Skip to main content

केमिकल वाले आम की पहचान का उपाय

केमिकल और पेस्टिसाइड हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे में केमिकल से पके आम भी अपने साथ कई हेल्थ इश्यूज लाते हैं।


ऐसे करें केमिकल से पके आम की पहचान

भारत में ऐसे कई लोग हैं जो गर्मियों का इंतजार आम खाने के लिए भी करते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मीठे, रसीले आम पसंद न हो। लेकिन फलों का राजा आम को केमिकल की नजर लग चुकी है। आम को जल्दी पकाने से लेकर उसे रसीला दिखाते तक के लिए कई केमिकल्स का यूज किया जाता है। ये केमिकल आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में आम खरीदते समय आपको केमिकल फ्री आमों की पहचान होना जरूरी है। क्योंकि केमिकल से पके आमों में अक्सर कैल्शियम कार्बाइड नामक केमिकल होता है। यह पेट में गैस, सूजन और दस्त का कारण बन सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार केमिकल से पके आमों का ज्यादा सेवन करने से कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। इन आमों में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा कम हो सकती है और हानिकारक टॉक्सिन ज्यादा होते हैं, जो हार्ट डिजीज, डायबिटीज और किडनी डिजीज का कारण बन सकते हैं। कई बार पेस्टिसाइड के कारण स्किन एलर्जी होने का खतरा भी रहता है। केमिकल से पके आमों में विटामिन ए, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा नेचुरल तरीके से पके आमों की तुलना में कम होती है। आप केमिकल से पके आमों की पहचान इन्हें खरीदते समय ही कर सकते हैं। या फिर घर लाकर भी कुछ आसान टेस्ट किए जा सकते हैं।

1. रंग से पहचानें

आमतौर पर सभी आमों को रंग देखकर खरीदते हैं। आप इस रंग से ही केमिकल का पता लगा सकते हैं। आम अगर नेचुरल तरीके से पका है तो उसका रंग हल्का पीला और हरा होगा। केमिकल से पकाए आम पीले होते हैं और उनपर हरे पैच नजर आते हैं।

2. निशान देखें

आमों के निशान भी इसके केमिकल की मिलावट की कहानी बताते हैं। कुछ आमों पर स्किन पोर्स की तरह बहुत सारे नीले, काले या सफेद निशान होते हैं। ऐसे आमों को न खरीदें। ऐसा केमिकल के कारण होता है।

3. करें बकेट टेस्ट

आम खरीदने के बाद भी आप कई आसान टेस्ट करके केमिकल का पता लगा सकते हैं। घर लाए सभी आमों को आप पानी से भरी एक बकेट में डालें। जो आम पानी में नीचे बैठ गए, जो नेचुरली पके हैं। जो ऊपर तैर रहे होंगे, वे केमिकल से पकाए गए होंगे।

4. कट टेस्ट करें

आम को काटने के बाद अगर गूदे का रंग एक जैसा पीला है तो ये नेचुरली पका है। अगर आम के किनारे डार्क और बीच का गूदा लाइट है तो ये केमिकल की निशानी है।

5. खुशबू है महत्वपूर्ण

आम की खुशबू बहुत महत्वपूर्ण होती है। केमिकल से पके आमों में बहुत कम खुशबू होती है। कई बार खुशबू ही नहीं होती। लेकिन नेचुरल तरीके से पके आमों से मीठी खुशबू आती है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...