Skip to main content

बिना रासायनिक खाद के प्रति एकड़ 56 कुंटल धान का उत्पादन

 


ज्यादा उत्पादन चाहिए तो बीज को बैक्टीरिया मुक्त करें

आईआईटी भिलाई में किसानों के लिए रसायन और जहर मुक्त टिकाऊ खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसानों को रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल किए बिना प्राकृतिक संसाधनों से ही धान सहित अन्य फसलों की वैदिक खेती करने के तरीके बताए गए। ताराचंद बेलजी तकनीक (टीसीबीटी) और पंच महाभूत (भूमि, गगन, वायु, अग्नि और नीर) के ऊर्जा विज्ञान और प्रकृति के जीवन विज्ञान प्रतिक्रिया से कृषि करना सिखाया गया।

विशेषज्ञों ने दावा किया कि इस तकनीक से किसान मोटा धान 56 क्विंटल और पतला धान 33 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन कर सकते हैं। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब और गोवा के किसान भी शामिल हुए। इस कार्यशाला का आयोजन आईआईटी भिलाई की इनोवेशन एंड टेक्नालॉजी फाउंडेशन ने किया था। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए टीसीबीटी के प्रणेता ताराचंद बेलजी गुरुजी स्वयं आए थे।

बेलजी ने बताया कि इस तकनीक से धान-सब्जी सहित 38 प्रकार की फसलों की खेती में सफलता मिली है। रासायनिक खाद का उपयोग किए बिना किसान उन्नत खेती कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा उत्पादन ले सकते हैं। 550 एकड़ लीज की जमीन पर इस तकनीक से खेती करने वाले राजस्थान से आए लेखराम यादव ने अपने अनुभव शेयर करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का आग्रह किया। पंजाब से आए विशेषज्ञ पंकज मुंडा ने जमीन की उर्वरा शक्ति कैसे बढ़ाएं, इसको लेकर किसानों का मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश, रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के डीन प्रोफेसर संतोष बिस्वाल शामिल रहे। 3. धान में तना छेदक, ब्लास्ट आदि रोग होता है। इस बीमारी से धान को बचाने के लिए 2 किलो चावल भिगोकर उसमें नैनो पार्टिकल आयरन, जिंक, कॉपर, सल्फर जल मिलाकर तीन बार छिड़काव करें। वेबसाइट से मात्र 50 रुपए में खरीद सकते है।

1. विशेषज्ञ बेलजी ने बताया कि धान बोने से पहले बीज को बैक्टीरिया मुक्त करें। इसके लिए 10 लीटर पानी लें। उसमें डेढ़ से पौने दो किलो नमक डालें। दो बूंद नैनो पार्टिकल गोल्ड से बने श्रवण जल डाले। इसमें बीज को डूबाएं। इससे बीज ज्यादा शक्तिशाली होगा।

2. फसल बोने से पहले नर्सरी व खेत को फंगस और बैक्टीरिया मुक्त करना होगा। इसके लिए यूरिया, डीएपी व अन्य रासायनिक खाद डालने के बजाए नैनो सिल्वर एजी प्लस तकनीक से तैयार चांदी के पानी का छिड़काव करें।

किसानों को वृक्षायुर्वेद विज्ञान से जैव रसायन, भस्म रसायन, फसल घुट्टी, ऊर्जा जल, अणु जल, जीवाणु जल, भूमि जल, मीठा जल आदि बनाना सिखाया। अग्निहोत्र के व्यापक प्रयोग के बारे में बताया गया। अणुओं और जीवाणुओं की दुनिया खेती के लिए कैसे उपयोगी है, इसकी जानकारी दी। पंच महा भूतों को शुद्ध, सजीव और संस्कारित करके प्रकृति को बिना बाधा पहुंचाए खेती करने की कला सिखाई गई।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...