Skip to main content

बांध के डुबान क्षेत्र में रिसॉर्ट बनाना पर्यावरण नियम का उल्लंघन है

बरही गांव के पास, निजी रिसोर्ट है और दूसरा तांदुला डैम के पास। इसे पिछली सरकार के समय शासन ने ही बनाकर भिलाई की एक बड़ी कंपनी को कांट्रेक्ट पर दे दिया है। प्रदेश में इस तरह बांधों के आसपास, बैकवॉटर (उलट) क्षेत्र और यहां तक कि बांध के अंदर तक करीब 15 ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो शुरू हैं या शुरू होने वाले हैं या जिनका काम रुका हुआ है। पर्यावरण विशेषज्ञ इसे बेहद खतरनाक और बांधों के अस्तित्व पर खतरा बता रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में बांध के भराव क्षेत्र में ही रिसॉर्ट बन रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में बढ़ते पर्यटन के चलते सरकार के साथ रियल स्टेट व्यापार से जुड़े लोगों और कारोबारियों ने जंगल के भीतर, नदियों-तालाबों, बांधों के किनारे पांच सितारा रिसॉर्ट बना लिए हैं। इनमें से कुछ जरूरी में मंजूरी ली गई, जबकि कुछ रिसोर्ट मनमाने तरीके से बनाए गए हैं।

ऐसे लोग लेक व्यू नाम रखने के लिए बांधों के वेट लैंड पर कब्जा कर रहे हैं। बरही के पास बने रिसॉर्ट ने बांध की सूखी जमीन को ओपन रेस्टोरेंट का रूप का दे दिया है। यहां झूलों और बैठने की स्थाई सुविधा बना दी गई है। एक वॉटर फिल्टर प्लांट का निर्माण भी किया गया है, ताकि स्वीमिंग पूल और दूसरी जरूरतों के लिए पानी फिल्टर किया जा सके। इस संबंध में रिसोर्ट के मैनेजर ने कहा कि हमने अपनी जमीन पर निर्माण किया है।

तांदुला डैम रिसोर्ट तो इससे भी आगे हैं। यह रिसोर्ट तो तकरीबन बांध के बीच में ही बना लगता है। इस रिसोर्ट के साथ बांध के भराव क्षेत्र में ही वॉटर पार्क भी स्थापित कर दिया गया है। यहां सरकार ने कॉटेज बनवाकर निजी कंपनी को संचालन के लिए दे दिया है। अब कंपनी बांध एरिया में मनचाहा निर्माण करा रही है। कंपनी ने बांध में वॉटर स्पोर्ट, बोटिंग भी शुरू करने की तैयारी कर ली है। पिछली सरकार के समय इसी तरह बिलासपुर जिले के खूंटाघाट डैम के अंदर स्थित टापू पर कॉटेज, ग्लास हाउस बनवाना शुरू कर दिया गया था। फिलहाल इस पर रोक है।

इस तरह के प्रदेश में कई स्थानों पर वॉटर बॉडी के पास या भीतर रिसोर्ट बनाने की अनुमति या तो निजी लोगों को दी गई थी या फिर सरकार ने इन्हें बनाकर निजी लोगों को किराए पर या लीज पर दे दिया था। इसमें कोरबा के बूका, सतरेंगा, महासमुंद के कोडार, बिलासपुर के खूंटाघाट, कोटा, धमतरी, बालोद, रायगढ़ के केलो, नवा रायपुर के आसपास ऐसे रिसोर्ट की अनुमति दी गई। इनमें से कुछ पूरे बने, कुछ बन रहे हैं तो कुछ का काम सरकार बदलने के बाद रुक गया।

तांदुला डैम रिसोर्ट तो इससे दो कदम आगे है। यह रिसोर्ट बांध के बीच में ही बना दिखाई दे रहा है। इस रिसोर्ट के साथ बांध के भराव क्षेत्र में ही वॉटर पार्क भी बना दिया गया है। यहां सरकार ने कॉटेज बनवाकर निजी कंपनी को संचालन के लिए दे दिया है। अब कंपनी बांध एरिया में मनचाहा निर्माण करा रही है। कंपनी ने बांध में वॉटर स्पोर्ट, बोटिंग भी शुरू करने की तैयारी कर ली है। पिछली सरकार के समय इसी तरह बिलासपुर जिले के खूंटाघाट डैम के अंदर स्थित टापू पर कॉटेज, ग्लास हाउस बनवाना शुरू कर दिया गया था।

फिलहाल इस पर रोक है। प्रदेश में कई स्थानों पर इस तरह से वॉटर बॉडी के पास या उसके अंदर रिसोर्ट बनाने की अनुमति या तो निजी लोगों को दी गई थी या फिर सरकार ने इन्हें बनाकर निजी लोगों को लीज पर दे दिया था। इसमें कोरबा के बूका, सतरेंगा, महासमुंद के कोडार, बिलासपुर के खूंटाघाट, कोटा, धमतरी, बालोद, नवा रायपुर के आसपास ऐसे रिसोर्ट शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...