Skip to main content

अटलांटिक महासागर में 316 साल पहले डूबे जहाज से निकाला जाएगा 1.66 लाख करोड़ रुपए का खजाना

कोलंबिया की सरकार अटलांटिक महासागर में 316 साल पहले डूबे एक जहाज का मलबा निकालने की तैयारी में है। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। यह स्पेन का जहाज है। इसका नाम सैन होजे है। बताया जाता है कि इस जहाज के मलबे के साथ 1.66 लाख करोड़ रुपए मूल्य का करीब 200 टन खजाना भी दफन है।

मलबा ऊपर लाने से पहले पानी के नीचे खोज शुरू की जाएगी। इसके लिए कोलंबियाई नौसेना के जहाज की निगरानी में रोबोट को समुद्र में भेजा जाएगा। यह जहाज की जानकारी जुटाएगा।

रोबोट मलबे का कुछ हिस्सा बाहर भी निकालेगा। फिर मलबे में हुए बदलाव की जांच की जाएगी। इससे तय होगा कि मलबे का कौन-सा हिस्सा बाहर निकाला जाए। AP न्यूज के मुताबिक, जहाज का मलबा समुद्र में 2 हजार फीट की गहराई पर है।


रोबोट पर लगे होंगे कैमरे

इस रोबोट में कैमरे में भी लगे होंगे, जिससे जहाज से जुड़ा रिकॉर्ड इकट्ठा किया जा सके। वहीं रोबोट को सैटेलाइट से भी कनेक्ट किया जाएगा। इस अभियान पर कोलंबिया सरकार इस साल करीब 37 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मिशन 2024 के सेकेंड हाफ में शुरू होगा।

रोबोट को किस क्षेत्र में उतारा जाएगा, इसकी लोकेशन को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। सैन होजे नाम का यह जहाज साल 1708 में किंग फिलिप V के बेड़े का हिस्सा था। स्पेन को जीतने के लिए जंग के दौरान ब्रिटिश नेवी के हमले में यह जहाज डूब गया था। तब इस पर 600 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ 11 ही जिंदा बच पाए थे।

2015 में कोलंबियाई नेवी के डाइवर्स को जहाज का मलबा मिला था। तब इस खोज को कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने मानव इतिहास में मिला सबसे कीमती खजाना बताया था।

जहाज का मलबा पवित्र कब्र के नाम से मशहूर

सैन होजे जहाज के मलबे को पवित्र कब्र भी कहा जाता है। इस मलबे को लेकर स्पेन, कोलंबिया और बोलीविया के कहारा समुदाय के लोगों में विवाद है। बोलीवियाई समुदाय का दावा है कि उनके लोगों को खजाने के खनन के लिए मजबूर किया गया था। इस वजह से खजाना उनका होना चाहिए।

इसके अलावा ग्लोका मोरा के नाम से पहचाने जाने वाले एक अमेरिकी बचाव संघ ने भी 1981 में जहाज ढूंढने का दावा किया था। ग्लोका मोरा ने बताया कि उसने कोलंबियाई सरकार को इस शर्त पर मलबे की लोकेशन बताई थी कि आधा खजाना संघ के पास रहेगा।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा था कि उनकी सरकार मलबे को रखने के लिए एक लैब बनाएगी। यहां इसकी स्टडी के बाद इसे नेशनल म्यूजियम में शिफ्ट किया जाएगा। दर्जनों समुद्री जीवों के बीच जहाज के मलबे के साथ सोने के सिक्के, सिल्लियां, ईंटें और चीनी बर्तन नजर आए। इन सबके बीच में डॉल्फिन की छाप वाली गन्स भी थीं, जिसके जरिए मलबे की पहचान की गई थी।

कब और कैसे डूबा था सैन होजे जहाज

सैन होजे 62-बंदूक, तीन-मस्तूल वाला जहाज था जो 8 जून 1708 को 600 लोगों के साथ डूब गया था। यह उन जहाजों में शामिल था जो 16-18वीं सदी के दौरान यूरोप और अमेरिका के बीच में आता-जाता था। यह जहाज खजाने को अमेरिका से स्पेन लेकर जा रहा था। इस खजाने का इस्तेमाल स्पेन ब्रिटेन के खिलाफ जंग में करने वाला था।

सैन होजे गैलियन 14 जहाजों और तीन स्पेनिश युद्धपोतों के बेड़े को लीड करता हुआ पनामा के पोर्टोबेलो से रवाना हुआ था। तभी उसका सामना एक ब्रिटिश स्क्वाड्रन से हुआ। दरअसल, 8 जून 1708 को रॉयल नेवी के अंग्रेजी कोमोडोर चार्ल्स वेगर ने इस जहाज को बारू के पास कार्टाजेना से 16 मील दूर ट्रैक किया था।

इसके बाद तय किया गया कि जहाज और उसके सारे सामान पर कब्जा कर लिया जाएगा, लेकिन सैन होजे जहाज पर लगीं पाउडर मैगजीन्स में विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से जब्त होने से पहले ही जहाज डूब गया। ब्रिटिश सरकार ने स्पेन के बेड़े को खजाना यूरोप नहीं ले जाने दिया था, ताकि वो इसका इस्तेमाल जंग के लिए न कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...