Skip to main content

पर्यावरण एवं खनिज विभाग का अवैध खनन को संरक्षण

मंगल स्टोन क्रशर मामले में दो हफ्ते में मांगा जवाब

एनजीटी में हुई सुनवाई, दो पक्षों ने दिए जवाब दो के बाकी

रायगढ़, 4 सितंबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने खरसिया के बानीपाथर में मंगल स्टोन क्रशर के अवैध खनन मामले में संज्ञान लिया है। इसकी सुनवाई भोपाल सेंट्रल जोन बेंच में सोमार को हुई। एनजीटी ने चार पक्षकारों से जवाब मांगा था। दो ने जवाब दे दिए जबकि अन्य दो को दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है। लीज एरिया से अधिक भूमि पर खनन के मामले को एनजीटी ने बेहद गंभीर माना है।

खरसिया के बानीपाथर में मंगल स्टोन क्रशर संचालक ने के बिना अनुमति के लीज एरिया से अधिक क्षेत्रफल में खनन करने के मामले में प्रकाशित समाचार पर एनजीटी ने प्रकरण दर्ज किया है। मंगल स्टोन क्रशर संचालक ने डेढ़ हेक्टेयर में लाइमस्टोन खनिपट्टा की अनुमति ली है।

खरसिया के बानीपाथर में मंगल स्टोन क्रशर संचालक ने के बिना अनुमति के लीज एरिया से अधिक क्षेत्रफल में खनन करने के मामले में प्रकाशित समाचार पर एनजीटी ने प्रकरण दर्ज किया है। मंगल स्टोन क्रशर संचालक ने डेढ़ हेक्टेयर में लाइमस्टोन खनिपट्टा की अनुमति ली है। वर्ष 2017 से 2047 तक 30 साल के लिए खनिपट्टा स्वीकृत किया है। खनं 541/2, 571/2, 572/1, 572/3, 575/2, 572/4, 571/4, 571/1ख, 572/5, 543, 571/3, 571/4, 544/1, 540, 571/4, 573 और 574 कुल रकबा 1.524 हे. में लीज स्वीकृत हुआ है। नियम यह है कि केवल इतनी ही भूमि पर लाइमस्टोन खनन व क्रशर स्थापित करना है। लेकिन आसपास की करीब दस एकड़ जमीन पर अतिरिक्त खनन कर लिया गया है। लीज एरिया से अधिक खनन होने के बावजूद खनिज विभाग केवल स्टॉक का एसेसमेंट करता है।

इस मामले में केलो प्रवाह ने 6 मई 2024 को खबर प्रकाशित की थी। इस पर एनजीटी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि यह प्रकरण पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और माइंस एंड मिनरल्स एक्ट 1957 क.. उल्लंघन है। एनजीटी ने इस मामले में सदस्य सचिव सीईसीबी रायपुर, सदस्य सचिव सीपीसीबी दिल्ली, कलेक्टर और संचालक मंगल स्टोन क्रशर को पक्षकार बनाया है। इसमें से सीईसीबी और क्रशर संचालक ने जवाब दिए हैं जबकि दो अन्य के जवाब बाकी हैं। सोमवार को एनजीटी ने दो सप्ताह का अतिरिक्त समय देते हुए 17 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है।

कभी किसी खनिपट्टे की जांच ही नहीं

मंगल स्टोन क्रशर को मिली लीज स्वीकृति एरिया के बाहर भी लाइमस्टोन निकाला गया है। ऐसा केवल रायगढ़ में ही नहीं बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के भी गौण खनिज खदानों में भी है। पूर्व में अविभाजित रायगढ़ जिले में खनिज विभाग ने कभी भी खनिपट्टों के वास्तविक क्षेत्रफल की जांच ही नहीं की। यही वजह है कि खनन माफिया हावी हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...