शासकीय प्राथमिक शाला कुंडा में मात्र दो शिक्षकों की पदस्थापना के बावजूद छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर अत्यंत सराहनीय पाया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप दक्ष दिखाई दिए। लगभग सभी विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का धारा-प्रवाह वाचन किया तथा बीस तक के पहाड़े सभी बच्चों को पूर्णतः कंठस्थ थे। विद्यार्थियों की उपस्थिति भी 50 प्रतिशत से अधिक पाई गई, जो बच्चों की सीखने में रुचि और शिक्षकों के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। डीईओ ने इन उत्कृष्ट परिणामों के लिए संस्था की दोनों शिक्षिकाएं देवकुमारी वर्मा एवं संगीता बोरकर की प्रशंसा की। इससे बाकि के स्कूलों को सीख लेनी चाहिए।
MENU - मेनूबार
MENU - मेनूबार
राष्ट्रीय तहलका - RASHTRIYA TAHALKA
rashtriyatahalka.online is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk.online राष्ट्रीय तहलका डॉट ऑनलाइन