Skip to main content

केनगर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण रुप में पूर्ण हुई।

ब्यूरो/पूर्णिया /जिले के केनगर प्रखंड मुख्यालय के 14 और नगर पंचायत चम्पानगर के कोहवारा समेत 15 पैक्सों के 60 बूथों पर

 मतदान समाप्ति के उपरांत सभी सेक्टर एवं अन्य पदाधिकारी संग्रहण दल द्वारा संग्रहित मतपेटियों के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित वज्र गृह के लिए रवाना हो गये। 

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 28 नवंबर गुरूवार को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चक्रवार मतगणना कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती के आरंभ से लेकर समाप्ति तक की अवधि में प्रखंड मुख्यालय के सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र में सामान्य जनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना अभिकर्ता प्रत्याशी को अपने साथ केवल एक गणक अभिकर्ता के साथ प्रवेश मिलेगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चक्र  में कोहवारा एवं गणेशपुर,

द्वितीय चक्र में गणेशपुर एवं गोकुलपुर तथा गोआसी,

तीसरे चक्र में  गोआसी एवं गंगेली, चौथे चक्र में परोरा एवं झुन्नी इस्तंबरार, पांचवें चक्र में पोठिया रामपुर एवं बनभाग चूनापुर, छठे चक्र में बिठनौली पूरब एवं बेला- रिकाबगंज, सातवें चक्र में मजरा एवं रहुआ तथा आठवीं चक्र में सहरा एवं सतकोदरिया पैक्स के मतों की गिनती की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है।भीड़ नियंत्रण के लिए  प्रवेश से निकासी तक के लिए क ई बेरिकेटिंग द्बार भी लगाया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...