ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के अररिया प्रखंड के महथावा बाजार में बेलन्योति के अवसर पर विभिन्न सार्वजनिक पूजा समितियों की ओर से पारंपरिक गाजे बाजे साथ यात्रा प्रारंभ किया। दर्जनों ग्रामीण श्रद्धालुओ सहित मंदिर के मुख्य पुजारी
के नेतृत्व में यजमान माता के पुजा के थाल लेकर निर्धारित बेल के वृक्ष के नीचे पहुंचें। वहां विधिवत पूजन किया गया। चिन्हित कर बेल को निमंत्रण दिया गया। आज निर्धारित मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ उस चिह्नित बेल को तोड़ा जायेगा। भगवती की प्रतिमा के चक्षुदान संग मातारानी का पट खोल दिया जायेगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। प्रखंड क्षेत्र के महथावा,कदमाहा , जयनगर , सिमरबनी , भरगामा , खुटहा बैद्यनाथपुर , गम्हरिया , भरगामा बाजार, सोनापुर,रघुनाथपुर, शेखपुरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में बेल आमंत्रण के साथ बेल तोड़ की प्रकिया निभाई गई। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर महथावा के मुख्य पुजारी ओवेंदु झा उर्फ हरेराम झा ने बताया पूरे विधि विधान के साथ बुधवार को बेल आमंत्रण दिया गया। जिसे आज तोड़ा जाएगा। जबकि आज माता दुर्गा को आज नैन पड़ेगा जिसके बाद समस्त श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट को खोल दिया जाएगा। जिसको लेकर पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि गुरुवार की रात्रि महाअष्टमी की निशा पूजा की जायेगी, जबकि महाअष्टमी के साथ महानवमी का व्रत शुक्रवार को श्रद्धालु रखेंगे। शनिवार को जयंती धारण के साथ शक्ति उपासना का यह महाअनुष्ठान संपन्न होगा।

Comments