Skip to main content

पिता ने बहू का पक्ष लिया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला पिता को

कोंडागांव/ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पति-पत्नी की झगड़े के बीच पिता अपनी बहू का पक्ष ले रहा था। इससे गुस्साए बेटे ने अपने पिता की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रावबेड़ा निवासी बज्जू परचाती के बेटे मानकू ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इसके बाद भाग निकला। परिजनों ने गंभीर हालत में बज्जू को कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मानकू इकलौता बेटा है।

बज्जू परचाती की मौत होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी भाग चुका था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पिता ने की बहू की तरफदारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी मानकू ने बताया कि 16 फरवरी की रात उसका पत्नी असमोतीन बाई के साथ झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान उसके पिता बज्जू भी पहुंच गए। वह बहू की तरफदारी करते हुए उसे ही समझाने लगे। उसे यह बात बुरी लगी और गुस्से में कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया।

आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक शोभित राम साहू, सउनि कवल शोरी, सउनि हेमन्त देवांगन और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...