Skip to main content

कन्या छात्रावास में निशुल्क भोजन के बदले वसूल रहे 5-5 सौ रुपए, न क्वालिटी सही, न ही खाना भरपेट

पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास आरंग की छात्राओं ने मेस समिति के विरुद्ध की शिकायत

छात्राओं ने शिकायत की है कि मेस समिति भरपेट और सही खाना उपलब्ध नहीं करा रही है। इसका विरोध करने पर समिति के सदस्य अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर समिति को भंग कर दूसरी बनाएंगे।

रायपुर जिले के आरंग में संचालित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के मेस में छात्राओं को न ही भरपेट खाना नहीं मिल रहा है और न ही खाना की क्वालिटी सही है। छात्राओं ने छात्रावास की मेस समिति पर आरोप लगाया है कि घटिया और कम खाना देने का विरोध करने पर समिति के सदस्यों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस शिकायत को लेकर छात्राओं ने आदिम जाति विकास विभाग कार्यालय पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की है। इधर इस मामले में विभाग के अधिकारी का कहना है कि मेस का संचालन छात्राओं का ही एक ग्रुप करता है। इस मामले की जांच की जाएगी। जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो मेस समिति को भंग कर दूसरी समिति बनाई जाएगी।
आरंग स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की 30-35 छात्राएं शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंची थीं। इन सभी छात्राओं को कलेक्टोरेट मुख्यालय के मेन गेट के सामने तैनात पुलिस बल ने रोक दिया। छात्राओं के एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचने से कुछ देर के लिए आदिम जाति विकास में भी हड़कंप मच गया था।
पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर विभाग के अधिकारी तुरंत मुख्य गेट पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने उन्हें ज्ञापन देते हुए मेस समिति को हटाए जाने की मांग की। छात्राओं की बात सुनने के बाद अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि स्वयं छात्रावास आकर इस मामले की पड़ताल करेंगे। इस दौरान वे मेस समिति के सदस्यों के साथ छात्रावास की अधीक्षिका से भी बात करेंगे। इस पड़ताल में शिकायतें सही पाई गईं, तो समिति को भंग कर उसकी जगह नई समिति को मेस संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

छात्राओं का एक ग्रुप करता है मेस का संचालक

मेस का संचालन छात्राओं का एक ग्रुप करता है। इस समिति को प्रति छात्रा के हिसाब से शासकीय दर 12 सौ रुपए प्रति माह दिया जाता है। समिति द्वारा इस राशि के हिसाब से छात्राओं को सुबह का नास्ता, दोपहर एवं रात के भोजन की व्यवस्था की जाती है।

5-5 सौ रुपए छात्राओं से अतिरिक्त राशि ली जा रही

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि मेस समिति को विभाग द्वारा नास्ता-भोजन की व्यवस्था के लिए भुगतान किया जाता है। इसके बाद भी समिति सभी छात्राओं से 5-5 सौ रुपए ले रही है। छात्राओं का कहना है कि इसके बाद भी समिति द्वारा छात्राओं को अच्छा एवं पेटभर भोजन परोसा नहीं जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...