Skip to main content

Posts

Showing posts with the label क्राइम न्यूज़

फोन से ज्यादा बात करने पर पति ने हाथ काट लिया

अशोकनगर में पत्नी बोली- वो शक करता था; पैर पर भी कुल्हाड़ी मारी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काट दिया। बच्चे जाग गए तो हाथ लेकर भाग गया। अशोकनगर में एक शख्स अपनी पत्नी का हाथ काटकर ले गया। उसने महिला के पैर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। चीख सुनकर बच्चे जाग गए तो वो भाग निकला। मामला बुधवार-गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे का है। पत्नी के मोबाइल फोन पर बात करने की वजह से आरोपी को उसके चरित्र पर शक था। पुलिस के मुताबिक, बरखेड़ी गांव की मिथिलेश बाई (35) की शादी करीब 16 साल पहले कमल अहिरवार (36) से हुई थी। कमल एक पैर से दिव्यांग है। दंपती के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 11 साल है, जबकि सबसे छोटा बेटा 5 साल का है। सभी अशोकनगर की जगदंबा कॉलोनी में रहते हैं। मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद सब ठीक चल रहा था लेकिन कुछ दिन से कमल उस पर शक करने लगा। आरोपी हिरासत में, कटा हाथ भी मिला एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसकी पत्नी का कटा हाथ भी बरामद कर लिया गया है। उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अपन...

मंत्र से लड़की पटाने वाले बाबाओं ने सहायक औषधि नियंत्रकों को भी मंत्र से पटा लिया है

Raipur/ढोंगी बाबाओं का मंत्र से लड़की पटाने, मंत्र से दुश्मन मारने तथा दवाओं का प्रतिबंधित विज्ञापन रोज टीवी एवं दैनिक समाचार पत्रों में गलत ढंग से प्रकाशित हो रहा है ऐसा विज्ञापन प्रकाशित करवाना एवं करना दोनों औषधि एवं जादुई उपचार अधिनियम 1954 के तहत अपराध है भोली भाली जनता को ठगने वाले ढोंगी बाबाओं ने छत्तीसगढ़ के सहायक औषधि नियंत्रको को मंत्र एवं पैसा द्वारा पटा लिया है जिसके कारंण ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रहा है प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस को आवश्यक रूप से रद्द होना चाहिये क्योंकि यह बहुत ही गंभीर मामला है छत्तीसगढ़ के सहायक औषधि नियंत्रकों द्वारा नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस को रद्द नहीं किया जा रहा है जो की बहुत ही गलत है 3 साल के अन्दर सैकड़ो मेडिकल स्टोरों को प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने हतु ड्रग अधिकारियों ने पकड़ा था जिसे दिखावा के लिए दो-चार दिन हेतु लाइसेंस को निलंबित करके छोड़ दिया जो कि गलत है.

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले तीन लूटपाट करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे।

चंम्पानगर/पूर्णिया/थाना क्षेत्र में राहजनी एवं लूटपाट करने वाले एवं सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले तीन अपराधी को चम्पानगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया गिरफ्तार तीनो युवक चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-11 के मस्जिद टोला चम्पानगर निवासी मो राजा का 20 वर्षीय पुत्र मो० दिलनवाज, वार्ड संख्या- 12 के चम्पानगर मिड्ल स्कूल टोला निवासी मुन्ना शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार तथा चम्पानगर थाना क्षेत्र के ही पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 6 के मोगलाहा गांव निवासी मो इब्राहिम का 21 वर्षीय पुत्र मो दिलशाद है। बताया कि बिते सोमवार को करीब 4 बजे संध्या तीनों युवक सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहरा रहा था। जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर चम्मानगर थाना क्षेत्र के हीं मोगलाहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि तीनों युवक से एक देशी कट्टा, तीन एन्ड्राॅयड मोबाइल तथा पीबी 32 डब्लू-3439 नम्बर की होंडा ड्रीम न्यू बाइक की बरामदगी हुई है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया तीनो युवक ने अपने स्वीकार्योक्ति ब्य...

