कालीबाड़ी एसटी-एससी हॉस्टल की छात्राओं ने गुरुवार को हॉस्टल वार्डन की मांग को लेकर कालीबाड़ी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। वार्डन के खिलाफ हाथों में तख्ती लिए खड़ी छात्राओं ने काफी देर तक नारे लगाए कि "आज का शिक्षक दिवस जेल में"। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डन की लापरवाही के कारण दो दिन से हॉस्टल में खाना नहीं बन रहा है। ऐन शिक्षक दिवस के दिन हुए प्रदर्शन से प्रशासन के अफसर भी हरकत में आ गए। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने जैसे-तैसे उन्हें मनाकर वापस भेजा।
शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं आरोप लगा रही थीं कि वार्डन हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को प्रताड़ित करती है। हॉस्टल में नई वार्डन की नियुक्ति हो गई है इसके बावजूद पुरानी वार्डन आरती निकोसे अपना प्रभार नहीं छोड़ रही है। इस वजह से नई वार्डन चार्ज नहीं ले पा रही है। पिछले 2 दिन से वार्डन ने सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। इस वजह से हॉस्टल में खाना नहीं बना है। बाकी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। किसी भी तरह की समस्या लेकर उनके पास जाते हैं तो वो ध्यान ही नहीं देती हैं।
Comments