Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जरुरी-जानकारी

दवाई दुकानों में फार्मासिस्ट नहीं बैठाने पर 3 महीने की सजा

छत्तीसगढ़ के लगभग एक तिहाई दवा दुकानों में भी फार्मासिस्ट नहीं बैठते ड्रग इंस्पेक्टरो के संरक्षण में छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के बाद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी को लेकर अब सरकार और नियामक एजेंसियां सख्त हो गई हैं। प्रदेश में हजारों मेडिकल स्टोर ऐसे हैं, जो बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी में दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इस पर अब काउंसिल ने सभी अस्पतालों, फार्मेसियों और मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी कर चेताया है कि किसी भी गैर-पंजीकृत व्यक्ति द्वारा दवा का वितरण, भंडारण या बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि ऐसा पाया गया, तो संबंधित मेडिकल स्टोर या संस्था का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। बता दें, इसको लेकर एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने इसे लेकर राज्य फार्मेसी काउंसिल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। बिना फार्मासिस्ट के दवा बिक्री पर रोक एमपी स्टेट फार्मेसी काउंसिल, भोपाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 42 के तहत केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट ही दवाओं के वितरण या बिक्री में शामिल हो सकता है। इसके अलावा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन दवा बेचने प...

स्कूलों में भ्रष्टाचार का नगाड़ा

पीएमश्री स्कूलों में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, वाद्य यंत्रों के नाम पर लाखों का किया घोटाला कई बार आपने इसे खरीदा भी होगा लेकिन इन वाद्य यंत्रों की खरीदी कोरबा के शिक्षा विभाग ने जिस कीमत पर किया है यह अपने आपमें चौकाने वाली है। रंगों के त्योहार होली या अलग-अलग मौकों पर मनाए जाने वाले उत्सवों व कार्यक्रमों के दौरान आपने नगाड़ा, ढोलक, तासा, डमरू, झांझ, डफली सहित अन्य वाद्य यंत्रों को कई मौकों पर बजते हुए देखा होगा। कई बार आपने इसे खरीदा भी होगा लेकिन इन वाद्य यंत्रों की खरीदी कोरबा के शिक्षा विभाग ने जिस कीमत पर किया है यह अपने आपमें चौकाने वाली है। इसका खुलासा हाल ही में सूचना का अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों से पता चला है कि विद्यालयों में वाद्य यंत्रों की खरीदी में बड़ी गड़बडी हुई है। एक नगाड़ा शिक्षा विभाग ने 12 हजार 300 रुपए में खरीदा है। वहीं सामान्य तौर पर 3 से 4 हजार रुपए में बिकने वाले कैसियो की खरीदी 12 हजार 500 रुपए में की गई है। यही नहीं सामान्य तौर पर तीज त्योहारों में बजने वाले ढोलक को शिक्षा विभाग ने 6 हजार 900 रुपए में खरीदी है। वाद्य यंत्र के लिए हर स्कूल को मिलते ह...

बिना रासायनिक खाद के प्रति एकड़ 56 कुंटल धान का उत्पादन

  • ज्यादा उत्पादन चाहिए तो बीज को बैक्टीरिया मुक्त करें आईआईटी भिलाई में किसानों के लिए रसायन और जहर मुक्त टिकाऊ खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसानों को रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल किए बिना प्राकृतिक संसाधनों से ही धान सहित अन्य फसलों की वैदिक खेती करने के तरीके बताए गए। ताराचंद बेलजी तकनीक (टीसीबीटी) और पंच महाभूत (भूमि, गगन, वायु, अग्नि और नीर) के ऊर्जा विज्ञान और प्रकृति के जीवन विज्ञान प्रतिक्रिया से कृषि करना सिखाया गया। विशेषज्ञों ने दावा किया कि इस तकनीक से किसान मोटा धान 56 क्विंटल और पतला धान 33 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन कर सकते हैं। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब और गोवा के किसान भी शामिल हुए। इस कार्यशाला का आयोजन आईआईटी भिलाई की इनोवेशन एंड टेक्नालॉजी फाउंडेशन ने किया था। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए टीसीबीटी के प्रणेता ताराचंद बेलजी गुरुजी स्वयं आए थे। बेलजी ने बताया कि इस तकनीक से धान-सब्जी सहित 38 प्रकार की फसलों की खेती में सफलता मिली है। रासायनिक खाद का उपयोग किए बिना किसान उन्नत खेती ...

