Skip to main content

रियल टाइटैनिक के जिस दरवाजे ने बचाई थी फिल्म टाइटैनिक में रोज डॉसन की जान उसकी नीलामी हुई 5.99 करोड़ में

क्लाइमैक्स में इसी दरवाजे ने बचाई थी रोज डॉसन की जान, रियल टाइटैनिक का हिस्सा था



हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' रिलीज के 26 साल बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक डॉसन और केट विंसलेट ने रोज डॉसन नाम का लीड रोल प्ले किया था।

फिल्म में यूज किए गए दरवाजे की हुई नीलामी फिल्म के अंत में RMS टाइटैनिक डूब जाने के बाद रोज एक लकड़ी के दरवाजे की मदद से अपनी जान बचाती है। हाल ही में फिल्म में इस्तेमाल किए गए इस दरवाजे की नीलामी हुई और यह $718,750 यानी कि तकरीबन 5 करोड़ 99 लाख रुपए में बेचा गया।

द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक नीलामी के दौरान कई फैंस ने सोचा कि यह सिर्फ लकड़ी का एक पैनल है। हालांकि, हेरिटेज ऑक्शन्स ट्रेजर्स ने यह जानकारी दी कि यह रियल टाइटैनिक के फर्स्ट क्लास लाउंज एंट्रेंस गेट के ठीक ऊपर मौजूद रहे डोर फ्रेम का हिस्सा है।

1 करोड़ में बिकी रोज की ड्रेस 

इसके अलावा इवेंट में उस शिफॉन ड्रेस की भी नीलामी हुई जिसे फिल्म में रोज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस केट विंसलेट ने पहना था। यह $125,000 यानी तकरीबन 1.05 करोड़ रुपए में बिकी।

फिल्म में केट ने यह शिफॉन ड्रेस पहनी थी जो 1.05 करोड़ में बिकी


नीलामी से जुटाए कुल 131 करोड़ रुपए हेरिटेज ऑक्शन्स ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इस नीलामी से उन्होंने 131 करोड़ रुपए जुटाए। इसके साथ ही यह प्रॉप और कॉस्ट्यूम कलेक्शन की मोस्ट सक्सेसफुल सेल में से एक बन चुकी है।

1998 में हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'टाइटैनिक' ने 14 नॉमिनेशंस में से 11 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। यह जेम्स कैमरून की ही 'अवतार', 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...