Skip to main content

पति-पत्नी दोनों थे नशे में धुत, पत्नी को बेवड़ी कहकर मार डाला

दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला 15 जनवरी का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या से पहले पति-पत्नी दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 15 जनवरी को गुटोली का रहने वाला लछिन्दर भवानी (35) अपनी पत्नी वृंदा भवानी के साथ छिंदनार बाजार गया हुआ था। बाजार में दोनों ने साथ बैठकर देसी शराब पी थी। दोनों शराब के नशे में धुत हो गए। शराब पीने के बाद दोनों शाम में घर जाने के लिए निकले।

इसी बीच पत्नी चलते-चलते बार-बार जमीन पर गिर रही थी। लछिन्दर उसे बार-बार उठा रहा था, लेकिन इसी बीच जब महिला एक और बार नीचे गिरी तो पति को गुस्सा आ गया। इसी बात से खफा होकर उसके शराबी पति ने तू बेवड़ी है कहकर उसकी हत्या कर दी।

  • डंडे से पत्नी के सिर पर कई बार वार किये 

पति ने अपने पास रखे डंडे से पत्नी के सिर पर कई बार वार कर उसे मार दिया। आरोपी हत्या के बाद शव को मौके पर छोड़कर भाग गया। अगले दिन यानी 16 जनवरी को महिला का शव देखकर इलाके के लोगों ने गीदम पुलिस को इसकी खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और इस मामले की जांच करनी शुरू की। पुलिस ने महिला के पति की आसपास के इलाकों में तलाश करनी शुरू की।

  • गांव में ही छिपा हुआ था पति 

17 जनवरी को पुलिस को पता चला कि लछिन्दर गांव में ही किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद उसने हत्या करना कबूल कर लिया। लछिन्दर ने पुलिस को बताया कि पत्नी भी शराब पी हुई थी। चल नहीं पा रही थी, इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने डंडे से मार-मार कर उसकी हत्या कर दी अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...