लिफ्ट में फसने पर क्या करना चाहिए

जानकारी ही बचाव है, सीखें और बच्चों को सिखाएं लिफ्ट का सुरक्षित इस्तेमाल किसी भी बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है। आजकल हाउसिंग सोसाइटीज से लेकर मॉल्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक, हर जगह आपको लिफ्ट मिल जाएगी। लिफ्ट का इस्तेमाल न सिर्फ आरामदायक है, बल्कि इससे समय की भी बचत होती है। आज बड़े शहरों में हजारों लोग हर रोज इन लिफ्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने या लिफ्ट में हुए हादसे की भी खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा की रक्षा अडेला सोसाइटी में लिफ्ट बंद होने से एक बुजुर्ग महिला और बच्ची उसमें करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। दूसरी घटना गुरुग्राम के मैप्सको कासाबेला सोसाइटी से सामने आई, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची सहित दो लोग लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे। इस तरह न जाने कितनी ही घटनाएं हर साल सुनने में आती हैं। लिफ्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है, लेकिन यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। कई बार लिफ्ट में फंसने से लोगों की जान पर भी बन आती है। ऐसे में कुछ बातों को जानना जरूरी है, जिससे आप या आपके परिवार ...

तेल मसाला बेचने वाले ने 1000 करोड़ का कंपनी बनाया

मेगा एंपायर-पैराशूट ऑयल बनाने वाली 9 हजार करोड़ की मैरिको पैराशूट, सफोला, लिवोन और सेट वेट... ये सारे वह ब्रांड हैं, जिन्हें हम सब ने कभी न कभी जरूर इस्तेमाल किया होगा। इन सबको बनाने वाली कंपनी का नाम है- मैरिको। मैरिको फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स यानी FMCG सेक्टर की कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। इसमें मैरिको का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 4.9 प्रतिशत बढ़कर 320 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बिजनेस के नफा-नुकसान से जुड़ी यह बातें टेक्निकल हैं। बहुत सारे लोगों के पल्ले नहीं पड़ी होंगी, लेकिन यह ख्याल तो आया ही होगा कि मैरिको कंपनी के फाउंडर कौन हैं? उन्होंने इसकी नींव कब रखी थी। मैरिको कोकोनट ऑयल बनाने के साथ-साथ पर्सनल केयर और फूड प्रोडक्टस भी बनाती है। आज कोकोनट ऑयल में मैरिको का देश में लगभग 62% का मार्केट शेयर है। आज मेगा एंपायर में 9,764 करोड़ रुपए रेवेन्यू वाली मैरिको की बात करते हैं- मैरिको कंपनी के फांउडर है हर्ष मारीवाला। जब वह 38 साल के थे तब उन्हें कंपनी बनाने का आइडिया आया। इसके बाद 13 अक्टूबर 1988 में मैरिको कंपनी अस्तित्व में आई। पू...

केमिकल वाले आम की पहचान का उपाय

केमिकल और पेस्टिसाइड हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे में केमिकल से पके आम भी अपने साथ कई हेल्थ इश्यूज लाते हैं। ऐसे करें केमिकल से पके आम की पहचान भारत में ऐसे कई लोग हैं जो गर्मियों का इंतजार आम खाने के लिए भी करते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मीठे, रसीले आम पसंद न हो। लेकिन फलों का राजा आम को केमिकल की नजर लग चुकी है। आम को जल्दी पकाने से लेकर उसे रसीला दिखाते तक के लिए कई केमिकल्स का यूज किया जाता है। ये केमिकल आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में आम खरीदते समय आपको केमिकल फ्री आमों की पहचान होना जरूरी है। क्योंकि केमिकल से पके आमों में अक्सर कैल्शियम कार्बाइड नामक केमिकल होता है। यह पेट में गैस, सूजन और दस्त का कारण बन सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार केमिकल से पके आमों का ज्यादा सेवन करने से कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। इन आमों में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा कम हो सकती है और हानिकारक टॉक्सिन ज्यादा होते हैं, जो हार्ट डिजीज, डायबिटीज और किडनी डिजीज का कारण बन सकते हैं। कई बार पेस्टिसाइड के कारण स्किन एलर्जी होने का खतरा भी रहता है। केमिकल से पके आमों में विटामिन...

