Skip to main content

67 साल में अनिल कपूर फिल्म ‘फाइटर’ जोरदार स्टंट करते दिखे, मुंबई के अलावा लंदन और दुबई में हैं करोड़ों के बंगले,

हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह के रोल में अनिल कपूर फिर स्टंट करते नजर आए। 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म में अनिल कपूर का लुक काफी चर्चा में है। हाल ही में आई फिल्म एनिमल में भी उनके किरदार को सराहा गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक 67 साल के अनिल कपूर ने फिल्म फाइटर के लिए करीब 7 करोड़ रुपए लिए हैं।

रील लाइफ की तरह अनिल कपूर रियल लाइफ भी काफी लग्जरी है। लंदन और दुबई में उनके घर हैं। उनके पास प्राइवेट जेट है। आठ लग्जरी कारें हैं। आज लग्जरी लाइफ में बात 134 करोड़ रुपए नेटवर्थ वाले अनिल कपूर की...

अनिल कपूर का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट है। उन्होंने 2000 में इसे 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनका ये बंगला 4 मंजिला है, जो 7000 स्क्वायर फीट के एरिया में है। इसमें लिविंग रूम, जिम, बड़ा सा डायनिंग एरिया और मिनी थिएटर के साथ स्विमिंग पूल मौजूद है। लंबे समय से अनिल इस घर में रह रहे हैं।


अनिल कपूर के घर में कैथोलिक पेंटिंग, जिसे वेस्टर्न लुक दिया गया है। फोर्ब्स के अनुसार, अनिल कपूर के घर में पेंटिंग्स, राउंड शेप की आकर्षक डाइनिंग टेबल और अट्रैक्टिव वेस्टर्न चेयर चारों ओर रखे गए हैं।

अनिल कपूर का लंदन के पॉश मेफेयर में भी घर है, जो उनकी बेटी सोनम कपूर आहूजा के घर से थोड़ी सी दूरी पर है। इसकी कीमत 2008 में 20 करोड़ रुपए थी। अनिल कपूर का अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी घर है। यहीं से उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने अपनी पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान हर्षवर्धन इसी घर में रहते थे। इस घर की कीमत 8.24 करोड़ रुपए है।

इसके अलावा उनका दुबई के डिस्कवरी गार्डन के पास अल फुरजान में दो-बेडरूम वाला अपार्टमेंट भी है। उन्होंने इसे 2016 में खरीदा था। अनिल कपूर ने हर्षवर्धन कपूर के लिए भी मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है।

अनिल कपूर के पास है प्राइवेट जेट, इस प्राइवेट जेट में वो फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग में कई बार अपने दोस्तों के साथ दिखे। अनिल कपूर एक ऐड के लिए 55 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वे स्पॉटिफाय, क्रेड, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड, लिशियस, एरियल, स्कॉट आईवियर, केएफसी, गोदरेज हेयर कलर, मास्टर कार्ड, रे, एरियल, सॉफ्टोवैक और हेल्थ ओके जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए काम करते हैं।

अनिल कपूर एक नॉर्मल इवेंट में हिस्सा लेने के लिए 15 लाख रुपए चार्ज करते है। उनकी कमाई में इजाफा मिस्टर इंडिया 1987 के बाद हुआ। उस वक्त उनकी फीस एक्टरों में सबसे ज्यादा थी। तब सिल्वर स्क्रीन पर अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी सुपरहिट थी।

अनिल कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने 2011 में अमेरिकन कंपनी फॉक्स के साथ हॉलीवुड टीवी सीरीज 24 का हिन्दी वर्जन किया। इसके लिए उन्होंने 100 करोड़ की डील की। बाद में इसी प्रोडक्शन हाउस ने कई फिल्में बनाई। जैसे- 2014 में खूबसूरत, 2022 में थार और 2023 में थैंक यू फॉर कमिंग।

अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर की शादी में 4 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए थे। सोनम कपूर ने 90 लाख रुपए का लहंगा पहना था और उनके मंगलसूत्र की कीमत 55 लाख रुपए थी। इतना ही नहीं उनकी एंगेजमेंट रिंग की कीमत 1 करोड़ रुपए थी।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...