Raipur/ढोंगी बाबाओं का मंत्र से लड़की पटाने, मंत्र से दुश्मन मारने तथा दवाओं का प्रतिबंधित विज्ञापन रोज टीवी एवं दैनिक समाचार पत्रों में गलत ढंग से प्रकाशित हो रहा है ऐसा विज्ञापन प्रकाशित करवाना एवं करना दोनों औषधि एवं जादुई उपचार अधिनियम 1954 के तहत अपराध है भोली भाली जनता को ठगने वाले ढोंगी बाबाओं ने छत्तीसगढ़ के सहायक औषधि नियंत्रको को मंत्र एवं पैसा द्वारा पटा लिया है जिसके कारंण ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रहा है प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस को आवश्यक रूप से रद्द होना चाहिये क्योंकि यह बहुत ही गंभीर मामला है छत्तीसगढ़ के सहायक औषधि नियंत्रकों द्वारा नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस को रद्द नहीं किया जा रहा है जो की बहुत ही गलत है 3 साल के अन्दर सैकड़ो मेडिकल स्टोरों को प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने हतु ड्रग अधिकारियों ने पकड़ा था जिसे दिखावा के लिए दो-चार दिन हेतु लाइसेंस को निलंबित करके छोड़ दिया जो कि गलत है.
लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...
Comments