Skip to main content

16.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे दुर्ग जिले का सगनी घाट पुल पहली बारिश में ही बह गया

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले धमधा ब्लॉक के अंतर्गत 16.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे ब्रिज के एक हिस्से का स्ट्रक्चर पहली बारिश में बह गया है। बुधवार सुबह जब लोग नदी का जल स्तर देखने गए थे तभी अचानक ब्रिज का स्ट्रक्चर नदी में समा गया। इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी मौके पर न तो पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी पहुंचा न ही ठेकेदार। शाम को पीडब्ल्यूडी सेतू निर्माण की ओर से जारी एक पत्र में मामले पर सफाई दी गई। कहा गया कि ब्रिज के 15 वें स्पॉन के स्टेजिंग और सेंट्रिंग का ढांचा बहा है। शेष ब्रिज को नुकसान नहीं पहुंचा है।

 लोग खतरे के बीच ब्रिज में चढ़कर नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देख रहे थे। वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। जिस पार्ट का एप्रोच पुल बहा है वहां भी गुणवत्ता की काफी कमी देखने को मिली। ग्रामीण रोहित लोधी का कहना है कि पुल का निर्माण घटिया स्तर का हो रहा है। ठेकेदार और अधिकारी कभी मौके पर देखने नहीं आते हैं। यहां का जो मुंशी है वो अपनी मर्जी से काम कराता है। ठेकेदार ने कोई इंजीनियर नहीं रखा है, जो ब्रिज में हो रही तकनीकी कमियों को देख सके।

ब्रिज की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर उठ रहे सवाल

सगनी गांव के निवासी इतवारी राम साहू का कहना है कि निर्माण घटिया स्तर का हो रहा है। बुधवार सुबह वो लोग नदी का जल स्तर देखने के लिए आए थे। तभी देखा कि ब्रिज का सिल्ली गांव की तरफ का एप्रोच पुल बह गया। लोहे की बड़ी-बड़ी सेंटरिंग प्लेट और सपोर्ट पूरा नदी के पानी में समा गया। गांव के लोग काफी डरे हुए है। अब उन्हें लगता है कि पूरा ब्रिज कमजोर है और कभी भी गिर सकता है।

सुरक्षा के नहीं कोई पुख्ता इंतजाम

सगनी घाट नदी के ऊपर बने इस 400 मीटर लंबे ब्रिज के ऊपर चढ़कर लोग शिवनाथ नदी के बाढ़ के पानी को देखने के लिए पहुंचते हैं। ब्रिज में अभी तक न तो कोई रेलिंग बनी है और न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम हैं। गार्ड न होने से लोग अपनी जान खतरे में डालकर ब्रिज के ऊपर चढ़ रहे हैं। पिछले साल इसी ब्रिज से दुर्ग का रहने वाला एक युवक गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी।

  • पीडब्ल्यूडी के सेतू निर्माण की सफाई

विभाग ने दुर्ग कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया है कि शिवनाथ नदी पर बन रहे 400 मीटर के इस पुल में 17 स्पॉन बनाए जाने हैं। 14 स्पॉन तक का काम पूर्ण हो चुका है। 15 वें स्पॉन के निर्माण के लिए स्टेजिंग और सेट्रंरिंग लगाई गई थी, लेकिन स्लैब डालने में विलंब हो रहा था। बारिश शुरू होने के कारण इसे हटाने का भी आदेश दिया गया था, लेकिन हटाया नहीं जा सका। यही स्टेजिंग और सेंट्रिंग का ढांचा गिरा है। पुल का जो 75 प्रतिशत काम हो चुका है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

  • समय पर नहीं हुआ निर्माण

पीडब्ल्यूडी से हुए अनुबंध के मुताबिक ठेकेदार को इस ब्रिज का निर्माण 11 नवंबर 2020 को शुरू कर 16 महीने में 11 अप्रैल 2022 में पूरा करना था। लेकिन ठेकेदार ने निर्माण में देरी की और पुल जून 2023 तक 70 प्रतिशत भी नहीं बन पाया है।

  • निर्माण का नाम - सगनी घाट सिल्ली मार्ग में शिवनाथ नदी उच्च स्तरीय पहुंच मार्ग

लागत - 11.96 करोड़

स्वीकृत राशि - 16.40 करोड़

अनुबंध - वित्तीय वर्ष 2020-21

अनुबंधक का नाम - अमर इंफ्रा इंस्ट्रक्चर

कार्य शुरू करने का समय - 11 नवंबर 2020

कार्य पूरा करने का समय - 11 अप्रैल 2022 (16 माह)

पुल की लंबाई - 400 मीटर

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...