Skip to main content

नगर पंचायत चंपानगर में दशहरा पूजा में कड़ी नजर रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

ब्यूरो/पूर्णिया /जिले के प्रखंड क्षेत्र में 10 जगह एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में 2 जगह दूर्गा पूजा के अवसर पर नवरात्र को लेकर सोमवार को केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बीडीओ आशीष कुमार  ने अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश भी दिए।बीडीओ ने कहा कि नवरात्र का पर्व शांति और सदभाव के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे।उन्होंने कहा की केनगर प्रखंड क्षेत्र में तीन अतिसंवेदनशील और सात संवेदनशील समेत कुल 10 अलग अलग स्थानो पर तथा नगर पंचायत चम्पानगर के देवी घडा दूर्गा मंदिर एवं रामनगर देवी घडा दूर्गा मंदिर में राजकीय सम्मान के साथ आयोजित होने वाले दूर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा हेतु प्रशाशनिक व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए ।कहा हर हाल में 12 अक्टूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन करवाना सुनिश्चित किया गया है।बीडीओ ने कहा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी परिस्थिति में विवादित तालाब में प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा। विसर्जन के लिए जुलूस भी विवादित रूट से नहीं जाने दिया जाएगा।बीडीओ ने थानाध्यक्षों को प्रतिनियुक्त दंडाधिकरियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था संधारण का निर्देश दिया। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति वाले इलाके की पूजा समितियों या आयोजन समितियों से संपर्क कर स्थिति से अवगत होने का निर्देश दिया ।उन्होंने उपस्थित केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार एवं मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सौरव कुमार सिंह तथा केनगर थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता और चम्पानगर थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी को आयोजन समिति के स्वयंसेवकों को पहचान पत्र निर्गत करने का आदेश का आदेश दिया। बताया गया कि, पूजा पंडाल में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग दीर्घा पूजा समिति द्बारा बनवाने की बात कही गई। 

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...