Skip to main content

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी की गला काटा, सिर लेकर पहुंचा थाने

भुवनेश्वर/ ओडिशा में एक व्यक्ति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मामला भुवनेश्वर के नयागढ़ जिले का है। बनिगोछा पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिरासत में है। पुलिस ने बिना सिर का धड़ भी बरामद कर लिया है।

  • एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर लड़ाई

आरोपी पति की पहचान बिदापाजू गांव में रहने वाले अर्जुन बाघा के रूप में हुई। वह गांव में पत्नी धारित्रि और दो बच्चों समेत अपने परिवार के साथ रहता है।

पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई थी क्योंकि अर्जुन ने धारित्रि पर किसी दूसरे आदमी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर उनके बीच अक्सर बहस होती थी।

  • घर में नहीं मिली पत्नी, तो कर दी हत्या 

शनिवार को अर्जुन सुबह काम पर निकला। दोपहर को लौटा तो पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। वह पत्नी को ढूंढने के लिए बाहर भी गया। जब वापस लौटा, तब तक पत्नी आ चुकी थी।

अर्जुन ने धारित्रि से पूछा कि वह कहां गई थी तो उसने बताने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। बहस बढ़ने पर अर्जुन ने धारित्रि को पहले पीटा फिर गुस्से में आकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

खून से लथपथ धारित्रि की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में, अर्जुन ने उसका गला काटा और सिर लेकर बनिगोछा पुलिस स्टेशन गया जहां उसने सरेंडर कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...