पिता ने बहू का पक्ष लिया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला पिता को

कोंडागांव/ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पति-पत्नी की झगड़े के बीच पिता अपनी बहू का पक्ष ले रहा था। इससे गुस्साए बेटे ने अपने पिता की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रावबेड़ा निवासी बज्जू परचाती के बेटे मानकू ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इसके बाद भाग निकला। परिजनों ने गंभीर हालत में बज्जू को कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मानकू इकलौता बेटा है। बज्जू परचाती की मौत होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी भाग चुका था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पिता ने की बहू की तरफदारी पुलिस पूछताछ में आरोपी मानकू ने बताया कि 16 फरवरी की रात उसका पत्नी असमोतीन बाई के साथ झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान उसके पिता बज्जू भी पहुंच गए। वह बहू की तरफदारी करते हुए उसे ही समझाने लगे...

बेटा पति से न मिल पाए इसलिए कर दी चार साल के बेटे की हत्या, खा रही थी आराम से पूड़ी-सब्जी; आदर्श माँ थी या मेंटल समस्या से ग्रस्त

पणजी/बेंगलुरु/ गोवा में चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ के दो किरदार हैं। एक में वो अपने बेटे के कत्ल की आरोपी है। बेटा पति से न मिल पाए, इसलिए उसका कत्ल किया और फिर लाश सूटकेस में डाली और भागने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई। बैग में बेटे की लाश थी और वो कैब रुकवाकर पूड़ी-सब्जी खाती रही। एक सूचना सेठ बेंगलुरु की अरविंद स्प्रोसिया सोसायटी में रहती थी। पड़ोसियों और सोसायटी प्रेसिडेंट के मुताबिक, ये सूचना बेटे पर जान छिड़कती थी। लोग उसका नाम लेकर उदाहरण देते थे कि सिंगल मदर होने के बावजूद वो कितने अच्छे से बच्चे का ख्याल रखती हैं। फिलहाल कोर्ट ने सूचना सेठ को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगली सुनवाई 31 जनवरी को है। सूचना न तो पुलिस से बात कर रही है और न ही उसने कोर्ट में कुछ बोला है। कोर्ट ने उसकी मेंटल हेल्थ की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। सूचना की कहानी ढूंढते हुए हम बेंगलुरु पहुंचे। AI स्टार्टअप 'माइंडफुल एआई लैब' की संस्थापक और CEO सूचना सेठ 4 साल से इस कंपनी को लीड कर रही थी। बेंगलुरु के गोपाल कृष्णा कॉम्प्लेक्स में इस कंपनी का प्लग एंड प्ले ऑफिस...

पति-पत्नी दोनों थे नशे में धुत, पत्नी को बेवड़ी कहकर मार डाला

दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला 15 जनवरी का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या से पहले पति-पत्नी दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार 15 जनवरी को गुटोली का रहने वाला लछिन्दर भवानी (35) अपनी पत्नी वृंदा भवानी के साथ छिंदनार बाजार गया हुआ था। बाजार में दोनों ने साथ बैठकर देसी शराब पी थी। दोनों शराब के नशे में धुत हो गए। शराब पीने के बाद दोनों शाम में घर जाने के लिए निकले। इसी बीच पत्नी चलते-चलते बार-बार जमीन पर गिर रही थी। लछिन्दर उसे बार-बार उठा रहा था, लेकिन इसी बीच जब महिला एक और बार नीचे गिरी तो पति को गुस्सा आ गया। इसी बात से खफा होकर उसके शराबी पति ने तू बेवड़ी है कहकर उसकी हत्या कर दी। डंडे से पत्नी के सिर पर कई बार वार किये  पति ने अपने पास रखे डंडे से पत्नी के सिर पर कई बार वार कर उसे मार दिया। आरोपी हत्या के बाद शव को मौके पर छोड़कर भाग गया। अगले दिन यानी 16 जनवरी को महिला का शव देखकर इलाके के लोगों ने गीदम पुलिस को इसकी खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ...

फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे कहा तांत्रिक ने इसलिए दोस्त को फांसी पर लटका दिया

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फांसी की रस्सी के लिए युवक की गला घोंटकर हत्या की गई। फिर फंदे से लटकाया। इसके बाद लाश को खेत में गाड़ दिया गया। तांत्रिक ने कहा था कि फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे। इसलिए नाबालिग दोस्तों ने हत्या को अंजाम दिया। 3 साल से लापता विकास का कंकाल मिलने के बाद ये खुलासा हुआ। वहीं पैसे के लेनदेन में दूसरे दोस्त की हत्या की गई थी। विकास की हत्या के बाद जब आरोपी पकड़े नहीं गए तो उनका हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने रुपयों की लालच में फिर एक दोस्त की हत्या कर दी। इस केस में आरोपियों को 2 साल पहले पकड़ा गया था। मस्तूरी पुलिस ने दो दिन पहले ही लापता युवक का कंकाल बरामद किया था। मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) साल 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की थी। दूसरे दोस्त को भी मारकर दफनाया था विकास के लापता होने के करीब साल भर बाद मल्हार के पुरातत्व स्थल पर मिट्‌टी में दबा एक युवक...

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी की गला काटा, सिर लेकर पहुंचा थाने

भुवनेश्वर/ ओडिशा में एक व्यक्ति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मामला भुवनेश्वर के नयागढ़ जिले का है। बनिगोछा पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिरासत में है। पुलिस ने बिना सिर का धड़ भी बरामद कर लिया है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर लड़ाई आरोपी पति की पहचान बिदापाजू गांव में रहने वाले अर्जुन बाघा के रूप में हुई। वह गांव में पत्नी धारित्रि और दो बच्चों समेत अपने परिवार के साथ रहता है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई थी क्योंकि अर्जुन ने धारित्रि पर किसी दूसरे आदमी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर उनके बीच अक्सर बहस होती थी। घर में नहीं मिली पत्नी, तो कर दी हत्या  शनिवार को अर्जुन सुबह काम पर निकला। दोपहर को लौटा तो पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। वह पत्नी को ढूंढने के लिए बाहर भी गया। जब वापस लौटा, तब तक पत्नी आ चुकी थी। अर्जुन ने धारित्रि से पूछा कि वह कहां गई थी तो उसने बताने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। बहस बढ़ने पर अर्जुन ने धारित्रि को पहले ...

जन्मदिन पर दुबई न ले जाने पर पत्नी ने पति को मारा मुक्का, पति की हो गई मौत

पुणे/ महाराष्ट्र के पुणे में 36 साल के एक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। पत्नी ने पति के नाक पर जोरदार मुक्का मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम निखिल खन्ना (38) है। वह रियल एस्टेट डेवलपर था। हादसा शुक्रवार दोपहर वनवाड़ी इलाके में हुआ। पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को मृतक की पत्नी रेणुका (36) का जन्मदिन था। वह दुबई में जन्मदिन मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सरी थी। रेणुका अपने पति से गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए थी, लेकिन निखिल ने कोई गिफ्ट नहीं दिया। इसके कुछ दिन बाद रेणुका अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल ने इसके लिए भी हां नहीं की। इन सभी मुद्दों पर शुक्रवार 24 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई। बात बढ़ी तो गुस्से में रेणुका ने निखिल की नाक पर मुक्का मार दिया। इसकी वजह से निखिल की नाक से खून बहना शुरू हो गया और कुछ देर में निखिल बेहोश हो गया। पति ने दम तोड़ दि...

