Skip to main content

कोयले की खान से निकला करोड़ों साल पुराना खजाना, विशेषज्ञ आश्चर्यचकित

अमेरिका/ कोयले की खदान में खुदाई के दौरान मजदूरों को करोड़ों साल पुराना खजाना हाथ लगा है. अमेरिका के नॉर्थ डकोटा शहर में खुदाई के दौरान मजदूरों के काफी पुराना मैमथ (हाथी के पूर्वज) का दांत मिला है. बताया जा रहा कि यह खदान के अंदर विलुप्त हो चुकी नदी के तल में दबा हुआ था. एक मजदूर को फावड़ा चलाने के दौरान दबा हुआ 2 मीटर लंबा विशाल दांत मिला, जो अनुमानतः 10 हजार से 1 लाख साल पुराना है. खदान से आमतौर पर सालाना लाखों तन लिग्नाइट कोयले का उत्पादन करती है.

कोयले के खदान में भारी उपकरणों के इस्तेमाल बाद भी लाखों साल पुराने विशाल दांत की अच्छी तरह से संरक्षित स्थिति से विशेषज्ञ काफी आश्चर्यचकित थे. आगे की खुदाई में भी 20 से अधिक हड्डियाँ मिलीं हैं, जो बताती है कि संभवतः नॉर्थ डकोटा में मैमथ ज्यादा मात्रा में पाए जाते थे.


मैमथ कैसे होते हैं 

आज के हाथियों से काफी बड़े मैमथ कभी पृथ्वी पर घूमते थे. यह विशाल खोज उनके इतिहास के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान करती है, जिसमें संभावना जाताई जारी हैं कि सभी हड्डियाँ एक ही जानवर की हैं. मैमथ के पूरे कंकाल की तुलना में कम हड्डियों के बावजूद, यह खोज काफी महत्वपूर्ण है.

यह विशाल दांत 22.6 किलोग्राम से अधिक वजनी है लेकिन यह काफी नाजुक होता है. इनके क्षति को रोकने के लिए, जीवाश्म विज्ञानियों ने नियंत्रित निर्जलीकरण के लिए इसे प्लास्टिक में लपेट दिया. हड्डियां महीनों तक लिपटी रहेंगी. खदान कंपनी ने शिक्षा के क्षेत्र में स्टडी के लिए दान करना चाह रहे हैं.

जीवाश्मों का खजाना

रॉकी पर्वत के पास नॉर्थ डकोटा का परिदृश्य जीवाश्मों का खजाना है. राज्य की रणनीतिक स्थिति और पारिस्थितिक इतिहास ने प्राचीन जीवन के अवशेषों को संरक्षित किया है, जिससे यह जीवाश्म विज्ञानियों के लिए एक आकर्षक क्षेत्र बन गया है.

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...