गरियाबंद । पति पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाया करते हैं। लेकिन इसका अर्थ ये तो नहीं कि झगड़े की वजह से किसी की जान ही ले ली जाए। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
जिले में लड़ाई झगड़े के चलते एक शराबी शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बात केवल इतनी ही थी कि शराबी शिक्षक की पत्नी ने शिक्षक पति को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर गुस्साए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
स्टील के रॉड से किया हमला
जानकारी के अनुसार, शराबी शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने से मना करने पर शराबी शिक्षक ने स्टील के रॉड से शिक्षक पत्नी के सिर पर हमला किया। घटना मजरकट्टा की है। आरोपी इंदागाव में तो मृतका गंजई पुरी में शिक्षक थे। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
घटना को अंजाम देने के बाद बिगड़ी तबीयत
इस वारदात के बाद आरोपी शिक्षक की भी तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में केस दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक के परिजनों पुलिस पूछताछ कर रही है।

Comments