Skip to main content

आज 60.30 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग के नगर प्रखंड क्षेत्र जनता ने किया।

ब्यूरो/केनगर/पूर्णिया /जिले के प्रखंड क्षेत्र के नगर के 14 एवं नगर पंचायत चम्पानगर के कोहवारा समेत 15 पैक्सों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 36 हजार 6 सौ 94 मतदाताओं के लिए प्रखंड में कुल 60 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन सभी मतदान केंद्रों पर  सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। सभी मतदान केंद्र पर महिला एवं पुरुष बल की तैनाती की गई थी। साथ ही प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशिष कुमार, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार, केनगर थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता, चम्पानगर थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी सहित पुलिस बल सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। मतदान की समाप्ति तक 60  प्रतिशत मतदान हुआ।15 सीट पर पैक्स अध्यक्ष के 48 प्रत्याशी का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशिष कुमार ने बताया कि केनगर प्रखंड के नगर पंचायत चम्पानगर, पोठिया रामपुर, बिठनौली पूरब, परोरा, बनभाग चूनापुर, झुन्नी इस्तम्बरार, गणेशपुर, गोकुलपुर आदि पैक्स में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर कुल 60 मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कुल 22 हजार 1 सौ 28 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 60.30  प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किए। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रखंड काॅलनी में बनाए गए बज्रगृह में रखा गया। जहां गुरुवार की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...