Skip to main content

हाईकोर्ट ने पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी को ₹1000 का जुर्माना किया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने PWD सेक्रेटरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि, देखा जा रहा है कि राज्य सरकार के अफसर हाईकोर्ट के आदेशों को बहुत हल्के में ले रहे हैं।

इस तरह से प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही और टालमटोल रवैए पर सख्त रुख अपनाना जरूरी है। दरअसल, डिवीजन बेंच ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों पर PWD सेक्रेटरी से शपथपत्र मांगा था। जवाब देने में देरी की वजह से कोर्ट ने जुर्माने की कार्रवाई की है।

दरअसल, हाईकोर्ट में राज्य की बदहाल सड़कों को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही है। इस दौरान हाईकोर्ट ने बिलासपुर के पेंड्रीडीह बायपास से नेहरू चौक तक की सड़क को लेकर भी सुनवाई की।

पिछली सुनवाई के दौरान 23 सितंबर को हाईकोर्ट ने मरम्मत और नई सड़क निर्माण पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही कहा था कि एनआईटी रायपुर की रिपोर्ट जल्द ली जाए, ताकि नई सड़क का काम तेजी से शुरू किया जा सके।

राज्य शासन ने दिया था जवाब

सुनवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी के सचिव की ओर से बताया गया था कि, पेंड्रीडीह से नेहरू चौक सड़क के बार-बार फटने और दरारें आने की समस्या खत्म करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

इसके लिए एनआईटी रायपुर को तकनीकी अध्ययन, सर्वे और सुझाव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए एनआईटी के अकाउंट में 19 लाख 82 हजार 400 रुपए जमा करा दिए गए हैं। एनआईटी ने सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

लिखित आवेदन नहीं, मौखिक अनुरोध

सोमवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग के सचिव का शपथ पत्र देने के लिए समय की मांग की गई। बताया गया कि संबंधित अधिकारी की निजी कठिनाई के कारण शपथ पत्र नहीं दिया जा सका है।

हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, इस संबंध में कोई आवेदन पेश नहीं किया गया और केवल मौखिक अनुरोध किया गया। हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह राशि जांजगीर-चांपा के ग्राम पेंड्री स्थित गवर्नमेंट मल्टी-डिसेबल्ड होम को भेजी जाएगी।

एक महीने पहले कहा था- पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक मरम्मत 5 दिन में पूरा होगा

23 सितंबर को हाईकोर्ट को बताया गया कि, पेंड्रीडीह बायपास से नेहरू चौक तक रोड की मरम्मत चल रही है और काफी हिस्सा पूरा हो चुका है। इसके साथ ही सड़क किनारे सफाई, झाड़ियां हटाने, डिवाइडर और ग्रिल की पेंटिंग का काम भी जारी है। विभाग ने दावा किया था कि यह पूरा काम अगले 5 दिनों में खत्म कर दिया जाएगा। इसके सबूत के तौर पर तस्वीरें भी कोर्ट में लगाई गईं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...