टैटू बनवाने वालों को एड्स बीमारी हो गया

टैटू बनवाने से 40 लोग HIV पॉजिटिवः स्टाइलिश और कूल दिखना पड़ सकता है भारी, टैटू बनवाते हुए रहें सावधान आज के मॉर्डन दौर में टैटू का क्रेज अपने चरम पर है। स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाना युवा पीढ़ी के लिए फैशन बन गया है। कोई किसी चाहने वाले का नाम लिखवा रहा है तो कोई कुछ और। भारत में टैटू की दीवानगी नई नहीं है। इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। पहले इसे गुदना या गोदना कहा जाता था। प्राचीन भारतीय परंपरा में टैटू अलग-अलग जनजातियों की निशानी हुआ करती थी। वैसे तो आप अपनी इच्छा और बजट के मुताबिक कोई भी टैटू बनवा सकते हैं। लेकिन अगर आप सस्ते के चक्कर में किसी चौक-चौराहे या मेले में टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसे टैटू बनवाना खतरनाक भी हो सकता है। हाल ही में उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल के 10 जिलों में 40 लोग ऐसे मिले हैं, जो टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमित हो गए। इसमें 26 ऐसे लोग थे, जिन्होंने सड़क किनारे टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट से टैटू बनवाया था। इसलिए आज बात टैटू की। साथ ही जानेंगे कि- • टैटू बनाने से किस तरह की बीमारियां हो सकती है...

सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक किया गया

जानिए कब हो सकता है आपका वॉट्सऐप ब्लॉक, न करें ये गलतियां वॉट्सऐप दुनिया में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप में से एक है। आज शायद ही ऐसा कोई स्मार्टफोन हो, जिसमें आपको वॉट्सऐप न मिले। वॉट्सऐप बिल्कुल फ्री ऐप है। इसमें मैसेजिंग, वीडियो कॉल्स के साथ फोटो या वीडियो भी आसानी से शेयर कर सकते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा वॉट्सऐप यूजर भारत में हैं। स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2024 तक 535.8 मिलियन यानी तकरीबन 55 करोड़ व्हाट्सएप यूजर हैं। यह संख्या हर साल 16.6% की दर से बढ़ रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कुछ गलतियों की वजह से आपका वॉट्सऐप अकाउंट बंद भी हो सकता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ यही हुआ, जब वॉट्सऐप ने उनका अकाउंट बंद कर दिया। इसके बाद सोनू सूद ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वॉट्सऐप को टैग करते हुए पोस्ट शेयर की। फिर कहीं 61 घंटे बाद जाकर उनका वॉट्सऐप अकाउंट दोबारा से चालू कर दिया गया। इसलिए आज बात करेंगे वॉट्सऐप की। साथ ही जानेंगे कि- • आपका वॉट्सऐप अकाउंट कब बंद किया जा सकता है? • वॉट्सऐप पर किस तरह की चीजें शेयर नहीं करनी चाहिए?...

लगातार बैठे रहने पर 10 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान

कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइजः एक जगह बैठे रहना 10 सिगरेट पीने के बराबर खतरनाक, बॉडी मूवमेंट है जरूरी मेहनत करना किसे पसंद है। एक जगह पसरकर बैठे रहो। आराम से काम करना आमतौर पर हर किसी को पसंद आता है। खासकर जब आराम से कुर्सी पर बैठकर AC की हवा ले रहे हों। सही मायने में यही 'व्हाइट कॉलर' जॉब है क्योंकि इसमें फिजिकल वर्क की जगह AC में कम्प्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं। इस मॉडर्न लाइफ स्टाइल में बैठना जीवन का हिस्सा बन गया है। चाहे वह काम करते समय कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठना हो, घर जाते समय बैठकर गाड़ी चलाना हो या रात में घंटों बैठकर OTT पर कोई पसंदीदा शो देखना हो। बैठना हमारे दिन का एक बड़ा हिस्सा है, लेकिन यह हमारी सेहत पर भी गलत प्रभाव डालता है। लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से मोटापा, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, पीठ या जोड़ों में दर्द, मसल्स पेन जैसी शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आज बात डेस्क जॉब एक्सरसाइज की। साथ ही जानेंगे कि- • किस तरह की एक्टिविटी करना जरूरी है? • क्या लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से हार्ट डिजीज का खतरा है? एक्सपर्ट- डॉ. अकबर नकवी, फिजिशियन (...

