Skip to main content

10 महीने बाद ओलिंपिक की मेजबानी करने वाले फ्रांस में हर तरफ खटमल ही खटमल

नई दिल्ली/ 2024 में होने वाले ओलिंपिक खेलों के 10 महीने पहले ही फ्रांस खटमल से परेशान नजर आ रहा है। पेरिस में होटल, अपार्टमेंट, सिनेमाघरों और तो और नेशनल हाई-स्पीड ट्रेनों और पेरिस मेट्रो की सीटों पर खटमल रेंगते दिखे। पेरिस सिटी हॉल खटमल को लेकर ओलिंपिक के दौरान आने वाले मेहमानों के लिए चिंतित है।

ट्रेन ही नहीं समुद्र पार करने के दौरान नौका पर भी खटमल मिले, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया। मोरक्को के अधिकारियों ने फ्रांस से आने वाले खटमल देखे और यात्रियों को जहाज से उतरने से पहले साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।

खटमल काटने से व्यक्ति इतना परेशान हो जाता है कि रात में नींद ही नहीं आती। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। खटमल के काटने से शरीर में खुजली होने लगती है और लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। एक बार अगर बिस्तर में खटमल हो जाएं तो, इनसे छुटकारा पाना मुश्किल होता है। अक्सर लोग खटमल मारने के लिए दवा तक इस्तेमाल करते हैं, जो कारगर तो होती है। लेकिन खटमल फिर वापस आ जाते हैं।

खटमल कैसी मुसीबत है

खटमल साइज में छोटे होते हैं और नमी वाले इलाके में बड़े भी देखने को मिलते हैं। खटमल गद्दे, रजाई, तकिए और पलंग के जोड़ों में घुसे रहते हैं और वहीं अंडे देते हैं। यह ज्यादातर रात को एक्टिव होते हैं। व्यक्ति के पलंग पर लेटते ही उनका खून चूसना शुरू कर देते हैं। खटमल पैरासाइट होते हैं जो इंसान का खून पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि खटमल एक महीने में एक बार खाकर भी जिंदा रह सकते हैं। मादा खटमल अपने जीवन में 200 से 400 अंडे देती है।

खटमल के काटने से मानसिक बीमारियों का खतरा

जिन्हें खटमल ने काट लिया हो उनमें मेंटल डिसॉडर देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों में पीटीएसडी यानी पोस्ट ट्रॉमेटिक डिसऑर्डर के लक्षण भी दिखे। पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुबास राय बताते हैं कि खटमल ने जिन्हें काटा उनमें पागलपन, बुरे सपने, एंग्जायटी, ऑब्सेसिव बिहेवियर की शिकायतें भी मिलती हैं।

जानलेवा बीमारी है चगास

कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि खटमल के काटने से चगास रोग होता है। चगास एक जानलेवा बीमारी है। यह बीमारी दिल और पाचन संबंधी गंभीर समस्याओं का कारण बनती है। इस बीमारी को अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस या साइलेंट डिजीज भी कहा जाता है। यह परजीवी ट्रिपैनोसोमा क्रिजू के कारण होता है। यह पैरासाइट ट्रायटोमाइन बग के जरिए मनुष्यों में फैलता है।

खटमल के काटने से एलर्जिक रिएक्शन

खटमल के काटने से त्वचा में हल्की जलन महसूस होती है। कभी-कभी रेडनेस और फोड़े हो जाते हैं जो एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है।

खुजली

खटमल के काटने पर खुजली होना आम बात है। जिस जगह खटमल ने काटा है, वहां तेज खुजली होती है। ऐसे में ज्यादा जोर से न खुजाएं।

खटमल की मन पसंद जगह बिस्तर है

कई बार लोग बेड बग्स से जूझते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं चल पाता कि उनके घर में खटमलों का राज है। ये कीड़े गद्दे, बॉक्स स्प्रिंग, लिनेन, सोफे में रहते हैं। ये खून चूसते हैं। आमतौर पर ये कीड़े एक लाइन में और झुंड में चलते हैं। जहां खटमल रहते हैं, उस जगह पर छोटे भूरे निशान पड़ जाते हैं

खटमल मारने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

रबिंग अल्कोहल

रबिंग अल्कोहल एक बोतल में डालें। फिर खटमल वाली जगह पर इससे स्प्रे करें। जब तक खटमल जड़ से खत्म न हो जाएं, ऐसा रोजाना करें। खटमल पर अल्कोहल डालने से उनके अंडे नष्ट हो जाते हैं। जिससे खटमल पैदा नहीं होते।

