Skip to main content

दवाइयों के रिएक्शन से दंगल गर्ल की मौत

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से सुहानी का दिल्ली के AIIMS में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं।

कुछ दिन पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं, उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी रिएक्शन के चलते शुक्रवार शाम उनका दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया। शनिवार को सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं।'

सुहानी के निधन की खबर सुनकर फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है। नितेश ने कहा, 'सुहानी का निधन बिल्कुल शॉकिंग और हार्ट ब्रेकिंग हैं। वह बहुत ही खुश रहने वाली बच्ची थी जो जीवन से भरपूर थी। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'



फिल्मों में आना चाहती थीं

‘दंगल’ में सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल किया था। इस फिल्म के अलावा वो कुछ टीवी एड में भी नजर आई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने काम से ब्रेक लेकर पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि वो पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में वापसी करेंगीं।

सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती थीं

सुहानी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती थीं। उनकी आखिरी पोस्ट 25 नवंबर 2021 की थी। इस फोटो में सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए थे। सुहानी का लुक काफी बदल गया था और वो पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई थीं। साल 2021 के बाद से सुहानी ब्रेक पर थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है ‘दंगल’

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 2,023 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास रचा था। नितेश तिवारी निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आमिर खान ने रेसलर महावीर फोगाट का रोल प्ले किया था। उनके अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

फिल्म रिलीज के बाद स्कूल पहुंचीं तो लाइफ बदल गई

पंजाबी परिवार में जन्मी सुहानी फरीदाबाद की रहने वाली थीं। 2016 में फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज के बाद दिए एक इंटरव्यू में सुहानी ने कहा था, ‘फिल्म रिलीज के बाद जब मैं पहली बार स्कूल पहुंची तो मेरी पूरी लाइफ ही बदल चुकी थी। मुझे सभी से खूब सारा पॉजिटिव रिएक्शन, प्यार और सपोर्ट मिला। मैंने इस फिल्म की ट्रेनिंग के लिए 6 महीने की लीव भी ली थी और उस वक्त भी सभी ने मेरा काफी सपोर्ट किया था। मेरे पैरेंट्स ने हमेशा मेरे हर फैसले में साथ दिया है।’

फिल्म के लिए फाइनल होने से पहले सुहानी ने मुंबई जाकर आमिर खान के साथ कुछ सीन परफॉर्म किए थे। आमिर की हां के बाद ही उन्हें फिल्म में कास्ट किया गया था।

वहीं फिल्म ‘दंगल’ में कास्ट होने का किस्सा शेयर करते हुए सुहानी ने बताया था कि उन्हें किसी ने दिल्ली जाकर फिल्म का ऑडिशन देने के लिए अप्रोच किया था। वो वहां गईं और फिर उन्हें मुंबई से कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कॉल आया। इसके बाद सुहानी ने मुंबई जाकर आमिर खान के साथ कुछ सीन परफॉर्म किए। आमिर को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आई और सुहानी को फिल्म मिल गई।

2019 में को-एक्ट्रेस जायरा ने छोड़ा था बॉलीवुड

इससे पहले 'दंगल' में आमिर की बड़ी बेटी के बचपन का रोल करने वालीं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी 2019 में अचानक बॉलीवुड छोड़ने की अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया था। जायरा ने 30 जून 2019 को अनाउंस किया था कि वो अपने धार्मिक विश्वास के चलते एक्टिंग करियर छोड़ रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...