Skip to main content

पति ने पत्नी से कहा - तूने इतनी शराब क्यों पी ली है, पति-पत्नी में हुआ झगड़ा फिर पति ने कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसकी पत्नी शराब पीकर सो रही थी। इसी दौरान शख्स ने पहले झगड़ा किया। कहा-तूने इतनी शराब क्यों पी ली है। फिर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है।

बाकारूमा गांव में सियाराम सारथी (46) अपनी पत्नी नेहा सारथी(35) के साथ रहता था। सियाराम घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। नेहा उसकी तीसरी पत्नी थी। पहले 2 पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सियाराम नेहा को अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था।

चावल लेने सोसाइटी गया था

बताया गया कि सोमवार को सियाराम चावल लेने सोसाइटी गया था। उसी दौरान दोपहर को नेहा कहीं से शराब पीकर आई थी। शराब पीकर आने के बाद वह घर के कमरे में सो रही थी। तभी सियाराम मौके पर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद उसने नेहा को उठाया। मगर वह उठ नहीं रही थी। तब सियाराम ने कहा कि इतनी क्यों पी ली है। इसके बाद उससे झगड़ा करने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सियाराम ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

हमला कर बाहर चला गया पति

घटना के दौरान महिला की भतीजी घर पर थी। महिला की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। घटना के बाद सियाराम घर से बाहर चला गया था। कुछ देर बाद जब वह घर लौटा, तब महिला को काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में सियाराम ही लेकर गया था। वहां से महिला को रायगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

रायगढ़ में महिला का उपचार चल रहा था। मगर गुरुवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी भतीजी ने ही पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...