Skip to main content

पैक्स चुनाव में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को होगा।

ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के सं०स०केनगर(पूर्णियां)

पैक्स चुनाव की घोषणा होते हीं केनगर प्रखंड क्षेत्र के पैक्सों में चुनावी हलचल शुरू हो गया है। खासकर पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जूट गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ हीं प्रत्याशी अभी से हीं मतदाताओं को रिझाने में लग गया है। प्रत्याशी मतदाताओं के घर घर जाकर उसे अपने पक्ष में मतदान करने का प्रयास कर रहे हैं। मतदाता भी इतने चतुर हैं कि जो भी प्रत्याशी आता है उसके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के विरुद्ध दो- चार बातें बोलकर उसे पूर्ण विश्वास दिला देता है कि हम उसी के पक्ष में मतदान करेंगे। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आशिष कुमार ने बताया चुनाव को लेकर पैक्सों द्वारा प्रपत्र एम 1 में प्रारूप मतदाता सूची जिला सहकारिता को उपलब्ध करा दिया गया है। 8 अक्टूबर को जिला सहकारिता द्वारा उक्त सूची का सत्यापन कर अथवा उक्त सूची स्वयं तैयार कर उसे निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। 9 अक्टूबर को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानो पर प्रकाशण कराएंगे। आम नोटिस का प्रकाशन, जिसमें मतदाता सूची के संबंध में दावे/ आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि और प्राप्त दावे/ आपत्तियों के निष्पादन की तिथि अंकित होगा। उसी दिन दावे/आपत्तियां की अवधि भी प्रकाशित की जाएगी। दावे/आपत्तियों के निष्पादन के बाद 25 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। ज्ञात हो कि केनगर प्रखंड क्षेत्र में एक नगर पैक्स चम्पानगर सहित 18 पैक्स हैं। इन पैक्सों में एक- एक अध्यक्ष एवं सभी पैक्सों में 11-11 कार्यकारिणी के सदस्य चूने जाने हैं। पैक्सों के चुनाव को लेकर अधिसूचना की संभावित तिथि 15 नवम्बर तथा मतदान 25 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक कराए जाएंगे। मतों की गिनती मतदान के दिन ही या उसके दुसरे दिन कराए जा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...