रुपए लूटने के लिए युवक ने 60 बार चाकू से मारा शख्स को फिर लाश पर नाचने लगा

नई दिल्ली/ जनता मजदूर कॉलोनी में हुई हत्या का वीडियो CCTV में कैद हो गया।   16 साल के लड़के ने रुपए लूटने के लिए एक 18 साल के युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवक का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया है। इसके बाद आरोपी ने 60 बार युवक के गले पर चाकू से हमला कर मार डाला। आरोपी यहीं नहीं रुका, जब युवक की मौत हो गई, तो इसके बाद वह उसकी लाश पर ही नाचने लगा। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई। नॉर्थ दिल्ली पुलिस के जॉय टिर्की के मुताबिक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही मामले की जांच की जा रही है। रुपए लूटने के लिए युवक ने 60 बार चाकू से मारा शख्स को फिर लाश पर नाचने लगा   सिर में कई बार लात मारी, फिर नाचने लगा जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल के पास लगे CCTV का फुटेज मिला है। जिसमें हत्या की पूरी घटना कैद हो गई थी। वीडियो के मुताबिक पहले आरोपी ने युवक का गला दबाया। उसके बाद उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले आया। युवक मर गया है, इसकी पुष्टि के लिए उसने उसके गले पर 60 बार चाकू मारे। इसके बाद वह उसकी लाश पर खड़ा होकर नाचने लगा। पुलिस को मंगलवार की रात ...

पत्नी और बेटी को रात में कटवाया कोबरा से, पत्नी से था विवाद

 डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया, आरोपी की 2020 में शादी हुई थी बेरहामपुर. ओडिशा के गंजम जिले में गुरुवार को पुलिस ने 25 साल के शख्स को पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया। आरोपी की पहचान गणेश पात्रा के रूप में हुई है। डेढ़ महीने पहले गणेश ने अपनी बेटी और पत्नी को सांप से कटवाकर मार दिया था। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। आखिर में उसने गुनाह कबूल कर लिया।  डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया, आरोपी की 2020 में शादी हुई थी पत्नी से चल रहा था विवाद यह घटना गंजम जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के अधेगांव में हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि, आरोपी का अपनी पत्नी बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद चल रहा था। उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी देबास्मिता नाम की दो साल की बेटी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से एक सांप खरीदा था और उससे झूठ बोला था कि वह इस सांप का इस्तेमाल किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए किया था। प्लास्टिक के जार में कोबरा लाया, कमरे में छोड़ दिया 6 अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक ...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...

बेटी का लव मैरिज करना पिता नहीं कर पाया बर्दाश्त, दामाद को ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या का प्लान बना लिया

कवर्धा/एक लड़की के प्रेमी के हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता पर लगा है। एक ही गांव के युवक—युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद उन्होंने भागकर शादी कर ली। वहीं संदिग्ध हाल में युवक का शव मिलने के बाद भड़के परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने दामापुर चौकी के सामने युवती के पिता के खिलाफ प्रदर्शन किया है। example photo मिली जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम जिले के टाटाकसा का कुंवर सिंह गांव की ही युवती से प्रेम करता था। जिसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। युवती के पिता ने अपनी बेटी की लापता होने की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन के दौरान युवती का लोकेशन ट्रैक कर लखनऊ में होना बताया। युवती को वापस लाने पुलिस और पिता लखनऊ गए और उसे समझाकर घर लाया। इस घटना युवक का शव चित्रकोट जिला के मरकंडी थाना क्षेत्र में मिला। शव की पहचान कर लेने के बाद कुंवर सिंह के परिजनों को सूचित किया गया। वहीं परिजनों और सैकड़ों ग्रामीण मिलकर शव को दामापुर चौकी के सामने रखकर युवती के पिता के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया है कि, युवती के पिता ने ही कुंवर सिंह को ट्रेन से धक्का देकर उ...

