Skip to main content

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति-सास की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में रखे, दोस्त ने टुकड़ों को मेघालय ले जाकर चेरापूंजी की खाई में फेंका

असम /गुवाहाटी में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति और सास की हत्या कर दी, फिर उनके शव के टुकड़े कर तीन दिन तक फ्रिज में रखे। इसके बाद महिला, उसके प्रेमी और एक दोस्त ने मिलकर उन टुकड़ों को मेघालय ले जाकर चेरापूंजी की खाई में फेंक दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पिछले साल यानी अगस्त 2022 की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

हत्या के बाद लापता की शिकायत करने थाने पहुंची

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर दिगंता बाराह ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरेंद्र डे (आरोपी महिला का पति) और शंकरी डे (महिला की सास) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी महिला बंदना कलिता, उसका प्रेमी धनजीत डेका और दोस्त अरूप दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या 7 महीने पहले की गई थी। उस समय महिला ने पति और सास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी। उसके कुछ दिन बाद ही अमरेंद्र के चचेरे भाई ने भी उसी थाने में रिपोर्ट लिखवाई, जिससे पुलिस को पत्नी पर शक हुआ।

महिला की सास व पति 

पुलिस बोली-मेघालय में दो अलग खाई में फेंके थे शवों के टुकड़े

पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने मेघालय के चेरापूंजी में दो अलग-अलग खाई में टुकड़ों को फेंका था। सास के शव के कुछ टुकड़ों को मेघालय से बरामद किया गया है। बाकी सबूतों की भी जांच जारी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...