Skip to main content

केले के समोसे के लिए इतनी भीड़ रहती है कि 6दिन इंतजार के बाद खाने मिलता है

 3 घंटे में बिक जाते हैं 2500 पीस



क्या आप जानते हैं समोसा ईरान से आया था। फारसी में इसे 'संबुश्क' कहते थे, लेकिन भारत आते-आते इसे समोसा कहा जाने लगा। आकार भी बदलकर तिकोना हो गया और स्टफिंग में मेवे की जगह आलू भरा जाने लगा।

धीरे-धीरे समोसा लवर्स ने इतनी वैरायटी तैयार कर डाली कि आज पनीर समोसा, पिज्जा समोसा, चॉकलेट समोसा, मावा समोसा, चाऊमीन समोसा, तंदूरी समोसा... न जाने कितने तरह के समोसा बाजार में बिकने लगे हैं।

आज राजस्थानी जायका में हम आपको समोसे की ऐसी ही एक खास वैरायटी से रूबरू करवाते हैं, जिसमें आलू नहीं डलता। कच्चे केले से इसका मसाला तैयार होता है। खास बात यह है कि ये समोसा सप्ताह में केवल एक ही दिन बनता है। खाने वालों को 6 दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

ये हैं कच्चे केले से बने समोसे।

आप सोचेंगे भला समोसे में ऐसी क्या खास बात है? इसी की तलाश में हम जयपुर के टोंक रोड स्थित कीर्ति नगर पहुंचे। यहां की आनंदम कैटर्स शॉप पर ज्यादातर लोगों की भीड़ यही कहती नजर आई। भाई साहब - 5 पैक कर देना। अंकल 8 पैक कर दीजिए, विद चटनी। खुशकिस्मती से उस दिन संडे था। केवल इसी दिन यहां कच्चे केले के समोसे मिलते हैं।

कच्चे केले की स्टफिंग

आनंदम कैटर्स रेवड़ी वालों के ऑनर मनीष जैन बताते हैं- यूं तो हमारा पुश्तैनी काम नमकीन और मिठाइयां बनाने का रहा है। 18वीं शताब्दी से जयपुर वॉल सिटी (चारदीवारी) में दादा-परदादा लोगों को अपने हाथ का स्वाद चखाते आए हैं। सबसे पहले रेवड़ी बनाने का काम शुरू किया था। इसलिए आज भी उनकी पहचान जैन रेवड़ी वालों के नाम से है।


मैं सातवीं पीढ़ी से हूं, जो पुश्तैनी काम को संभाल रहा हूं। मैंने दादा और परदादा से ही नमकीन और मिठाइयां बनानी सीखी थी। पिता और दादा को हर नमकीन-मिठाई में एक्सपेरिमेंट करते देखा करता था।

कुछ नया जायका जयपुर को देने की तमन्ना थी

मनीष जैन कहते हैं- पिताजी कहा करते थे अपना धंधा चलाना है और कुछ हटकर करना है। इसलिए चोर नजर रखो। यानी जो चीज जहां से मिल जाए, उसे पूरी तरह से आंखों में उतार लो। यहीं से मन में ख्वाहिश थी कि कुछ नया जायका जयपुर को दें, जिससे मेरी खुद की पहचान बने।

आलू से कई लोग परहेज करते हैं

आज समोसा में लोग कई तरह की स्टफिंग करते हैं। मैंने सोचा क्यों न आलू की जगह हेल्दी कच्चे केले की स्टफिंग की जाए। क्योंकि आलू से मोटापे की वजह से कई लोग समोसा नहीं खाते। केला ऐसी चीज है, जिसके बने चिप्स लोग खाते ही हैं। तब कच्चे केले की स्टफिंग के साथ समोसा तैयार किया। परिवार और दोस्तों से रिव्यू लेकर मसाले में कई तरह के बदलाव किए। अलग से मीठी और हरी चटनी भी तैयार की।

शादी के लिए मिला बड़ा ऑर्डर

इसी बीच एक शादी में बड़ा ऑर्डर मिला। उनकी डिमांड आलू समोसे की थी। मैंने सैंपल के तौर पर लेडी संगीत में कच्चे केले के समोसे भेजे। उन्हें वो समोसे इतने पसंद आए कि वेडिंग डे के दिन स्पेशियली केले के समोसे बनाने के लिए ही कहा गया। तभी 2018 में मैंने जयपुर सिटी से कीर्ति नगर में शॉप शिफ्ट कर ली। तब से सिलसिला शुरू हुआ जो आज तक जारी है। कच्चे केले से बने समोसे ने हमें एक नई पहचान दी है। जयपुर के कोने-कोने से लोग हमारे पास कच्चे केले के समोसे को ढूंढते हुए आते हैं।

सिर्फ संडे को मिलते हैं केले से बने समोसे

जी हां, अगर आपको केले के समोसे खाने हों तो वीकेंड तक का इंतजार करना पड़ सकता है। ये समोसे सिर्फ संडे को ही तैयार होते हैं। ऑनर मनीष जैन बताते हैं- कच्चे केले का समोसा बनाने में मेहनत थोड़ी ज्यादा लगती है। इसलिए इसे संडे स्पेशल मेन्यू में रखा गया है। बाकी के दिन हम साधारण आलू के समोसे बनाते हैं।

हर संडे बिक जाते हैं 2500 समोसे

मनीष जैन कहते हैं- यूं तो हमारी दुकान में हर दिन अच्छी बिक्री होती है। संडे हमारे लिए खास दिन रहता है। इस दिन 2 हजार से लेकर 2500 के करीब कच्चे केले से बनने वाले समोसे बिक जाते हैं।

वैसे ये चटपटा समोसा 18 रुपए का एक पीस होता है। अगर कोई देसी घी में बना समोसा खाना चाहता है तो पर पीस 15 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने पड़ते हैं।

आलू के बिना समोसे की लोग कल्पना भी नहीं करते। इसलिए स्वाद बढ़ाने के लिए वे सीक्रेट मसालों का इस्तेमाल करते हैं। दो तरह के मसाले बनाते हैं। पहला सफेद मसाले, जिसमें अदरक और कुटी हुई हरी मिर्च इस्तेमाल होती है। दूसरा चटपटे मसाले- जिसमें साबुत धनिया और सौंफ के अलावा उनके सीक्रेट मसाले होते हैं।

मटर और कच्चे केले के कॉम्बिनेशन से स्टफिंग तैयार करते हैं। ताजे और हरे केले से ही स्टफिंग तैयार की जाती है। अगर केला हल्का सा भी पक जाए तो उसे इस्तेमाल में नहीं लिया जाता। तैयार होने के बाद समोसे को दो तरह की चटनी के साथ सर्व करते हैं। इसमें हरी चटनी धनिया-पुदीना से और मीठी चटनी सोंठ से से तैयार कराई जाती है।

मनीष कहते हैं कि आज हमारी शॉप पर दस साल के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर्ग भी कच्चे केले से बने समोसे का स्वाद लेने आते हैं। जिन्हें आलू पसंद नहीं या फिर जो लोग हेल्थ को देखते हुए आलू नहीं खाना चाहते उनके लिए यहां का समोसा एक बेहतरीन विकल्प है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...