काम करने को लेकर मां और भाई की तलवार से वार कर बेरहमी से कर दी हत्या

रायपुर/ रायपुर जिले के सरोरा इलाके में युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई की तलवार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं हमले में सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल है। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच घटना घटी। आरोपी राजकुमार साहू की अपनी सौतेली मां और भाई-बहनों के बीच नहीं बनती थी और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तब सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार(25) से कुछ काम करने को कहा। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और आक्रोशित होकर तलवार से मां हेमिन साहू(45) और सौतेले भाई रोहन साहू(16) पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सौतेली मां हेमिन और रोहन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार ने अपनी सौतेली बहन पर भी तलवार से हमला कर दिया, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डबल मर्डर की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंची और तत्का...

झगड़ा हुआ तो 56 साल के आरोपी ने 24 साल छोटी महिला को मार बॉडी के टुकड़े कुकर में उबाल कर कुत्तों को खिलाया

मुंबई/ मुंबई में श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए। पुलिस को शक है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया। आरोपी का नाम मनोज साने है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी। तीन से चार दिन पहले की गई महिला की हत्या मुंबई पुलिस के DCP जंयत बजबाले ने बताया- हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव के टुकड़ों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम अब शरीर के अंगों की जांच करेगी और पुलिस को बताएगी कि शरीर के कौन से अंग गायब हैं।​​​​​​​ पुलिस ने बताया- हत्या से पहले मनोज-सरस्वती में झग...

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति-सास की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में रखे, दोस्त ने टुकड़ों को मेघालय ले जाकर चेरापूंजी की खाई में फेंका

असम /गुवाहाटी में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति और सास की हत्या कर दी, फिर उनके शव के टुकड़े कर तीन दिन तक फ्रिज में रखे। इसके बाद महिला, उसके प्रेमी और एक दोस्त ने मिलकर उन टुकड़ों को मेघालय ले जाकर चेरापूंजी की खाई में फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पिछले साल यानी अगस्त 2022 की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। हत्या के बाद लापता की शिकायत करने थाने पहुंची गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर दिगंता बाराह ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरेंद्र डे (आरोपी महिला का पति) और शंकरी डे (महिला की सास) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी महिला बंदना कलिता, उसका प्रेमी धनजीत डेका और दोस्त अरूप दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या 7 महीने पहले की गई थी। उस समय महिला ने पति और सास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी। उसके कुछ दिन बाद ही अमरेंद्र के चचेरे भाई ने भी उसी थाने में रिपोर्ट लिखवाई, जिससे पुलिस को पत्नी पर शक हुआ। महिला की सास व पति  पुलिस बोली-मेघालय में दो अलग खाई में फेंके थे शव...

पति के मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने किया कोर्ट में केस तो गुस्से में पति ने पत्नी का पंजा ही काट दिया

बिलासपुर/ बिलासपुर में पत्नी के कोर्ट में केस करने से गुस्साए पति अपने ससुराल पहुंचा और दरवाजा तोड़कर पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। दरअसल, पति के आए दिन मारपीट से परेशान होकर पत्नी ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस भी कर दी है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। ग्राम कासियाकला में रहने वाला अविनाश जगत (23) पिता सुनील जगत नर्सिंग स्टॉफ है। उसकी बड़ी बहन ज्योति रानी की शादी 2021 में फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोंटू से हुई थी। प्रशांत आए दिन ज्योति से झगड़ा कर मारपीट करता था। इसके कारण वह साल भर से कासियाकला स्थित मायके में रह रही थी। इस बीच उसने अपने पति के खिलाफ कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर में केस भी की कर दी है। रात में आया ससुराल, दरवाजा तोड़कर घुसा आरोपी 13 फरवरी को अविनाश बिलासपुर में था। रात में कासियाकला में रहने वाले परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। तभी रात करीब 10.30 बजे प्रशांत लाल गांव पहुंचा। वह घर में घुस गया और दरवाजा तोड़कर ज्योति रानी के कमरे तक पहुंच गया। आरोपी पति बोल...