सफल लीडर के महत्वपूर्ण 10 गुण

लीडर का मतलब सिर्फ करिश्माई शख्सियत नहीं, शक्ति से ज्यादा संवेदना है जरूरी फिलहाल देश में लोकसभा चुनाव का शोर है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अलग-अलग सीटों से 543 नेता चुने जाएंगे। फिर ये नेता अपने बीच से देश का नेता यानी प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे। कुल मिलाकर देखें तो यह सारा शोर अपना लीडर चुनने की जद्दोजहद है। वो एक शख्स, जो आने वाले पांच सालों में देश की बागडोर संभाल सके। कौन कितना अच्छा और भरोसेमंद नेता है, यही साबित करने की सारी जोर-आजमाइश है। सब अपने-अपने लीडरशिप स्किल को बेहतर बता रहे हैं। हालांकि लीडर सिर्फ राजनीति में नहीं होते। घर-परिवार, सोसाइटी, ऑफिस और फ्रेंड सर्किल में भी लीडर की जरूरत होती है। लीडर का अर्थ है कोई भी वह व्यक्ति, जो लीड कर सके, कमान संभाल सके, राह दिखा सके, प्रेरित कर सके। जो एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा सके। इसलिए आज रिलेशनशिप कॉलम में बात करेंगे लीडर्स और लीडरशिप के गुणों की। राजनीति के लीडर नहीं, बल्कि जिंदगी के लीडर। और जानेंगे उन गुणों के बारे में, जो एक आदर्श लीडर में सहज रूप से मौजूद होते हैं। अपना बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, दफ्तर में प्रमोशन हो...

स्पैम कॉल से छुटकारा पाने का कुछ उपाय

कॉलर को करें ब्लॉक, स्कैमर से बचें, इस फोन सेटिंग को करें इनेबल आज स्मार्ट होती दुनिया में लगभग हर जेब में स्मार्टफोन पहुंच गया है। फोन कॉल, टेक्सट मैसेज, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग जैसी चीजों के लिए हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। स्मार्टफोन ने जिंदगी आसान की है, लेकिन सिरदर्द भी कम नहीं किया है। जब देखो तब, कोई-न-कोई कॉल करके कभी क्रेडिट कार्ड, कभी स्मार्ट कार्ड, कभी पर्सनल लोन तो कभी कुछ और बेचता रहता है। आप किसी बेहद जरूरी काम के बीच हैं, तभी फोन की घंटी बजेगी और फोन उठाते ही सामने वाला बिजली की रफ्तार से शुरू हो जाएगा, "हमारी कंपनी आपको लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रही है।" कभी ये लॉटरी जीतने की खबर सुनाते हैं, तो कभी एक आसान से सवाल का जवाब देकर फलां पुरस्कार जीतने का वादा करते हैं। ये कॉल आमतौर पर टेलीमार्केटिंग कॉल होते हैं। इन्हें टेलीकम्युनिकेशन की भाषा में 'स्पैम कॉल' कहते हैं। हाल ही में इसे लेकर कम्युनिटी सोशल प्लेटफॉर्म 'लोकल सर्किल' के द्वारा एक सर्वे किया गया। सर्वे में देश भर के 60 हजार मोबाइल यूजर्स को शामिल किया गया। इस सर्वे में श...

बच्चों का भविष्य पेरेंट्स की भाषा से भी तय होता है

अपने बच्चों से कभी न कहें ये 5 वाक्यः पेरेंट्स की भाषा से तय होता बच्चे का भविष्य, वह बनता कॉन्फिडेंट या कमजोर 'तुम रोने वाले बच्चे हो,' 'तुम हर वक्त टैंट्रम्स दिखाते रहते हो' या फिर 'तुम ठीक तो हो न।' इस तरह के वाक्य मां-बाप की जुबान से अक्सर सुनने को मिलते हैं। वे अकसर किसी ने किसी बात पर बच्चे पर इस तरह की टिप्पणियां कर रहे होते हैं। लेकिन इंग्लैंड की ससेक्स यूनिवर्सिटी में बच्चों के मनोविज्ञान पर हुई एक रिसर्च बताती है कि पेरेंटिंग के दौरान मां-बाप का बच्चों की भावनाओं से उलट भाषा या धमकी भरा रवैया बच्चे के भविष्य को खतरनाक रूप से प्रभावित कर सकता है। जाने-माने चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट चिकी मूरमैन की एक किताब है- 'पेरेंट टॉक।' इस किताब में मूरमैन लिखते हैं कि मां-बाप अपने बच्चे से किस तरह बात करते हैं, इसका बच्चे की पर्सनैलिटी और उसके भविष्य पर बहुत गहरा असर पड़ता है। बच्चों के जीवन को संवारने या उसे बिगाड़ने में पेरेंट्स की भाषा बहुत अहम भूमिका निभाती है। मूरमैन पेरेंटिंग में सही भाषा के इस्तेमाल को सबसे जरूरी बताते हैं। इसी तरह सेल्फ मोटिवेशन वेबसाइट ...