गर्माहट से खटमल को दूर भगाएं

ड्रायर मशीन में 45 डिग्री से ज्यादा का तापमान सेट करें और आधे घंटे के लिए कपड़ों को उसमें रख दें।

कपड़ों को तेज गर्म पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर धो भी सकते हैं।

हाई टेम्प्रेचर में खटमल मर जाते हैं। यह खटमल से छुटकारा पाना का बेहतरीन और आसान तरीका माना जाता है।

वैक्यूम क्लीनिंग

जहां-जहां खटमल हो, वहां वैक्यूम क्लीनर से सफाई करें। वैक्यूम क्लीनर सभी बेड बग्स खींच लेता है और उस जगह को पूरी तरह साफ कर देता है। वैक्यूम क्लीनर में बेड बग्स खींचने के बाद उसे ऐसी जगह साफ करें, जहां से खटमल दोबारा घर में न घुस सकें।

पुदीने की पत्तियां खटमल का इलाज

पुदीने की पत्तियों को पीसकर वहां डालें, जहां खटमल आते हैं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में खटमल मर जाएंगे। ऐसे बहुत-से कीड़े हैं, जिन्हें पुदीने की गंध बर्दाश्त नहीं होती और वो इनके संपर्क में आने से मरने लगते हैं। खटमल भी इन्हीं कीड़ों में से एक हैं।

नीम का तेल खटमल से निजात दिलाए

दो बड़े चम्मच नीम का तेल, एक कप पानी और आधा छोटा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर लें। फिर पानी में नीम का तेल और डिटर्जेंट पाउडर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण का खटमल वाली जगह पर छिड़काव करें। जब तक खटमल जड़ से खत्म न हो जाएं, तब तक रोजाना इस प्रक्रिया को अपनाएं।

नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ऐसे कीड़ों को मारने में मदद करते हैं।

लाल मिर्च खटमल पर लगाए लगाम

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, अदरक, अजवाइन का तेल और एक कप पानी लें। अदरक को घिस कर उसमें लाल मिर्च और अजवाइन का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को एक कप पानी में डाल दें। इसे छानकर हर तीन से चार दिनों में खटमल वाली जगह पर स्प्रे करें। लाल मिर्च के संपर्क में आते ही खटमल मारना शुरू हो जाएंगे।

बिस्तर में छिपे खटमल आपकी नींद में खलल डाल सकते हैं, साथ ही इसके काटने से स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है।

लैवेंडर ऑयल

सबसे पहले आप एक स्प्रे की बोतल में पानी भरें और उसमें तीन-चार बूंदें लैवेंडर ऑयल की डालें। फिर इस स्प्रे को खटमल वाली जगह पर छिड़कें। लैवेंडर का तेल खटमल की सांस लेने में बाधा डालता है, जिस कारण ये जल्दी मर जाते हैं।

टी-ट्री ऑयल खटमलों के लिए है ट्रिगर

एक स्प्रे बोतल में पानी और दो छोटे चम्मच टी-ट्री ऑयल डालें। जब तक खटमल खत्म न हो जाएं, आप रोजाना इससे स्प्रे करें। टी-ट्री ऑयल में एंटी-वायरल, एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इस कारण यह खटमल को मारने का भी काम करता है।

राजमा की पत्तियां भगाए खटमल

राजमा की कुछ पत्तियों को पलंग पर बिछा दें। खटमल इन पत्तियों में फंस जाएंगे, जिसके बाद इन्हें आसानी से मार सकते हैं। इन पत्तियों में उभरे हुए बहुत छोटे-छोटे कण होते हैं, जिनमें खटमल फंस जाते हैं।

खटमल वाले फर्नीचर फेंक दें

फर्नीचर में बहुत ज्यादा खटमल हो गए हैं और ये किसी भी तरीके से नहीं जा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि उस फर्नीचर को घर से बाहर कर दें। इसके लिए उस फर्नीचर को प्लास्टिक की पन्नी से अच्छी तरह कवर करके बाहर कर सकते हैं।

दरारों को सील करें, साफ-सफाई जरूरी

खटमल दीवार की दरारों में भी छिपकर रहते हैं। प्लास्टर की मदद से इन दरारों को भर दें, ताकि ये बाहर न आ सकें। खटमल गंदगी में होते हैं, इसलिए खटमल से छुटकारा पाने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

ड्रायर शीट का इस्तेमाल करें?

गद्दे के नीचे ड्रायर शीट बिछाने से भी खटमल भगा सकते हैं। इन शीट्स में ऐसी गंध होती है, जिससे ये कीड़े दूर भागते हैं। इन शीट्स को कुशन के अंदर और कॉरपेट के नीचे भी रख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...