ठाकुर अनिरूध्द सिंह शासकीय प्राथमिक शाला कुशालपुर रायपुर के अधिकतर बच्चों को गिनती नहीं आता एवं अक्षर ज्ञान भी सही ढंग से नहीं आता जिसके कारंण मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना के तहत जांच में इस स्कूल को डिफाल्टर का डी ग्रेड मिला है। इस स्कूल में पर्याप्त 8 शिक्षक रहने के बाद भी इस स्कूल को ABC के बाद D ग्रेड मिला है। इस स्कूल के शिक्षक स्कूल पढ़ाने जाते हैं या गप्प मारने जाते हैं इसका विशेष जांच होना चाहिये एवं पढ़ाई में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है। इस स्कूल के महान शिक्षकों का नाम अन्नपूर्णा महानंद, ज्योति बंजारे, पुजा मतलम, गरिमा, शाकार, राखी शर्मा, पूरनदास बंजारे, डाक्टर प्रसाद साहू एवं अशोक वर्मा है। रायपुर जिला में लगभग एक हजार स्कूल है जिसमें से 259 स्कूल को डिफाल्टर का डी ग्रेड मिला है।
पीडब्ल्यूडी में सफाई के ठेके पर अफसरों की मनमानी जारी है। सफाई के ठेके की अवधि दो साल पहले समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इसके तीन साल बाद टेंडर तो लगाया गया, पर उसे ओपन नहीं किया गया। उल्टे ठेकेदार का समय बढ़ाते रहे। इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों को लगी, तो उन्होंने चर्चा के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि टेंडर में मनमाने ढंग से ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए शर्तें जोड़ी गईं। हाईकोर्ट में सफाई का ठेका पीडब्ल्यूडी के माध्यम से होता है। वर्तमान टेंडर मार्च 2023 में समाप्त हो चुका है और इसका काम सतीष कुमार सिंह कर रहे हैं। नियमानुसार टेंडर समाप्त होने के बाद नया टेंडर लग जाना था। पहला टेंडर 4 जुलाई 2023 को लगाया गया था, जिसे 6 जुलाई 2023 को ओपन होना था, लेकिन ओपन नहीं किया गया। दूसरा टेंडर 29 सितंबर 2023 को लगाया गया था, जिसे 4 अक्टूबर 2023 को ओपन होना था, लेकिन इसे भी ओपन नहीं किया गया। तीसरी बार टेंडर 16 फरवरी 2024 को लगाया गया, जिसे 20 फरवरी 2024 को ओपन होना था, लेकिन यह भी ओपन नहीं हुआ। अधिकतम दर और ठेकेदार पर मेहरबानी यह टेंडर 1.462 फीसदी अधिकतम दर पर लगाया गया। बता दें कि यह टेंडर...
Comments