मोबाइल खो जाने पर ऐसे मिलेगा वापस

'एपल इंडिया का काम नहीं है कि चोरी हुए आईफोन का पता लगाए।' यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान कही। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा राज्य उपभोक्ता अदालत के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें आईफोन चोरी होने पर एपल इंडिया को उसे खोजने के लिए बाध्य ठहराया गया था। ओडिशा राज्य उपभोक्ता अदालत ने कहा कि एपल इंडिया ही आईफोन का मैन्युफैक्चरर है। इसलिए वह विशिष्ट पहचान संख्या यानी Unique Identification Number के जरिए चोरी हुए फोन का पता लगाए। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद चोरी का शिकार हुए शख्स का समय भी खर्च हुआ और फैसला भी उसके हक में नहीं आया। ऐसे में सवाल उठता है कि आपका फोन चोरी होता है तो क्या करें? एक्सपर्ट- रूद्र विक्रम सिंह- एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट आपका फोन चोरी हो जाए तो किससे शिकायत करें? मोबाइल फोन चोरी या गुम होते ही लोग घबरा जाते हैं। समझ नहीं आता कि क्या करें। ऐसे में सबसे पहले इन तरीकों को अपनाना चाहिए। जैसेकि- मोबाइल फोन चोरी या गुम होने पर भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 14422 पर कॉल करके तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। जिससे पुलिस और सेवा प्रदाता कंपनी फोन को...

महतारी वंदन योजना:- अनंतिम सूची में नाम है या नहीं जानें, ऐसे होगा सुधार

जगदलपुर/ महतारी वंदन योजना के तहत अनंतिम सूची के आधार पर दावा आपित्त करने का रविवार को अंतिम दिन था। इस बीच योजना को लेकर महिलाओं ने नई उलझन शुरू हो गई है। दरअसल ऐसी महिलाएं जिनका नाम आवेदन की स्थिति में सत्यापित दिख रहा है उनका नाम अब अनंतिम सूची से गायब हो गया है। इसे लेकर महिलाओं में असमंजस है कि आखिर वे योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इस पर पत्रिका ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी अरुण पांडेय से बात की तो उन्होंने कहा कि वेबसाइट में जिन महिलाओं के नाम आवेदन की स्थिति में सत्यापित दिख रहे हैं और अनंतिम सूची में उनका नाम नहीं मिल रहा है तो ऐसी महिलाएं घबराएं नहीं। जिन महिलाओं का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या फिर जिनका खाता एक्टिव नहीं है उनका नाम सॉफ्टवेयर की वजह से ही अनंतिम सूची से बाहर हो गया है।1 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा तब तक महिलाएं अगर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर लेती हैं या बैंक खाते को एक्टिव करवा लेती हैं तो उनका नाम अंतिम सूची में डिजिटली जुड़ जाएगा। सॉफ्टवेयर खुद उनके नाम को अंतिम सूची में शामिल कर लेगा। परियोजना अधिका...

फ़िल्मी किरदार में 12वीं फेल होने वाला वह लड़का IPS बनकर ही दम लेता है, पढ़ाई करने वालों के लिए कितना सही है प्यार?

पिछले दिनों फिल्म 12th फेल काफी चर्चा में रही। फिल्म में IPS मनोज शर्मा का किरदार अपनी लवर से कहता है- 'तुम आई लव यू कह दो तो मैं दुनिया पलट दूंगा।' प्रेम स्वीकार होने के बाद 12वीं फेल होने वाला वह लड़का IPS बनकर ही दम लेता है। इस सिक्के का दूसरा पहलू भी है। बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते मिल जाएंगे कि लड़का तो अच्छा था, प्यार-मोहब्बत के चक्कर में बर्बाद हो गया। ‘इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया’ की तर्ज पर लैला-मजनू, बैजू बावरा और शीरीं-फरहाद टाइप के उदाहरण भी देखने को मिलते रहते हैं। जो इश्क में अपना सबकुछ लुटा बैठे। प्यार के सिक्के के किस पहलू पर भरोसा किया जाए? क्या प्यार बर्बाद करता है या फिर यह आबाद करने का जरिया है? प्यार में पड़कर जीवन संवर जाएगा या फिर खुशियां और चैन और सुकून खोकर मारे-मारे फिरेंगे? पढ़ने-लिखने वाले युवाओं को प्यार करना भी चाहिए कि नहीं? दुनिया के जाने-माने रिलेशनशिप साइकोलॉजिस्ट निकॉल वॉटकिंस ने 18 से 35 साल के 909 युवाओं पर एक स्टडी की है। इसमें सिंगल और रिलेशनशिप में रहने वाले युवा शामिल हुए। इस रिसर्च में उन्होंने तहकीकात की कि कब प्यार करियर और खुशियों में ...