Skip to main content

लिफ्ट में फसने पर क्या करना चाहिए

जानकारी ही बचाव है, सीखें और बच्चों को सिखाएं लिफ्ट का सुरक्षित इस्तेमाल

किसी भी बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है। आजकल हाउसिंग सोसाइटीज से लेकर मॉल्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक, हर जगह आपको लिफ्ट मिल जाएगी। लिफ्ट का इस्तेमाल न सिर्फ आरामदायक है, बल्कि इससे समय की भी बचत होती है। आज बड़े शहरों में हजारों लोग हर रोज इन लिफ्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने या लिफ्ट में हुए हादसे की भी खबरें लगातार सामने आती रहती हैं।

हाल ही में ग्रेटर नोएडा की रक्षा अडेला सोसाइटी में लिफ्ट बंद होने से एक बुजुर्ग महिला और बच्ची उसमें करीब 20 मिनट तक फंसे रहे।

दूसरी घटना गुरुग्राम के मैप्सको कासाबेला सोसाइटी से सामने आई, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची सहित दो लोग लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे। इस तरह न जाने कितनी ही घटनाएं हर साल सुनने में आती हैं।

लिफ्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है, लेकिन यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। कई बार लिफ्ट में फंसने से लोगों की जान पर भी बन आती है।

ऐसे में कुछ बातों को जानना जरूरी है, जिससे आप या आपके परिवार का कोई सदस्य लिफ्ट में फंस जाए तो सुरक्षित बाहर निकल सके।

इसलिए आज बात करेंगे कि अगर लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करें?

साथ ही जानेंगे कि-

• इस तरह की घटनाओं के पीछे कारण क्या है?

• कब लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए?

सवाल- लिफ्ट के अचानक चलते-चलते रुकने के पीछे का कारण क्या है?

जवाब- लिफ्ट एक मशीन है। कोई भी लिफ्ट बिना किसी कारण के नहीं रुकती है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। ज्यादातर मामलों में टेक्नीकल प्रॉब्लम या मरम्मत की कमी की वजह से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। कई बार चलती लिफ्ट में लाइट चली जाए और बैकअप की व्यवस्था न हो तो भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

सवाल- लिफ्ट में फंस जाए तो क्या करें?

जवाब- लिफ्ट मॉर्डन सोसाइटी का एक जरूरी हिस्सा है। लेकिन अगर चलती लिफ्ट बीच में रूक गई है तो सबसे पहले यह समझना चाहिए कि इसकी वजह क्या है।

जैसे अगर बिजली जाने की वजह से लिफ्ट बंद हुई है तो परेशान न हों। कई बार कुछ मिनट के लिए ऐसा हो जाता है। ऐसे में धैर्य बनाएं रखें। अगर ज्यादा देर के लिए लिफ्ट बंद है तो ग्राफिक में दिए तरीकों को अपना सकते हैं।

सवाल- लिफ्ट में किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- लिफ्ट में चढ़ने से पहले यह जरूर देखें कि आपको किस मंजिल पर जाना है। अगर आपसे गलत फ्लोर का बटन दब गया है तो शांति बनाएं रखें। निकलने के लिए जिस फ्लोर पर जाना है, उसका बटन दबाएं। या फिर जब तक लिफ्ट अपने गंतव्य तक न पहुंच जाए, तब तक इंतजार करें।

इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखें। जैसेकि-

• चढ़ते या बाहर निकलते समय खास ध्यान रखें क्योंकि लिफ्ट फर्श के लेबल से थोड़ी ऊपर या नीचे हो सकती है।

• लिफ्ट में दीवारों के पास खड़े हों। साथ ही दरवाजों से दूरी बनाकर रखें। इससे दूसरों को चढ़ने-उतरने में आसानी रहेगी।

• अकसर लिफ्ट के पिछले हिस्से में एक रॉड या हैंडल लगा रहता है। कोशिश करें कि जब लिफ्ट में हों तो उस रॉड को पकड़कर रखें। बॉडी पॉश्चर सीधा और आपके कंट्रोल में होना चाहिए।

• लिफ्ट के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, मैसेज भेजने, कॉल करने या लोगों से बातचीत में गुम होने से बचें। जितनी देर लिफ्ट में हैं, पूरी तरह सचेत रहें।

• ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि अगर तकनीकी खामी के कारण लिफ्ट अचानक रुकती है या तेजी से नीचे आती है तो आपकी बॉडी आपके कंट्रोल में रहेगी। आप अचानक तेजी से गिरेंगे नहीं।

• छोटे बच्चों और पालतू जानवरों को चढ़ाते या उतारते समय विशेष सावधानी बरतें ताकि ठोकर लगने से उन्हें गिरकर चोट न लगे।

• बाहर निकलते समय बच्चों को हाथ पकड़कर पहले बाहर निकालें।उसके बाद खुद निकलें।

सवाल- लिफ्ट का इस्तेमाल कब करने से बचना चाहिए?

जवाब- कई बार ऐसी स्थिति भी होती है, जब लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

नीचे दिए ग्राफिक से समझिए । 

आइए, ग्राफिक में दिए कुछ पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं।

आग लगने के दौरान

अगर आपकी बिल्डिंग में आग लगी है तो आपको लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि आग से लिफ्ट की विद्युत आपूर्ति

प्रभावित हो सकती है। लिफ्ट बंद हो सकती है और आप अंदर फंस सकते हैं।

जब लिफ्ट में भीड़ हो

लिफ्ट में चढ़ने से पहले उसकी क्षमता के बारे में पता होना जरूरी है। अगर लिफ्ट में पहले से काफी लोग मौजूद हैं तो कुछ देर इंतजार करना अच्छा विकल्प है। लिफ्ट पर बहुत अधिक वजन से भी लोड पड़ता है। इससे लिफ्ट की केबल टूट सकती हैं और लिफ्ट बीच में रूक सकती है।

जब बिजली गुल हो

बिजली आपूर्ति की कमी की वजह से अधिकांश मामलों में लिफ्ट के चलते-चलते बंद होने की घटनाएं सामने आती हैं। इसलिए बिजली खराब होने या बैकअप पावर (जनरेटर) न होने पर लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

भूकंप आने पर

भूकंप आने पर कभी भी लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि लिफ्ट के दरवाजे का एलाइमेन्ट अगर बिगड़ गया तो दरवाजे नहीं खुलेंगे। साथ ही भूकंप की तीव्रता की वजह से लिफ्ट की मशीनरी को नुकसान पहुंच सकता है।

सवाल- लिफ्ट में छोटे बच्चों को लेकर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- अगर आपकी बिल्डिंग में लिफ्ट है तो बच्चों को लेकर खास सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसेकि-

• छोटे बच्चों को कभी भी लिफ्ट में अकेले नहीं भेजें।

• बच्चों को लिफ्ट का सही और सुरक्षित इस्तेमाल करने की जानकारी दें। बच्चे को बताएं कि कभी लिफ्ट में अकेले होने पर किन नियमों का पालन करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। (ऊपर का ग्राफिक देखें।)

• खुद जब भी बच्चे के साथ लिफ्ट में हों तो उन नियमों का पालन करें। बच्चे सिखाने से ज्यादा अपने बड़ों को करते हुए देखकर सीखते हैं।

• बच्चे को इमरजेंसी अलार्म बटन के बारे में बताएं, जिससे बच्चा कभी अकेला लिफ्ट में फंस जाए तो उसका इस्तेमाल कर सके।

• बहुत ऊंचाई न होने पर बच्चों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की सलाह दें।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...