Skip to main content

फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे कहा तांत्रिक ने इसलिए दोस्त को फांसी पर लटका दिया

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फांसी की रस्सी के लिए युवक की गला घोंटकर हत्या की गई। फिर फंदे से लटकाया। इसके बाद लाश को खेत में गाड़ दिया गया। तांत्रिक ने कहा था कि फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे। इसलिए नाबालिग दोस्तों ने हत्या को अंजाम दिया। 3 साल से लापता विकास का कंकाल मिलने के बाद ये खुलासा हुआ। वहीं पैसे के लेनदेन में दूसरे दोस्त की हत्या की गई थी।

विकास की हत्या के बाद जब आरोपी पकड़े नहीं गए तो उनका हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने रुपयों की लालच में फिर एक दोस्त की हत्या कर दी। इस केस में आरोपियों को 2 साल पहले पकड़ा गया था। मस्तूरी पुलिस ने दो दिन पहले ही लापता युवक का कंकाल बरामद किया था।

मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) साल 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की थी।


दूसरे दोस्त को भी मारकर दफनाया था

विकास के लापता होने के करीब साल भर बाद मल्हार के पुरातत्व स्थल पर मिट्‌टी में दबा एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने थानों में गुमशुदगी को लेकर जानकारी जुटाई। इस बीच युवक की पहचान मल्हार निवासी दीपक लोहार ( 35 ) के रूप में हुई।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि दीपक 6 दिन से लापता था। पुलिस जांच में पता चला था कि आखिरी बार उसे अजय और मणिशंकर के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर से दीपक के खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की थी।

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों सहित 4 नाबालिगों को भी पकड़ा था। अजय भैना अभी सेंट्रल जेल में बंद है, जिससे पुलिस पूछताछ करेगी। वह भी विकास की हत्या में शामिल रहने का आरोपी बताया जा रहा है।

पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद 

डीएसपी उड्‌डयन बेहार ने बताया कि विकास की हत्या के करीब साल भर बाद अजय और मणिशंकर सहित उसके 4 नाबालिग दोस्तों ने मिलकर एक बाइक चोरी की थी। उसे दीपक ने गिरवी रखकर पैसे ले लिए थे। उसके साथियों ने जब पैसों के बंटवारे की बात की तो वह मुकर गया।

इस बात पर अजय और मणिशंकर ने अपने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी मारकर दीपक की भी हत्या कर दी और शव को जमीन में गाड़ दिया था।


Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...