनके पेरेंट्स को 6 महीने के लिए लेबर कैंप में भेजकर मजदूरी कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

ENC के के कटारे घोटालेबाज है

कटारे के कई घोटालों का शिकायत ननकी राम कंवर ने भी किया है  रायपुर. ईओडब्ल्यू को भ्रष्टाचार में आरोपी बनाए गए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण यांत्रिकी विभाग) के प्रमुख अभियंता केके कटारे ने लिखकर दिया कि प्रकरण की जांच की जरूरत नहीं है। तत्कालीन रायपुर जिले के कसडोल क्षेत्र स्थित बिलाईगढ़ के ग्राम अमरुवा रिकोकला में 2006-07 में 18 लाख रुपए की सड़क बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। बोगस बिलिंग कर पूरे मामले में लीपापोती करने की कोशिश की गई। लेकिन, शिकायत पर ईओडब्ल्यू 'ने प्राथमिकी दर्ज कर इसे जांच के दायरे लिया। साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में पदस्थ तत्कालीन कार्यपालन अभियंता केके कटारे और सहायक अभियंता 'हरिओम शर्मा को आरोपी बनाया। उक्त दोनों की भूमिका की जांच करने के लिए कई दौर की पूछताछ कर बयान लिया। वहीं ईओडब्ल्यू के निदेशक अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा कई बार तत्कालीन कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा रायपुर हरिओम शर्मा एवं तत्कालीन कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा रायपुर केके कटारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के...

शिक्षिका को 83 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला

भारतीय शिक्षिका रूबल नागी को ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मानित किया गया है। दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट के दौरान उन्हें करीब 83 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। रूबल ने अपने फाउंडेशन के जरिए देशभर की झुग्गियों में 800 लर्निंग सेंटर शुरू किए हैं, जहां स्कूल से बाहर रहे बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है। वे पुरस्कार राशि से मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान बनाएंगी।

मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यालय जलालगढ़ मैं कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित की!

संवाददाता :-इन्देश्वरी परिहार  पूर्णिया बिहार जिले के जिले के जलालगढ़ कार्यालय में दिनांक 14.02.25 को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन द्वारा पुलवामा दिवस के मौके पर 40 वीर शहीद को पुष्प अपिॅत कर केंडील जलाकर श्रध्दांजलि दी गई जिसमे संगठन के धीरज कुमार प्रदेश सचिव बिहार आरटीआईप्रकोष्ठ, मुकेश कुमार प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ,मिथलेश कुमार प्रखंडअध्यक्ष,प्रवीण कुमार प्रशासनिक प्रकोष्ठ,अमीत कुमार चौधरी ,एवं तमाम संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।