Skip to main content

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले तीन लूटपाट करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे।

चंम्पानगर/पूर्णिया/थाना क्षेत्र में राहजनी एवं लूटपाट करने वाले एवं सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले तीन अपराधी को चम्पानगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया गिरफ्तार तीनो युवक चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-11 के मस्जिद टोला चम्पानगर निवासी मो राजा का 20 वर्षीय पुत्र मो० दिलनवाज, वार्ड संख्या- 12 के चम्पानगर मिड्ल स्कूल टोला निवासी मुन्ना शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार तथा चम्पानगर थाना क्षेत्र के ही पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 6 के मोगलाहा गांव निवासी मो इब्राहिम का 21 वर्षीय पुत्र मो दिलशाद है। बताया कि बिते सोमवार को करीब 4 बजे संध्या तीनों युवक सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहरा रहा था। जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर चम्मानगर थाना क्षेत्र के हीं मोगलाहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि तीनों युवक से एक देशी कट्टा, तीन एन्ड्राॅयड मोबाइल तथा पीबी 32 डब्लू-3439 नम्बर की होंडा ड्रीम न्यू बाइक की बरामदगी हुई है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया तीनो युवक ने अपने स्वीकार्योक्ति ब्यान में बताया कि साजिश रचकर राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करता था। थाना पुलिस ने आरोपित तीनो युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णियां भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...