Skip to main content

टैटू बनवाने वालों को एड्स बीमारी हो गया

टैटू बनवाने से 40 लोग HIV पॉजिटिवः स्टाइलिश और कूल दिखना पड़ सकता है भारी, टैटू बनवाते हुए रहें सावधान

आज के मॉर्डन दौर में टैटू का क्रेज अपने चरम पर है। स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाना युवा पीढ़ी के लिए फैशन बन गया है।

कोई किसी चाहने वाले का नाम लिखवा रहा है तो कोई कुछ और। भारत में टैटू की दीवानगी नई नहीं है। इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। पहले इसे गुदना या गोदना कहा जाता था। प्राचीन भारतीय परंपरा में टैटू अलग-अलग जनजातियों की निशानी हुआ करती थी।

वैसे तो आप अपनी इच्छा और बजट के मुताबिक कोई भी टैटू बनवा सकते हैं। लेकिन अगर आप सस्ते के चक्कर में किसी चौक-चौराहे या मेले में टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसे टैटू बनवाना खतरनाक भी हो सकता है।

हाल ही में उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल के 10 जिलों में 40 लोग ऐसे मिले हैं, जो टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमित हो गए। इसमें 26 ऐसे लोग थे, जिन्होंने सड़क किनारे टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट से टैटू बनवाया था।

इसलिए आज बात टैटू की। साथ ही जानेंगे कि-

• टैटू बनाने से किस तरह की बीमारियां हो सकती हैं?

• टैटू बनवाते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

• किन लोगों को टैटू नहीं बनवाना चाहिए?

एक्सपर्टः

डॉ. शीना कपूर- डर्मेटोलॉजिस्ट, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, इंदौर

हैरी वथानी, टैटू आर्टिस्ट (भोपाल)

सवाल- टैटू कैसे बनाये जाते हैं?

जवाब - आमतौर पर टैटू कलाकार एक हैंडहेल्ड मशीन का इस्तेमाल करते हैं, जो सिलाई मशीन की तरह काम करती है। मशीन में सुइयां होती हैं, जो स्किन को कई बार छेदती हैं। हर एक स्ट्रोक के साथ सुइयां स्किन की ऊपरी परत में इंक (स्याही) की छोटी बूंदें डालती हैं।

टैटू बनवाते समय दर्द और थोड़ी ब्लीडिंग भी हो सकती है।

सवाल- टैटू की इंक से क्या खतरा हो सकता है?

जवाब - टैटू की इंक में कई ऐसे खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जो इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं। ज्यादातर टैटू में क्रोनियम, मैंगनीज, कार्सिनोजेनिक केमिकल पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एल्यूमिनियम और कोबाल्ट जैसे केमिकल स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कई बार टैटू बना रहे लोग पुरानी इंक का इस्तेमाल करते हैं। पुरानी रखी हुई इंक में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इससे इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है।

जब आप अनप्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट से टैटू बनवाते हैं तो इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि वे ज्यादातर पुरानी और पहले इस्तेमाल की जा चुकी नीडल का प्रयोग कर सकते हैं।

नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि टैटू से किस तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

सवाल- टैटू बनवाने से लोग HIV पॉजिटिव कैसे हो सकते हैं?

जवाब- डॉ. शीना कपूर बताती हैं कि जब लोग किसी

सड़क छाप आर्टिस्ट से टैटू बनवाते हैं तो वह आमतौर पर एक ही सुई से कई लोगों के शरीर पर टैटू बनाते हैं। जब यह सुई अलग-अलग लोगों के शरीर में जाती है तो HIV से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है। सिर्फ HIV ही नहीं ऐसा कोई भी संक्रमण हो सकता है, जो खून से फैलता है।

सवाल- किस तरह की इंक से कैंसर होने का खतरा है?

जवाब- हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ टैटू इंक में Azo नाम का केमिकल कंपाउंड इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल कार पेंट में भी होता है। लाल इंक को लेकर चूहों पर की गई एक स्टडी में पता चला कि इससे कैंसर का खतरा हो सकता है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कैंसर काउंसिल के मुताबिक कुछ टैटू इंक में कैंसर पैदा करने वाले कार्सिनोजेनिक केमिकल होते हैं।

सवाल- टैटू बनवाते समय किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।

जवाब - आजकल टैटू को लेकर लोगों में एक अलग ही

तरह की दीवानगी देखने को मिलती है। कुछ लोगों के लिए यह एक स्टेटस सिंबल है तो कुछ के लिए प्यार जताने का तरीका। लेकिन अगर टैटू बनवाते समय जरा भी लापरवाही बरती गई तो कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए अगर आप टैटू बनवाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

सवाल- किन लोगों को टैटू नहीं बनवाना चाहिए?

जवाब- नीचे दिए पॉइंट्स से समझिए कि किन लोगों को टैटू नहीं बनवाना चाहिए।

• अगर आप डायबिटीज या किसी तरह की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसमें हर रोज दवा खाते हैं तो आपको टैटू नहीं बनवाना चाहिए।

• 18 साल से कम उम्र होने पर या गर्भवती महिलाओं को टैटू नहीं बनवाना चाहिए।

• जिन लोगों की बॉडी एलर्जिक है, उन्हें टैटू बनवाने से बचना चाहिए।

• जिन लोगों को डर्मेटाइटिस, एक्जिमा, सोरायसिस जैसी स्किन से जुड़ी बीमारी है, उन्हें भी टैटू नहीं बनवाना चाहिए।

• अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो टैटू नहीं बनवाना चाहिए।

• जो लोग दिन भर धूप या किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं, उन्हें टैटू नहीं बनवाना चाहिए।

सवाल- टैटू बनवाने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब - टैटू को नॉर्मल होने में करीब 1 सप्ताह का समय लगता है। ऐसे में इन्फेक्शन को रोकने के लिए इन बातों का ध्यान रखें। जैसेकि-

• जहां टैटू बनवाया है, उस स्किन को साफ रखें।

• नहाते समय टैटू वाली स्किन को पानी से बचाएं।

• टैटू वाली जगह को रगड़ें नहीं।

• टैटू वाली जगह पर धूल-मिट्टी न जाए, इसका खास ध्यान रखें।

• टैटू वाली जगह पर दिन में कई बार हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।

• टैटू वाले हिस्से को नॉर्मल होने तक धूप से बचाकर रखें।

• टैटू वाली जगह को कुछ दिन पूल, हॉट टब, नदी या झील के पानी से दूर रखें।

• कुछ दिन बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें।

• टैटू की वजह से किसी तरह का रिएक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...