Skip to main content

पशुपालन विभाग के भर्ती में फर्जीवाड़ा

• पशुपालन विभाग में भर्ती का मामला, अदालत ने छह महीने में जांच कर कार्रवाई करने दिया था आदेश

पशुपालन विभाग में 2012 में हुए भर्ती घोटाले में न तो दोषियों को दंड मिल सका है और न ही अपात्रों पर कोई कार्रवाई हुई। हाईकोर्ट ने 15 फरवरी 2024 को आदेश में कहा था कि छह महीने में जांच कर कार्रवाई की जाए। अब जिला प्रशासन ने समय सीमा पार कर दी है। पशुपालन विभाग में हुई भर्ती की दोबारा जांच शुरू की गई थी। 2012 में स्वच्छकर्ता/ परिचारक सह चौकीदार के 32 पदों पर नियुक्ति होनी थी लेकिन तत्कालीन उप संचालक डॉ. एसडी द्विवेदी ने मनमानी करके लिखित परीक्षा लेने का प्रावधान जोड़ दिया।

परीक्षा के बाद 32 के बजाय 42 को ज्वाइनिंग लेटर दे दिए गए, तब एक आवेदक आनंद विकास मेहरा ने नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत कलेक्टर रायगढ़ से की। कलेक्टर ने तुरंत जांच के आदेश दिए थे। जांच में पूरी गड़बड़ी सामने आ गई। आंसर शीट में कई आवेदकों को नंबर बढ़ाकर दिए गए। 27 सितंबर 2012 को कलेक्टर ने नियुक्ति को निरस्त कर दिया। चार डॉक्टरों को सस्पेंड किया गया था। इनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके खिलाफ 44 लोगों ने अपील की थी। अदालत ने 15 फरवरी 2024 को अंतिम फैसला देते हुए कहा कि मामले की एक बार फिर से जांच कराई जाए। जिसकी नियुक्ति गलत तरीके से की गई है, उसे सेवा से हटाया जाए। इस मामले में पूर्व उप संचालक डॉ. एसडी द्विवेदी रिटायरमेंट के दिन ही सस्पेंड हुए थे।

चयन समिति के सदस्य डॉ. पीपी श्रीवास्तव, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. तृप्ति सिंह और डॉ. हितेंद्र कुमार सोनी भी एफआईआर दर्ज होते ही सस्पेंड हो गए थे। अदालत ने छह महीने की मोहलत दी थी जो 15 अगस्त को ही पूरी हो चुकी है। अब तो सात महीने होने जा रहे हैं। जिन लोगों ने ईमानदारी से अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, प्रशासन उनका मजाक उड़ा रहा है। हाईकोर्ट ने इस केस में दर्ज तमाम याचिकाओं को एक साथ निराकृत किया था। राज्य की ओर से जवाब दिया गया था कि पांच सदस्यीय कमेटी 29 अगस्त 2023 को गठित कर दी गई है। इसके बाद जांच के लिए फिर से छह महीने का समय दिया गया था जो गुजर चुका है। इस वजह से पात्र आवेदकों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। अब अवमानना का केस दायर किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...