Skip to main content

मिशन की सख्ती के बाद उखाड़े 97 घटिया क्लोरिनेटर सिस्टम

जल जीवन मिशनः ग्रामीण पेयजल योजनाओं में गड़बड़ी कोंडागांव परिक्षेत्र में सौ फीसदी घटिया सिस्टम लगाने का खेला अंबिकापुर सर्कल में कोई कार्रवाई नहीं दुर्ग परिक्षेत्र में सबसे कम गुणवत्ताविहीन सिस्टम मिले

जल जीवन मिशन के तहत जिलों में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए लगाए गए घटिया इलेक्ट्रो-क्लोरिनेटर उखाड़े जाने की कार्रवाई तेज हो गई है। मिशन कार्यालय की सख्ती के बाद प्रदेश के छह परिक्षेत्रों के विभिन्न जिलों में लगाए गए क्लोरिनेटर हटाए जा रहे हैं। सभी परिक्षेत्रों में अब तक घटिया स्तर के पाए गए 97 क्लोरिनेटर हटा दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुणवत्ताविहीन क्लोरिनेटर कोंडागांव परिक्षेत्र में लगाए गए थे। यहां लगभग सौ फीसदी क्लोरिनेटर उखाड़ दिए गए हैं। हालांकि अभी अंबिकापुर परिक्षेत्र में कार्रवाई की गति शून्य है

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के तहत पूर्व में स्थापित किए गए गुणवत्ताविहीन इलेक्ट्रो-क्लोरिनेटर सिस्टम हटाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। प्रदेश भर में हजारों की तादाद में क्लोरिनेटर लगाए गए हैं। इनमें से अब तक हुई कार्रवाई में 97 सिस्टम मौके से उखड़वा दिए गए हैं। मिशन संचालक सुनील जैन के मुताबिक अभी लगातार कार्रवाई चल रही है। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। इधर सूत्रों के मुताबिक मिशन कार्यालय के फरमान के बाद शुरूआती दौर में कार्रवाई बेहद धीमी गति से चल रही थी। इसे गंभीरता से लेने के बाद कड़े निर्देश जारी किए गए। इनमें। कोंडागांव परिक्षेत्र में सबसे चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस परिक्षेत्र में ही सबसे ज्यादा गुणवत्ताविहीन क्लोरिनेटर लंगा दिए गए थे। इस पूरे परिक्षेत्र में लगे 30 सिस्टम में से 29 सिस्टम घटिया स्तर के पाए गए। इस मामले में दुर्ग परिक्षेत्र में लगाए गए सिस्टम को संतोषजनक माना जा रहा है। यहां लगाए गए 346 सिस्टम में से केवल 7 क्लोरिनेटर को ही गुणवत्ताविहीन पाया गया। अभी भी सभी परिक्षेत्रों के दायरे में आने वाले जिलों में कार्रवाई चल रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो गुणवत्ताविहीन सिस्टम के आंकड़े में अभी और इजाफा हो सकता है। हालांकि अभी अंबिकापुर सर्कल में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इधर गुणवत्ताविहीन सिस्टेम हटाने की कार्रवाई के चलते भी संबंधित एजेंसियों समेत फील्ड में जवाबदेह अफसरों में हड़कंप मचा हुआ हुआ है।  

परिक्षेत्रवार उखाड़े गए सिस्टम  

बिलासपुर। - 31 (कुल 188)

रायपुर -  23 (कुल 477)

कोंडागांव। -  29 (कुल 30)

जगदलपुर  - 7(कुल 28)

दुर्ग-   7(कुल 346)

अंबिकापुर - 0 (कुल 62)

एजेंसियों से लगावया जाएगा अच्छा सिस्टम 

घटिया सिस्टम उखड़वाने की कार्रवाई सौ फीसदी पूरी होने के संबंधित एजेंसियों और ठेकेदारों के जरिए ही उच्च गुणवत्ता वाले सिस्टम लगवाए जाएंगे। इसके लिए रूचि की अभिव्यक्ति मंगवाई गई है। फिलहाल सिस्टम कार्यस्थल से हटाने के साथ संबंधित गांवों में बाकायदा इसका पंचनामा भी तैयार किया जा रहा है। सौ फीसदी कार्रवाई होने के बाद संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को एक प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिसमें स्पष्ट तौर पर उल्लेखित होगा कि उनकें संबंधित जिलों में घटिया सिस्टम हटा दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...