Skip to main content

भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गुप्त सूचना के आधार पर धर-दबोचा।

ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 3 बजे गुप्त सूचना  के आधार पर चम्पानगर थाना पुलिस ने सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के ही चनका पंचायत के संतनगर चनका नहर पर से 42 लीटर  विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही पुलिस ने शराब कारोबारी से एक हौंडा बाइक बीआर 11 एसी-9674 एवं एक हीरो ग्लेमर बाइक बीआर 11 ए वाई-5181 रजिस्ट्रेशन न0 की दो बाइक तथा एक ओपो स्क्रीन टच मोबाइल शराब कारोबारी से बरामद कर जप्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की गिरफ्तार एक शराब कारोबारी नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या- 8 स्थित नर्सरी टोला चम्पानगर गाँव निवासी रीतयानंद शर्मा का 27 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार है जो वर्तमान में अररिया जिले के बौंसी बसेटी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या- 12 स्थित फरकिया गाँव में रहता है। बताया की शराब कारोबारी से 750 एम एल के 18 पीस ब्लाण्डर प्राइज ब्रांड का एवं 750 एम एल के 38 पीस इम्पीरियल ब्लू सहित ब्रांड के 42 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने ने बताया की इस काले कारोबार में जर्नादन शर्मा का पुत्र कुंदन शर्मा एवं सनोज पासवान का पुत्र बुद्धन पासवान भी शामिल है। पुलिस की उक्त कार्रवाई से थाना क्षेत्र के विभिन्न शराब कारोबारियों बीच हडकंप मचा हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...