Skip to main content

पत्नी और बेटी को रात में कटवाया कोबरा से, पत्नी से था विवाद

 डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया, आरोपी की 2020 में शादी हुई थी

बेरहामपुर.

ओडिशा के गंजम जिले में गुरुवार को पुलिस ने 25 साल के शख्स को पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया। आरोपी की पहचान गणेश पात्रा के रूप में हुई है।

डेढ़ महीने पहले गणेश ने अपनी बेटी और पत्नी को सांप से कटवाकर मार दिया था। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। आखिर में उसने गुनाह कबूल कर लिया।

 डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया, आरोपी की 2020 में शादी हुई थी

  • पत्नी से चल रहा था विवाद

यह घटना गंजम जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के अधेगांव में हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि, आरोपी का अपनी पत्नी बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद चल रहा था। उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी देबास्मिता नाम की दो साल की बेटी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से एक सांप खरीदा था और उससे झूठ बोला था कि वह इस सांप का इस्तेमाल किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए किया था।

  • प्लास्टिक के जार में कोबरा लाया, कमरे में छोड़ दिया

6 अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा लेकर आया और उस कमरे में सांप को छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं। अगली सुबह दोनों की सांप के काटने से मौत हो गई जबकि आरोपी दूसरे कमरे में सोया था।

गंजम के SP जगमोहन मीना ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया, लेकिन आरोपी के ससुर ने हत्या का केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पूछताछ शुरु हुई।

  • आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में कुछ देरी हुई। पूछताछ के दौरान, उसने शुरू में आरोप से इनकार किया। आरोपी का कहना था, कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया था लेकिन बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...