पति ने पत्नी से कहा - तूने इतनी शराब क्यों पी ली है, पति-पत्नी में हुआ झगड़ा फिर पति ने कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसकी पत्नी शराब पीकर सो रही थी। इसी दौरान शख्स ने पहले झगड़ा किया। कहा-तूने इतनी शराब क्यों पी ली है। फिर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है। बाकारूमा गांव में सियाराम सारथी (46) अपनी पत्नी नेहा सारथी(35) के साथ रहता था। सियाराम घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। नेहा उसकी तीसरी पत्नी थी। पहले 2 पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सियाराम नेहा को अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था। चावल लेने सोसाइटी गया था बताया गया कि सोमवार को सियाराम चावल लेने सोसाइटी गया था। उसी दौरान दोपहर को नेहा कहीं से शराब पीकर आई थी। शराब पीकर आने के बाद वह घर के कमरे में सो रही थी। तभी सियाराम मौके पर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद उसने नेहा को उठाया। मगर वह उठ नहीं रही थी। तब सियाराम ने कहा कि इतनी क्यों पी ली है। इसके बाद उससे झगड़ा करने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सियाराम ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर कई वार किए। जिससे व...

एक शिक्षक की पत्नी ने शराब पीने से मना करने पर शिक्षक ने स्टील के रॉड से कर दी पत्नी की हत्या

गरियाबंद । पति पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाया करते हैं। लेकिन इसका अर्थ ये तो नहीं कि झगड़े की वजह से किसी की जान ही ले ली जाए। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिले में लड़ाई झगड़े के चलते एक शराबी शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बात केवल इतनी ही थी कि शराबी शिक्षक की पत्नी ने शिक्षक पति को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर गुस्साए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। स्टील के रॉड से किया हमला जानकारी के अनुसार, शराबी शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने से मना करने पर शराबी शिक्षक ने स्टील के रॉड से शिक्षक पत्नी के सिर पर हमला किया। घटना मजरकट्टा की है। आरोपी इंदागाव में तो मृतका गंजई पुरी में शिक्षक थे। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घटना को अंजाम देने के बाद बिगड़ी तबीयत इस वारदात के बाद आरोपी शिक्षक की भी तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में केस दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक के परिजनों पुलिस पूछताछ कर रही है।

इंजीनियर ने हथौड़े से ताई का सिर फोड़ कर मार्बल कटर से बॉडी के किये 8 टुकड़े

जयपुर/ जयपुर के विद्याधर नगर थाने में अपनी ताई की हत्या का आरोपी अनुज शर्मा। बहन के लिए रिश्ते की बात करने घर वाले दिल्ली गए थे। अनुज और उसकी ताई सरोज देवी घर में अकेले थे। तभी अनुज ने ताई को मार डाला। जयपुर में दिल्ली श्रद्धा मर्डर जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक इंजीनियर ने अपनी सगी ताई की सिर फोड़कर हत्या कर दी। रसोई में मर्डर करने के बाद आरोपी बॉडी को घसीट कर बाथरूम में ले गया। फिर बाजार से मार्बल कटर ले आया। इससे शव के 8 टुकड़े कर ट्रॉली बैग में भरे और मौका पाकर इन्हें दिल्ली-सीकर हाईवे पर तीन अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात विद्याधर नगर के सेक्टर-2 में 11 दिसंबर को हुई। सरोज देवी (62) ने अपने जेठ के बेटे अनुज शर्मा को एक धार्मिक कार्यक्रम में जाने से रोका तो वह तैश में आ गया और उनकी हत्या कर दी। सरोज देवी की बेटियों पूजा शर्मा (38) और मोनिका ने इस मामले में 16 दिसंबर को अपनी मां के मर्डर का मामला दर्ज कराया। उन्होंने अपने चचेरे भाई अनुज शर्मा पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा और मोनिका की शादी हो चुकी है। भाई अमित विदेश मे...